Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Dainik Bhaskar

Israel's Eurovision entry 'shocked' by protests during semi-final show

Image Creadit goes to BCC News EPA Israel’s Eurovision act was left shaken after pro-Palestinian protests interrupted the semi-final performance in Vienna, with chants, boos, and security removals reported during the live show. What happened The Israeli entrant, Noam Bettan, was performing at the Wiener Stadthalle when parts of the crowd reacted with boos and chants including “stop the genocide” and “Free Palestine.” Reports say one audience member near a microphone was removed, and additional disruptive spectators were also escorted out by security. Why it drew attention The disruption happened against the backdrop of ongoing controversy over Israel’s participation in Eurovision amid the Gaza war, with several countries reportedly boycotting the event this year. The protests turned the performance into one of the contest’s most politicized moments, with the reaction audible in the live broadcast Singer’s reaction According to reports, Bettan said he was surprised by the scale of the p...

डोर नॉक करते ही फ्रिज बताएगा अंदर क्या रखा है, घर के हर कोने को सैनेटाइज करेगा रोबोट; शो में पेश हुए ये खास प्रोडक्ट

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक शो 'सीईएस 2021' सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन एलजी और सैमसंग समेत कई बड़ी कंपनियों ने अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश किए। हम यहां आपको कुछ ऐसे खास प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी लाइफ को आसान बना सकते हैं..... 1. सैमसंग का रोबोट करेगा घर की सफाई सैमसंग ने जेटबॉट 90 AI+ रोबोट पेश किया। ये वैक्यूम क्लीनिंग रोबोट है। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर काम करता है। इसमें लिडार और 3D सेंसर दिए हैं। इनकी मदद से रोबोट घर की मैपिंग करता है। इसमें कैमरा भी दिया है, जो घर को मॉनीटर करता है। रोबोट ऐप से कनेक्ट रहता है। क्लीनिंग के लिए ये जिस जगह से निकलता है, क्लीनिंग के बाद वहीं चला जाता है। अमेरिका में इसे जून तक लॉन्च किया जाएगा। अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 2. एलजी CLOI UV-C रोबोट: बैक्टीरिया को खत्म करता है यूवी लाइट से लैस यह रोबोट इंफेक्टेंट से सुरक्षा देता है। इसे होटल क्लासरूम, जिम, रेस्त्रां जैसी जगह पर बैक्टीरिया खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। रोबोट में कई तरह के एडवांस्ड सेंसर्स के साथ ई...

फरवरी 2020 के बाद दिसंबर में पहली बार गाड़ियों की बिक्री बढ़ी; मारुति का मार्केट शेयर बढ़ा, हुंडई का घटा

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने दिसंबर 2020 में व्हीकल रजिस्ट्रेशन का डेटा जारी कर दिया है। ओवरऑल व्हीकल सेगमेंट में साल-दर-साल के आधार पर इस महीने 11.01% की ग्रोथ देखने को मिली है। दिसंबर 2020 में 18,44,143 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो दिसंबर 2019 में 16,61,245 था। यानी 1,82,8,98 गाड़ियों की ग्रोथ रही। टू-व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बढ़त देखने को मिली है। सबसे ज्यादा 35.49% बढ़त ट्रैक्टर सेगमेंट में रही। इससे पहले फरवरी 2020 में 2.60% की ग्रोथ रही थी। टू व्हीलर सेगमेंट में 11.88% की ग्रोथ आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि दिसंबर 2020 में कोरोनावायरस का असर कम रहा। व्हीकल रजिस्ट्रेशन में जो बढ़ोतरी हुई उसमें टू-व्हीलर सेगमेंट का भी योगदान रहा। बीते महीने इस सेगमेंट में साल-दर-साल के आधार पर 11.88% की ग्रोथ रही। दिसंबर 2019 में 12,73,318 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए थे, जो दिसंबर 2020 में बढ़कर 14,24,620 हो गए। यानी 1,51,302 रजिस्ट्रेशन ज्यादा हुए। टू व्हीलर सेगमेंट की ज्यादातर कंपनियों के मार्केट शेयर में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। या फिर उनका मार्केट श...

ट्रांसपेरेंट टीवी से लेकर वायरलेस वैक्यूम क्लीनर तक; आज लॉन्च हो सकते हैं सोनी, लेनोवो, एलजी और पैनासोनिक के ये प्रोडक्ट्स

दुनिया के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2021 शुरू होने में सिर्फ कुछ ही घंटे बाकी है। 1950 से ज्यादा एग्जीबिटर्स शो में भाग लेंगे, जिसमें दुनियाभर के कई बड़े ब्रांड्स भी शामिल हैं। शो 11 से 14 जनवरी तक चलेगा। आज एलजी, सैमसंग, पैनासोनिक, टीसीएल, इंटेल और सोनी समेत कई ब्रांड्स अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगे। चलिए एक नजर डालते हैं कि ये कंपनियां कौन से प्रोडक्ट लॉन्च करेंगी या कर सकती है... 1. लेनोवो लेनोवो शो में नए लैपटॉप्स, ऑन इन वन डेस्कटॉप समेत कई प्रोडक्ट पेश करेगा। लैपटॉप- आइडियापैड 5G, आइडियापैड 5 प्रो, एईसी लैवी प्रो मोबाइल, एईसी लैवी मिनी डेस्कटॉप- योगा एआईओ 7 (ऑल इन वन पीसी) स्मार्ट प्रोडक्ट- थिंकस्मार्ट साउंडबार, थिंकस्मार्ट कैम, थिंकस्मार्ट एडिशन टाइनी, थिंक रियलिटी ए3 टैबलेट- लेनोवो टैप पी11 मॉनिटर- लेनोवो L27e-30, लेनोवो L24i-30 सॉफ्टवेयर- शो मोड ऑन एलेक्सी फोर पीसी शो में मोटोरोला पेश करेगी दमदार स्पेसिफिकेशन से लैस चार नए बजट स्मार्टफोन, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ 2. सैमसंग इवेंट में सैमसंग ढेर सारी नई...

हुंडई दे रही है डेढ़ लाख तक का कैश डिस्काउंट तो रेनो कार पर होगी 95 हजार तक की बचत, देखिए 5 बड़े ब्रांड्स की डिस्काउंट लिस्ट

शानदार बिक्री आंकड़ों के साल की शुरुआत हो, इस उम्मीद के साथ कई ऑटो कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टाटा अपनी कारों पर 25 हजार तक का कैश डिस्काउंट तो हुंडई अपनी कारों पर डेढ़ लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं कुछ निर्माता पुरानी कार एक्सचेंज कराने पर 40 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहे हैं। इसी के साथ कुछ मॉडलों पर 30 हजार रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपए तक का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कार खरीदने के लिए यह काफी अच्छा समय हो सकता है। अगर आप भी नई कार का प्लान कर रहे हैं, तो नीचें देखें 5 बड़े ऑटो ब्रांड्स की डिस्काउंट लिस्ट... 1. रेनो कार पर 95 हजार कर का डिस्काउंट 2. मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप की कारों पर 67 हजार तक का डिस्काउंट 3. टाटा मोटर्स की कारों पर 70 हजार तक का डिस्काउंट 4. हुंडई की कार पर 1.5 लाख तक का डिस्काउंट 5. मारुति एरिना डीलरशिप की कारों पर 44 हजार तक का डिस्काउंट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today January 2021 Discount ...

पॉलिसी बदलने से यूजर की डेटा सेफ्टी पर नहीं होगा असर, नए बदलाव सिर्फ बिजसने चैट के लिए किए गए

