
By NATASHA KASSAM from NYT Opinion https://ift.tt/2P4MwCC
Besically its a news website That will provide all kind of National and international news for you. Its also Provie you the best Knowlegdeable blog for you That will help you a lot for your knowledge.

गैजेट डेस्क. 3 दिसंबर की रात से नए टैरिफ प्लान लागू होने जा रहे हैं। वोडाफोन और आइडिया अपने नए प्लान की लिस्ट रिलीज कर चुकी हैं। ऐसे में अब एयरटेल ने भी नए प्लान की लिस्ट जारी कर दी है। एयरटेल के नए टैरिफ प्लान 19 रुपए से शुरू होकर 2398 रुपए तक है। लॉन्ग टाइम वैलिडिटी वाले टॉप प्लान में ग्राहक को 699 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। एयरटेल ने कुल 10 नए टैरिफ प्लान लॉन्च किए हैं।
एयरटेल के नए और पुराने प्लान की कीमतों में अंतर
| पुराना प्लान (रु.) | वैलिडिटी | बेनिफिट | नया प्लान(रु.) | वैलिडिटी | बेनिफिट |
|---|---|---|---|---|---|
| 19 | 2 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 200MB डाटा | 19 | 2 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS, 150MB डाटा |
| 35 | 28 | 26.66 टॉकटाइम, 100MB डाटा | 49 | 28 | 38.52 टॉकटाइम, 100MB डाटा |
| 65 | 28 | 130 टॉकटाइम, 200MB डाटा | 79 | 28 | 63.95 टॉकटाइम, 200MB डाटा |
| 129 | 28 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, 2GB डाटा | 148 | 28 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, 2GB डाटा |
| 169 या 199 | 28 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 1 GB/डे | 248 | 28 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे |
| 249 | 28 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 2GB/डे | 298 | 28 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 2GB/डे |
| 448 | 82 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे | 598 | 84 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे |
| 499 | 82 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 2GB/डे | 698 | 84 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 2GB/डे |
| 998 | 336 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, 12GB डाटा | 1498 | 365 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, 24GB डाटा |
| 1699 | 365 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे | 2398 | 365 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/डे, 1.5GB/डे |

नई दिल्ली (अमित कुमार निरंजन).भारत का स्वदेशी बहुउद्देशीय मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ दिसंबर 2021 में लाॅन्च किया जाएगा। इसमें इसरो और आईआईटी दिल्ली नया प्रयोग करने वाले हैं। इसके तहत अंतरिक्ष यात्री बिना पानी के स्प्रे से नहाएंगे। इसेक्लेन्स्टा इंटरनेशनल कंपनी ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर तैयार किया है। अंतरिक्ष में नहाने के लिए इसका इस्तेमाल करने वाला भारत पहला देश होगा। नासा भी इसका इस्तेमाल किए जाने को लेकर इसरो के साथ संपर्क में है।
अंतरिक्ष में यात्रियों को स्पेस शटल में कम से कम सामान ले जाना हाेता है। जहां नहाने के लिए पर्याप्त पानी नहीं होता है। न नहाने पर शरीर पर कई तरह के कीटाणु पैदा हो जाते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को नहाने के लिए अलग प्रकार से पानी का उपयोग करना पड़ता है। यहां तक कि उन्हें अपने पेशाब को जमा कर विशेष प्रक्रिया के जरिए रिसाइकिल कर इस्तेमाल करना पड़ता है।
स्प्रे कोनेवी, आर्मी कमांडो इस्तेमाल कर चुके हैं
