Skip to main content

वॉट्सऐप के नए नियम से नाराज यूजर्स अब छोड़ रहे हैं वॉट्सऐप का साथ, टेलीग्राम और सिग्नल ऐप कर रहे डाउनलोड

फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करने का फैसला किया है। वॉट्सऐप के नए नियम और शर्तों के चलते यूजर्स अब वॉट्सऐप ऐप को छोडने का मन बना रहे हैं। यूजर्स में नाराजगी है और वे अब वॉट्सऐप के विकल्प को तलाशने में लग गए हैं। यही वजह है कि वॉट्सऐप के विकल्प टेलीग्राम और सिग्नल को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। इन दिनों इन मैसेजिंग ऐप पर लगातार यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। अब वे सिग्नल और टेलीग्राम जैसे ऐप्स को डाउनलोड कर रहे हैं।

टेलीग्राम के फाउंडर ने कहा यूजर्स का करें सम्मान

इस बीच, शनिवार को टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल डुरोव ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक को फटकार लगाई। उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा है कि यह कोई आश्चर्य नहीं है कि कई सालों से चल रहे टेलीग्राम पर वॉट्सऐप के यूजर्स में तेजी देखी गई है।

डुरोव ने कहा, फेसबुक की पूरी टीम इस तलाश में जुटीं हैं कि आखिरकार टेलीग्राम पर यूजर्स की संख्या कैसे बढ़ती जा रही है? साथ ही उन्होंने कहा- यूजर्स का सम्मान करना चाहिए।

टेलीग्राम पर लगभग 500 मिलियन यूजर्स का बढ़ना फेसबुक के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। सिर्फ टेलीग्राम ही नहीं मैसेजिंग ऐप सिग्नल पर भी लगातार यूजर्स की संख्या में इजाफा हुआ है।

सिग्नल ऐप का सर्वर हुआ ओवरलोड

हाल ही में टेस्ला के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने मैसेजिंग ऐप सिग्नल यूज करने की अपील की, जिसके बाद से सिगनल पर यूजर्स लगातार बढ रहे हैं। इसके बाद सिग्नल ऐप को एकसाथ इतने वेरिफिकेशन कोड्स भेजने पड़े कि उसका सर्वर ओवरलोड हो गया।

सिग्नल ऐप ने कहा कि ढेर सारे नए यूजर्स के प्लेटफॉर्म पर आने की वजह से उन तक वेरिफिकेशन कोड पहुंचने में वक्त लग रहा था। इस ग्लिच को अब ठीक कर दिया गया है और नए यूजर्स बिना किसी दिक्कत के अपना अकाउंट बना सकते हैं।

बता दें कि सिग्नल ने दिसंबर 2020 में अपने लेटेस्ट वर्जन्स के साथ ग्रुप कॉल लॉन्च किया है और एन्क्रिप्टेड दिया है। सिग्नल पर्सनल डेटा के तौर पर सिर्फ आपका फोन नंबर स्टोर करता है और ऐप इसे आपकी पहचान से जोड़ने की कोई कोशिश नहीं करता है। जबकि टेलीग्राम आपसे पर्सनल इनफॉर्मेशन के तौर पर कॉन्टैक्ट इंफो, कॉन्टैक्ट्स और यूजर ID मांगता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Users shun WhatsApp to join Telegram, Signal amid rising data concerns


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q2NX5p

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। 2 ऐप्स की होगी जरूरत वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। 1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में...

सैमसंग नोट 10 लाइट और एस10 लाइट CES में हो सकते हैं लॉन्च, फास्ट चार्जर के साथ आएंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग का नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस10 लाइट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ये इवेंट अगले महीने 7 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक लास वेगास में चलेगा। कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो स्मार्टफोन इस इवेंट में डेब्यू करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ये स्मार्टफोन कौन से होंगे। वैसे नोट 10 लाइट और एस10 लाइट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड) इस स्मार्टफोन में फ्लैट 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) HDR एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलेगा। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें एक मैन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और तीसरा टेलीफोटो के साथ 2x ऑप्किटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W के सैमसंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पे...