Skip to main content

लक्ष्मी-गणेश की स्थापना से आरती तक, दीपावली में आपकी मदद करेंगे 5 फ्री ऐप्स

गैजेट डेस्क. आपका स्मार्टफोन दीपावली की पूजा करने में मदद कर सकता है। दरअसल, गूगल प्ले स्टोर पर दीपावली से जुड़े ऐसे कई फ्री ऐप्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से पूजा की विधि, कलश स्थापना, लक्ष्मी-गणेश की पूजा, पूजा का मुहूर्त जैसी कई बातों के बारे में जान सकते हैं। हम यहां ऐसे ही 5 अलग-अलग ऐप्स के बारे में बता रहे हैं।

Pooja Vidhi - Hindi (Offline)

diwali puja samagri and vidhi free android app

ये दिवाली की पूजा का ऑफलाइन ऐप है। इसमें भजन, आरती, चालीसा को ऑफलाइन सुना जा सकता है। ऐप पर हिंदू कैलेंडर, आरती-भजन संग्रह, व्रत कथा, चालीसा संग्रह, आरती संग्रह, व्रत रेसिपी जैसी कई अलग-अलग कैटेगरी दी हैं। खास बात है कि ऐप पर ऑडियो सुनकर आप सारे काम कर सकते हैं। इस ऐप का साइज 18MB है। इसे एंड्रॉयड 4.3 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

Diwali - Deepawali Laxmi Puja Vidhi 2019

diwali puja samagri and vidhi free android app

इस ऐप पर लक्ष्मी पूजन विधि दी है। जिसे पढ़कर दिवाली की पूजा पूरे विधि-विधान से कर सकते हैं। इसके साथ भाई दूज की पूजा और मुहूर्त के साथ इससे जुड़े महत्व भी बताए गए हैं। इसमें सभी जानकारी हिंदी में दी है। इस ऐप का साइज 4MB है। इसे एंड्रॉयड 4.0 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

Diwali Laxmi Puja Vidhi & Wishes 2019 Free App

diwali puja samagri and vidhi free android app

इस ऐप पर लक्ष्मी पूजन की विधि, लक्ष्मी जी की आरती, दिवाली पर्व, मां लक्ष्मी के मंत्र, कुबेर पूजा विधि, चित्रगुप्त पूजा कथा जैसी कई कैटेगरी दी हैं। ये कैटेगरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। इसके साथ, दिवाली से जुड़े दिन जैसे धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन की पूजा के बारे में भी बताया गया है। इस ऐप का साइज 13MB है। इसे एंड्रॉयड 4.3 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

Diwali Laxmi Pujan Vidhi Audio

diwali puja samagri and vidhi free android app

इस ऐप के नाम से साफ है कि यहां पर दिवाली से जुड़ा कंटेंट का ऑडियो दिया है। यहां से पूजा विधि, आरती, मंत्र या अन्य का ऑडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ यहां रिंगटोन, अलार्म टोन, कॉन्टैक्ट रिंगटोन, नोटिफिकेशन टोन, वॉलपेपर जैसी कैटेगरी भी बनी हैं। इस ऐप का साइज 20MB है। इसे एंड्रॉयड 4.0 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।

दिवाली पूजा सम्पूर्ण विधि 2019

diwali puja samagri and vidhi free android app

इस ऐप से दिवाली की पूजा संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लक्ष्मी पूजन का पूरा विधि विधान यहां मिल जाता है। ऐप पर कलश स्थापना, गणपति पूजा, नव-ग्रह पूजा, मूर्ति विसर्जन जैसी बातों की जानकारी दी है। ऐप पर कंटेंट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। इस ऐप का साइज 3.6MB है। इसे एंड्रॉयड 1.6 या उससे अपडेट वर्जन पर इन्स्टॉल कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
diwali puja samagri and vidhi free android app


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31QadCW

Comments

Popular posts from this blog

The Texas Oil Heir Who Took On Math’s Impossible Dare

By William J. Broad from NYT Science https://ift.tt/ZNibTug5j

Federal Judge Finds Trump Most Likely Committed Crimes Over 2020 Election

By Luke Broadwater and Alan Feuer from NYT U.S. https://ift.tt/PbkhVZR

पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगा eBikeGo, दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप eBikeGo देश के पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रहा है। यह चार्जिंग स्टेशन IoT तकनीक पर आधारित होंगे और इन पर दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इन शहरों में लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पहले चरण में 3000 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यह स्टेशन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में लगाए जाएंगे। यह स्टेशन तीन महीने में लगाए जाएंगे। कंपनी की योजना पूरे देश में 1 साल में 12 से 15 हजार चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। ऐप से होगी चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग कंपनी के मुताबिक, इन चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग के लिए eBikeGo चार्ज ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप से वाहनों की मॉनिटरिंग भी होगी। यूजर इस ऐप से QR कोड स्कैन करके अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे। इस ऐप से चार्जिंग के दौरान बिजली की खपत की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा eBikeGo इस बात की मॉनिटरिंग भी करेगी कि वाहन में कितनी बैटरी बकाया है और कितनी चार्जिंग की आवश्यकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद ...