गैजेट डेस्क. प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात हो तो सबसे पहले आईफोन का नाम आता है। गुरुवार को आई ओएलएक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेकंड हैंड स्मार्टफोन मार्केट में भी एपल सबसे पसंदीदा ब्रांड है। ऑनलाइन प्लेटफार्म ओएलएक्स पर एपल 19% लिस्टिंग के साथ सबसे आगे हैं। एपल ने सैमसंग, श्याओमी समेत बीबीके इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स (ओप्पो, वीवो और वनप्लस) को भी पीछे छोड़ दिया है। ओएलएक्स की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 19% लिस्टिंग के साथ एपल आईफोन सबसे अधिक लिस्टेड किया गया स्मार्टफोन है। इसके बाद सैमसंग (16% लिस्टिंग), बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स (वीवो, ओप्पो और वनप्लस) 14% लिस्टिंग, श्याओमी (13% लिस्टिंग) ब्रांड्स आते हैं। इसके बाद अन्य ब्रांड (मोटोरोला, लेनोवो, नोकिया, आसुस, जियोनी, सोनी, एचटीसी, एलजी, लावा, इंटेक्स, कार्बन, माइक्रोमैक्स) का नाम आता है जिनकी ओएलएक्स पर कुल लिस्टिंग 38% है। लोकप्रियता के मामले में भी 19% शेयर के साथ एपल सबसे आगे है। जबकि दूसरे पायदान पर 18% शेयर के साथ श्याओमी और तीसरे पायदान पर 15% शेयर के साथ सैमसंग और बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल है। इसके बाद अन्य ब्रांड ...