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी कंपनी के लिए मुसीबत बन चुकी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में अब कंपनी इस पर सफाई दे रही है। उसने कहा कि नए अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा शेयरिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। चैट और कॉल डिटेल पहले की तरह सुरक्षित रहेंगी। एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन भी जारी रहेगा। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। बिजनेस चैट के लिए पॉलिसी में बदलाव किए कंपनी ने कहा कि हमने बीते साल अक्टूबर में बताया था कि वॉट्सऐप लोगों के लिए खरीदारी को आसान बनाना चाहता है। लोग ऐप की मदद से डायरेक्ट खरीदारी कर पाएंगे। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल फैमिली और फ्रेंट्स के साथ चैटिंग के लिए करते हैं। ऐसे इससे उनके बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा। वॉट्सऐप के हेड विल कैथार्ट ने सोशल मीडिया पर बताया कि कंपनी ने अपनी पॉलिसी में ट्रांसपेरेंसी लाने और पीपुल-टू-बिजनेस के ऑप्शनल फीचर की जानकारी देने के लिए अपडेट की है। यह साफ होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि यह अपडेट बिजनेस से जुड़ी जानकारियां देने के लिए किया जा रहा है। इससे फेसबुक के साथ डेटा शेयर करने की हमारी पॉलिसी पर क...

आज से शुरू हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स शो, LG मुड़ने वाला टीवी करेगी लॉन्च

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2021 आज से शुरू हो रहा है। दुनिया के इस सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स शो में कई दिग्गज कंपनियां शामिल हो रही हैं। हालांकि, 52 साल में के इतिहास में पहली बार ये इवेंट वर्चुअल होने जा रहा है। ये इवेंट 14 जनवरी तक चलेगा। आज इसमें एलजी और सैमसंग जैसी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगी। ये इलेक्ट्रॉनिक्स शो भारतीय कंपनियों के लिए भी यादगार होने वाला है। इस साल इसमें 9 भारतीय कंपनियां शामिल हो रही हैं। इनमें एप्टिनर मेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, एथर एनर्जी, मोनार्क इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड, नियोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज, प्रगति फाउंडेशन, टाटा एलेक्सी, अल्ट्राहुमन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, वीहियर हियरिंग सॉल्यूशंस और जीरो 1 टेक्ट्रोनिक्स एलएलपी शामिल हैं। आज इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च LG का इवेंट आज 6:30 PM पर : कंपनी इवेंट के पहले ही अपने मुड़ने वाला टीवी लॉन्च कर चुकी है। इसमें सिनेमैटिक साउंड OLED डिस्प्ले दिया है। इसका स्क्रीन साइज 48-इंच है। इसके डिस्प्ले में कागज जितनी पतली स्क्रीन है जिसे मोड़ा जा सकता है। इल डिस्प्ले को अपनी जरूरत के हिसाब से...

इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए साझेदारी करेंगे हुंडई मोटर और एपल, 2024 में उत्पादन शुरू होने की संभावना

अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एपल इंक इलेक्ट्रिक कार बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए एपल दक्षिण कोरिया की हुंडई मोटर के साथ साझेदारी पर सहमत हो गई है। दोनों कंपनियां इस साल मार्च तक एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी। दोनों कंपनियों का जॉइंट वेंचर 2024 में अमेरिका से इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन शुरू कर सकता है। कोरिया के एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हुंडई मोटर ने शुक्रवार को की थी बातचीत की पुष्टि यह रिपोर्ट हुंडई मोटर के शुक्रवार के बयान के बाद आई है। बयान में हुंडई मोटर ने कहा था कि इलेक्ट्रिक कार बनाने को लेकर उसकी एपल के साथ प्रारंभिक स्तर की बातचीत चल रही है। इससे पहले एक अन्य स्थानीय मीडिया आउटलेट ने दावा किया था कि हुंडई मोटर और एपल 2027 तक सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद हुंडई के शेयरों में 20% तक का उछाल आ गया था। किआ मोटर्स की जॉर्जिया फैक्ट्री से शुरू हो सकता है उत्पादन ताजा रिपोर्ट में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से कहा गया है इस समझौते के तहत दो प्लान पर काम किया जा रहा ह...

