Skip to main content

अमेजन ने पेश की एलेक्सा बेस्ड वॉटर रेजिस्टेंट रिंग 'इको-लूप', उंगली में पहनकर कर सकेंगे कॉलिंग

गैजेट डेस्क. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन एलेक्सा का लेकर रोजाना नए इनोवेशन कर रही है। कंपनी ने हाल ही में वियरेबल एलेक्सा डिवाइस पेश किए, इसमें रिंग और फ्रेम शामिल है। अमेजन ने एलेक्सा बेस्ड स्मार्ट रिंग 'इको लूप' पेश की इसे अंगुठी के तरह उंगलियों में पहना जा सकेगा। इसके कीमत 9 हजार रुपए तक है। इसके साथ ही कंपनी ने इको फ्रेम भी पेश किया। यूजर इसमें अपने हिसाब से लेंस लगवा सकते हैं। इसकी कीमत 12 हजार रुपए तक होगी।

    • अमेजन की एलेक्सा बेस्ड स्मार्ट रिंग इको लूप स्क्रैच रेजिस्टेंट होने के साथ ही वॉटर रेजिस्टेंट भी है। इसमें नीचे की तरफ एक छोटा-सा बटन है। जिसकी मदद से कॉलिंग की जा सकती है।
    • एलेक्सा या अन्य यूजर से बात करते समय, इको लूप को कान के पास रखना होगा है ताकि फोन कॉल और एलेक्सा रिस्पॉन्स को आसानी से सुना जा सके।
    • इको लूप में दो माइक्रोफोन हैं। इसके साथ ही यह पहला इको डिवाइस है जिसमें सबसे छोटा स्पीकर लगा है। फोन कॉल या नोटिफिकेशन आने पर यह रिंग वाइब्रेशन कर यूजर को अलर्ट करेगी।
    • यह रिचार्जेबल है। फुल चार्ज होने में इसे 90 मिनट का समय लगता है। फुल चार्ज होने पर यह 24 घंटे का बैकअप देती है।
    • यह एलेक्सा ऐप की मदद से एलेक्सा से कनेक्ट होगी। इसके साथ ही फोन की वॉयस सर्विस (सिरी/गूगल असिस्टेंट) रिंग के एक्शन बटन से इस्तेमाल की जा सकती है।
    • इसके अलावा कंपनी ने इको फ्रेम भी पेश किया। इसकी मदद से बिना हाथ लगाए एलेक्सा इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • फ्रेम को पहनकर एलेक्सा की मदद से फोन कॉल्स लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा जरूरी कामों के रिमाइंडर सेट किए जा सकते हैं और स्मार्ट होम डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं।
    • इको फ्रेम में वीआईपी फिल्टर लगे हैं। जिसके मदद से यूजर को सिर्फ फोन के नोटिफिकेशन की आवाज सुनाई देगी। यह आसपास की अन्य आवाजों को फिल्टर कर देता है।
    • इसमें न कोई डिस्प्ले है न कोई कैमरा जिसकी वजह से इस लाइटवेट फ्रेम को दिनभर पहना जा सकता है।
    • इस फ्रेम में चार माइक्रो स्पीकर्स लगे हैं। जो अमेजन ओपन-ईयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस तकनीक की मदद से साउंड सीधे कानो में पहुंचता है। इससे आसपास खड़े लोगों को आपकी आवाज नहीं सुनाई देती।
    • यूएस में इसकी कीमत 12000 रुपए है। इसे सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Amazon Echo Frames and Amazon Echo Loop launched make Alexa within easy reach


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lgSMwe

Comments

Popular posts from this blog

The Lying Boss and Your Bottom Line

By Roxane Gay from NYT Business https://ift.tt/gNY9Tki

We Did the Research: Masks Work, and You Should Choose a High Quality Mask if Possible

By Jason Abaluck, Laura H. Kwong and Stephen P. Luby from NYT Opinion https://ift.tt/3ufGhjq

Rare Case of Polio Prompts Alarm and an Urgent Investigation in New York

By Jesse McKinley and Nate Schweber from NYT New York https://ift.tt/IalPqdQ