गैजेट डेस्क. फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें सैमसंग, मोटोरोला, ओप्पो, पोको, ब्लैक शार्क जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। सैमसंग के स्मार्टफोन पर तो 52 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी सेल के दौरान प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत भी मिड रेंज में आ गई है। प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स सैमसंग गैलेक्सी S9 सैमसंग गैलेक्सी S9 को सेल से 29,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 62,500 रुपए है। यानी आपको 32,501 रुपए (52%) का फायदा मिलेगा। ये ऑफर हैंडसेट के 64GB स्टोरेज वैरिएंट पर ही है। 128GB और 256GB स्टोरेज वैरिएंट पर कोई ऑफर नहीं है। ये ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी S9 प्लस सैमसंग गैलेक्सी S9 प्लस को सेल से 34,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 70,000 रुपए है। यानी आपको 35,001 रुपए (50%) का फायदा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 64GB स्टोरेज और 6GB रैम दी है। ये रेड, ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। ओप्पो F11 प्रो ओप्पो F11 प्रो को सेल से 14,990 रुप...