गूगल पर पब्लिक हो चुकी हैं ढेरों ग्रुप चैट लिंक, कोई भी सर्च कर इसमें जुड़ सकता है; प्रोफाइल पर भी खतरा

वॉट्सऐप प्राइवेसी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉट्सऐप ग्रुप की लिंक अब दोबारा गूगल सर्च रिजल्ट पर दिखाई दे रहे हैं। इसका मतलब यह है कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ गूगल पर सर्च करके प्राइवेट वॉट्सऐप ग्रुप को ढूंढ सकता है और उसमें शामिल हो सकता है। इससे पहले 2019 में भी यह सामने आया था, जिसके बाद कंपनी ने इसे खामी को ठीक कर दिया था। एक और पुराना मुद्दा जिसे पहले फिक्स किया जा चुका है, वो भी सामने आ रहा है जिसमें वॉट्सऐप प्रोफाइल अब सर्च रिजल्ट पर दिखाई दे रही हैं। इस खामी के कारण लोगों के फोन नंबर और प्रोफाइल फोटो सिर्फ एक साधारण गूगल सर्च से सामने आ सकते हैं। फोन नंबर और प्रोफाइल फोटो भी एक्सेस कर सकते हैं ग्रुप चैट इनवाइट्स की इंडेक्सिंग की अनुमति देकर, वॉट्सऐप अब वेब पर कई प्राइवेट ग्रुप उपलब्ध करा रहा है, क्योंकि उनके लिंक गूगल पर एक सिंपल सर्च क्वेरी का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिसे भी यह लिंक मिलती है, वो ग्रुप में न सिर्फ शामिल हो सकते हैं बल्कि मेंबर्स और द्वारा ग्रुप में शेयर किए जा रहे हैं पोस्ट के साथ उनक...

10 लाख से कम है बजट! तो जल्द आ रही हैं रेनो किगर से लेकर सिट्रोएन C3 तक ये पांच छोटी एसयूवी, देखें लिस्ट

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीक्लस (एसयूवी) सेगमेंट पिछले कुछ सालों से भारतीय बाजार में काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। एसयूवी की पॉपुलैरिटी देखते हुए निर्माता भी भारतीय बाजार में किफायती एसयूवी लॉन्च कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय सेगमेंट में कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। अगर आप एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं लेकिन अगर आपका बजट टाइट है, जो जल्द ही इस लिस्ट में कुछ नए ऑप्शन जुड़ने वाले हैं। आज हम आपको 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 10 लाख के अंदर हो सकती है। देखें लिस्ट... 1. रेनो किगर (Renault Kiger) निसान ने सब-फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में मैग्नाइट के साथ एंट्री कर ली है, और निसान का सिस्टर ब्रांड रेनो भी किगर को लॉन्च करने के लिए लगभग तैयार है। मैग्नाइट की तरह किगर भी सीएमएफ-ए+ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसमें मैग्नाइट की तरह ही 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। किगर की मेन हाइलाइट्स होंगे इसकी कीमत। कंपनी का दावा है कि मैग्नाइट की तरह किगर भी अपने कॉम्पीट...

बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप एथर एनर्जी से लेकर एक्सेसरीज बनाने वाली जीरो-वन तक, ये 9 भारतीय कंपनियां इवेंट में पेश करेंगी अपने इनोवेशन

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2021 कल से शुरू हो रहा है। लास वेगास में होने वाला ये दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स शो भी है। इस साल शो में कुल 1964 एग्जीबिटर्स भाग लेंगे लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इनमें भारत के सिर्फ 9 ही एग्जीबिटर्स हैं। यह 9 भारतीय कंपनियां कौनसी हैं और किस सेक्टर में एक्टिव हैं, आइए इस बारे में जानते हैं... 1. एप्टिनर मेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (Aptener Mechatronics PVT Ltd) 2. एथर एनर्जी (Ather Energy) 3. मोनार्क इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड (Monarch Innovation Private Limited) 4. नियोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज (Neosoft Technologies) 5. प्रगति फाउंडेशन (Pragathi Foundation) 6. टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) 7. अल्ट्राहुमन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड (Ultrahuman Healthcare Pvt Ltd) 8. वीहियर हियरिंग सॉल्यूशंस (Wehear Hearing Solutions) 9. जीरो 1 टेक्ट्रोनिक्स एलएलपी (Zero1 Tektronics LLP) किन सेक्टर्स में एक्टिव हैं ये कंपनियां... 1. एप्टिनर मेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु बेस्ड एप्टिनर मेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड इनोवेशन बेस्ड कंपनी है, जो खास...

