किसी भी स्मार्टफोन से आप क्या उम्मीद रखते हैं? इसमें दमदार फीचर्स हों, आकर्षक डिजाइन हो और आपका फोन हर तरह से यूजर फ्रेंडली हो। इन सभी मामलों में HONOR विश्व भर में जाना जाता है। साथ ही भविष्य की तकनीक को यूजर्स तक सबसे पहले पहुंचाने में भी HONOR आगे हैं। शुरुआत से ही HONOR भारत में हर मोबाइल फोन क्रांति का अहम हिस्सा रहा है और भारतीय यूजर्स को टेक्नोलॉजी, क्वालिटी और आफ्टर सेल सर्विस के मामले में बेहतरीन अनुभव देने में सबसे आगे है। इन्हीं वजहों से दुनिया में सबसे तेज बढ़ते ब्रांड्स में शुमार HONOR भारतीय युवाओं द्वारा भी पसंद किया जा रहा है। गुणवत्ता और तकनीक में हमेशा आगे विश्व भर में नई तकनीकों से लैस मोबाइल फोन को उपभोक्ताओं तक सबसे पहले पहुंचाने में HONOR कार्यरथ है। वर्ष 2019 में HONOR नें HONOR View20 में आठ ऐसी नई तकनीकें पेश की गई थी, जो दुनिया ने पहली बार देखी। इनमें दुनिया का पहला 48MP रियर कैमरा , Sony IMX586 सेंसर और TOF 3D कैमरा शामिल हैं, जो ऑल - व्यू डिस्प्ले दिखाता है। इसी तरह Honor 20 सीरीज के फोन में विश्वसनीय परफॉर्मेंस, कैमरा सेटअप, शानदार डिजाइन और दूसरे फीचर्स...