बिना पानी के स्प्रे से नहाने की तकनीक पर आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर काम करने वाले डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताया कि उनकी मां को कुछ साल पहले पैर में चोट आ गई थी। घाव में इंफेक्शन न हो, इसलिए डॉक्टर ने चोट को पानी से दूर रखने की हिदायत दी। इस कारण वह कई दिनों तक नहा नहीं पाईं। उन्हें बालों और त्वचा में खुजली होती थी। वहीं से उन्हें वॉटरलेस बॉडी वॉश बनाने का आइडिया आया। 2018 में उन्होंने स्टार्टअप शुरू किया। आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर इसरो के लिए इस प्रोजेक्ट पर काम किया। तब से लेकर अब तक नेवी,आर्मी कमांडो इसका इस्तेमाल पानी की गैरमौजूदगी में कर चुके हैं। अब इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल एम्स रायपुर समेत करीब 200 से ज्यादा सरकारी अस्पताल अपने उन मरीजों के लिए कर रहे हैं, जिन्हें किसी न किसी चोट के कारण पानी से दूर रहने के लिए कहा जाता है। इसके इस्तेमाल के बाद शरीर से 100% कीटाणु खत्म हो जाते हैं।
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल बनेगा
आईआईटीदिल्ली और इसरो संयुक्त रूप से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल स्थापित करेंगे। आईआईटी के निदेशक रामगोपाल राव ने शुक्रवार को कहा कि यह सेल हमारी स्पेस टेक्नोलॉजी बाहरी देशों को मुहैया कराने के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैनो टेक्नोलॉजी, फंक्शनल टेक्सटाइल और स्मार्ट मैन्यूफैक्चरिंग के लिए रिसर्च का काम करेगा।
गैजेट डेस्क. 3 दिसंबर को रात 12 बजे से टेलीकॉम कंपनियों के नए टैरिफ प्लान लागू हो जाएंगे। वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल समेत अन्य छोटी कंपनियां पर कॉल और इंटरनेट की दरें 50 प्रतिशत तक महंगा हो जाएंगी। इसका असर जियो के करीब 34 करोड़ ग्राहकों पर भी होगा। हालांकि, जियो नए टैरिफ प्लान 6 दिसंबर से लागू करेगी। यानी जियो ग्राहकों को 3 दिन की रियायत मिलने वाली है। ऐसे में जियो यूजर्स के मन में एक बार फिर कई सवाल आने लगे हैं। हम ऐसे ही सवालों के जवाब आपको बता रहे हैं।
सवाल : क्या 6 दिसंबर से जियो ग्राहकों को नया रिचार्ज करना होगा?
जवाब : जिन ग्राहकों का टैरिफ प्लान 5 दिसंबर को खत्म हो रहा है, उन्हें 6 दिसंबर को नई कीमतों वाला टैरिफ प्लान लेना होगा।
सवाल : 6 दिसंबर से IUC चार्ज पर क्या असर पड़ेगा?
जवाब : जियो ने IUC चार्ज 10 अक्टूबर से शुरू किया है। ऐसे में 6 दिसंबर या उसके बाद जैसे ही आपके IUC बैलेंस खत्म हो जाएगा नए रिचार्ज की जरूरत होगी। जियो सूत्रों के मुताबिक नए टैरिफ प्लान में IUC के लिए अलग से कोई रिचार्ज नहीं करना होगा।
सवाल : IUC चार्ज लागू होने से पहले रिचार्ज कराया है, तब क्या करना होगा?
जवाब : मान लीजिए किसी यूजर ने 9 अक्टूबर को नया टैरिफ प्लान लिया था, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन है। तब उसे 84 दिन के बाद ही IUC चार्ज देना होगा। साथ ही, नया टैरिफ प्लान भी 84 दिन की वैलिडिटी खत्म होने के बाद लेना होगा।
सवाल : जियो के नए टैरिफ प्लान कितने रुपए से शुरू होंगे?
जवाब : जियो ने अभी नए टैरिफ प्लान रिलीज नहीं किए हैं। सूत्रों की मानें तो इन्हें 5 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि 6 दिसंबर से कंपनी के नए टैरिफ प्लान लागू होंगे।
सवाल : क्या रिचार्ज कराने की प्रोसेस बदल जाएगी? कूपन का फायदा मिलता रहेगा?
जवाब : जियो के नए टैरिफ प्लान को रिचार्ज करने की प्रोसेस नहीं बदलेगी। यदि ग्राहक नए टैरिफ प्लान माय जियो ऐप से लेता है और उसके पास डिस्काउंट वाले कूपन मौजूद हैं, तब टैरिफ प्लान से उतनी राशि कम हो जाएगी।
सवाल: जियो के मौजूदा टैरिफ प्लान की वैलिडिटी कैसे पता करें?
जवाब : MyJio ऐप में जाकर प्लान की वैलिडिटी देख सकते हैं। यहां किसी अन्य जियो नंबर की वैलिडिटी भी ओटीपी की मदद से पता लगा सकते हैं।