शो में मोटोरोला पेश करेगी दमदार स्पेसिफिकेशन से लैस चार नए बजट स्मार्टफोन, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स शो 'कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2021' कल से शुरू होने वाला है। शो में मोटोरोला अपनी मोटो G और मोटोरोला वन लाइनअप में चार नए बजट स्मार्टफोन पेश करेगी। मोटो G सीरीज में मोटो G प्ले 2021, मोटो G पावर और मोटो G स्टाइलस को जोड़ेगी, जबकि मोटोरोला वन सीरीज में कंपनी मोटोरोला वन 5G ऐस को शामिल करेगी। मोटोरोला के इन नए स्मार्टफोन्स में क्या नया मिलेगा और कितनी होगी इनकी कीमत, जानने के लिए पढ़िए.... 1. मोटो G प्ले 2021: फीचर्स, प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन मोटो G प्ले 6.5 इंच के एचडी प्लस एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस होगा। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है, स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकेगा बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे जबकि सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 5000 एमएएच बैटरी मिलेगी और यह एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसके अलावा, इसमें रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट ...

गूगल टैक्स पर भारत-अमेरिका के बीच छिड़ सकता है ट्रेड वार, बीते साल गूगल ने सरकार को 604 करोड़ रुपए दिए थे

अमेरिका ने भारत में लगने वाले इक्विलाइजेशन लेवी यानी गूगल टैक्स पर आपत्ति जताई है। ये दूसरा मौका है जब अमेरिका को इस पर आपत्ति की है। इससे पहले जून 2020 में उसने कहा था कि ये टैक्स मंजूर नहीं है। यूनाइटेड स्टेट ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) का कहना है कि इस टैक्स को लेकर अमेरिकी कंपनियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यूएसटीआर अमेरिका के लिए व्यापार नीति बनाने का काम करता है। यूएसटीआर ने टैक्स की जांच के लिए कई देशों को लेकर नोटिस भी जारी किया है। इसमें भारत, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, यूरोपीय यूनियन, इटली, इंडोनेशिया, स्पेन, तुर्की और ब्रिटेन शामिल हैं। उसने कहा है कि अमेरिका इन देशों को एक्सपोर्ट किए जाने वाले आइटम पर टैक्स बढ़ा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड वार शुरू हो सकता है। इक्विलाइजेशन लेवी या गूगल टैक्स क्या है? भारत से गूगल, फेसबुक जैसी कई कंपनियां एडवरटाइजिंग से करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। इन्हें टैक्स के दायरे में लाने के लिए 1 अप्रैल, 2020 से कानून बनाया गया। इक्विलाइजेशन लेवी के दायरे में ऑनलाइन और डिजिटल एडवरटाइजिंग स्पेस से जुड़े प्रोविजन शामिल ...

LG के मुड़ने वाले टीवी से लेकर सैमसंग के फोल्डेबल फोन तक, इन प्रोडक्ट्स पर रहेगी नजर; 52 साल में पहली बार वर्चुअल इवेंट होगा

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2021 कल से शुरू हो रहा है। लास वेगास में होने वाला ये दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स शो भी है। इस शो में करीब 2 लाख विजिटर्स पहुंचते हैं। हालांकि, 52 साल के इतिहास में पहली बार इवेंट वर्चुअल होने वाला है। यानी इस बार आपको इवेंट फोन या कम्प्यूटर की स्क्रीन पर ही देखना होगा। ये साल टेक्नोलॉजी के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इसमें कई नए तरह के गैजेट्स की लॉन्च की जा सकती है। कौन सी कंपनी क्या प्रोडक्ट्स लेकर आएगी? LG का इवेंट 11 जनवरी को 6:30PM पर कंपनी इवेंट के पहले ही अपने मुड़ने वाला टीवी लॉन्च कर चुकी है। इसमें सिनेमैटिक साउंड OLED डिस्प्ले दिया है। इसका स्क्रीन साइज 48-इंच है। इसके डिस्प्ले में कागज जितनी पतली स्क्रीन है जिसे मोड़ा जा सकता है। इल डिस्प्ले को अपनी जरूरत के हिसाब से मोड़कर रखा जा सकता है। खास बात है कि इसमें स्पीकर्स नहीं हैं। डिस्प्ले से ही साउंड भी आएगा। टीवी का पूरा डेमो इवेंट के दौरान देखने को मिलेगा। सैमसंग का इवेंट 11 जनवरी को 7:30PM पर साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग इवेंट में अपनी गैलेक्सी S21 सीरीज को लॉन्च कर सकती ह...

वॉट्सऐप की पॉलिसी का फायदा सिग्नल ऐप को मिला, कंपनी ने बताया 2 दिन में ढेरों यूजर्स ने ऐप इन्सटॉल किया

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी की वजह से लोगों ने अब नए मैसेजिंग ऐप्स को इन्स्टॉल करना शुरू कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा टेलीग्राम और सिग्नल ऐप को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी इन ऐप्स की चर्चा होने लगी है। दूसरी तरफ, वॉट्सऐप पॉलिसी को लेकर जोक्स बन रहे हैं। हाल ही में मैसेजिंग ऐप्स द्वारा यूजर की इंफॉर्मेशन और डेटा कलेक्ट करने की रिपोर्ट आई थी। इसमें टेलीग्राम और सिग्नल ऐसे ऐप्स हैं जो यूजर का सबसे कम डेटा कलेक्ट कर रहे हैं। सिग्नल मैसेजिंग ऐप्स के पास यूजर का सिर्फ मोबाइल नंबर ही होता है। अब सिग्नल पर ज्यादा भरोसा बीते 2 दिन से सिग्नल ऐप सोशल मीडिया में छाया हुआ है। यही वजह है कि ये लोगों की पहली पसंद बन रहा है। लाखों यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर चुके हैं। सिग्नल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। कंपनी ने बताया कि पिछले दो दिन से हमारे ऐप्स की डाउनलोडिंग बढ़ गई है। इसकी वजह से वेरीफिकेशन कोड आने में देरी हो रही है। कंपनी ने अपने मैसेज प्लेटफार्म से जुड़ने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। वॉट्सऐप से सिग्नल पर आने की प्रोसेस सबसे पहले यूजर्स सिगनल पर एक ग्रुप ...

वॉट्सऐप के नए नियम से नाराज यूजर्स अब छोड़ रहे हैं वॉट्सऐप का साथ, टेलीग्राम और सिग्नल ऐप कर रहे डाउनलोड

फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करने का फैसला किया है। वॉट्सऐप के नए नियम और शर्तों के चलते यूजर्स अब वॉट्सऐप ऐप को छोडने का मन बना रहे हैं। यूजर्स में नाराजगी है और वे अब वॉट्सऐप के विकल्प को तलाशने में लग गए हैं। यही वजह है कि वॉट्सऐप के विकल्प टेलीग्राम और सिग्नल को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। इन दिनों इन मैसेजिंग ऐप पर लगातार यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। अब वे सिग्नल और टेलीग्राम जैसे ऐप्स को डाउनलोड कर रहे हैं। टेलीग्राम के फाउंडर ने कहा यूजर्स का करें सम्मान इस बीच, शनिवार को टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक को फटकार लगाई। उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा है कि यह कोई आश्चर्य नहीं है कि कई सालों से चल रहे टेलीग्राम पर वॉट्सऐप के यूजर्स में तेजी देखी गई है। डुरोव ने कहा, फेसबुक की पूरी टीम इस तलाश में जुटीं हैं कि आखिरकार टेलीग्राम पर यूजर्स की संख्या कैसे बढ़ती जा रही है? साथ ही उन्होंने कहा- यूजर्स का सम्मान करना चाहिए। टेलीग्राम पर लगभग 500 मिलियन यूजर्स का बढ़ना फेसबुक के लिए एक बड़ी...