Skip to main content

वॉट्सऐप की पॉलिसी का फायदा सिग्नल ऐप को मिला, कंपनी ने बताया 2 दिन में ढेरों यूजर्स ने ऐप इन्सटॉल किया

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी की वजह से लोगों ने अब नए मैसेजिंग ऐप्स को इन्स्टॉल करना शुरू कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा टेलीग्राम और सिग्नल ऐप को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी इन ऐप्स की चर्चा होने लगी है। दूसरी तरफ, वॉट्सऐप पॉलिसी को लेकर जोक्स बन रहे हैं।

हाल ही में मैसेजिंग ऐप्स द्वारा यूजर की इंफॉर्मेशन और डेटा कलेक्ट करने की रिपोर्ट आई थी। इसमें टेलीग्राम और सिग्नल ऐसे ऐप्स हैं जो यूजर का सबसे कम डेटा कलेक्ट कर रहे हैं। सिग्नल मैसेजिंग ऐप्स के पास यूजर का सिर्फ मोबाइल नंबर ही होता है।

अब सिग्नल पर ज्यादा भरोसा
बीते 2 दिन से सिग्नल ऐप सोशल मीडिया में छाया हुआ है। यही वजह है कि ये लोगों की पहली पसंद बन रहा है। लाखों यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर चुके हैं। सिग्नल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। कंपनी ने बताया कि पिछले दो दिन से हमारे ऐप्स की डाउनलोडिंग बढ़ गई है। इसकी वजह से वेरीफिकेशन कोड आने में देरी हो रही है। कंपनी ने अपने मैसेज प्लेटफार्म से जुड़ने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।

वॉट्सऐप से सिग्नल पर आने की प्रोसेस

  • सबसे पहले यूजर्स सिगनल पर एक ग्रुप बनाएं। अब ग्रुप सेटिंग्स पर जाकर ग्रुप लिंक पर टैप करें।
  • ग्रुप लिंक क्रिएट के लिए टॉगल ऑन करें और शेयर पर टैप करें।
  • अब फोन पर शेयर करन के लिए कई ऐप्स के ऑप्शन आएंगे, आप वॉट्सऐप को सिलेक्ट करें।
  • अब वॉट्सऐप यूजर्स के पास सिग्नल की लिंक पहुंच जाएगी, जिससे ऐप को इन्स्टॉल कर पाएंगे।

वॉट्सऐप पॉलिसी पर चिंता करने की जरूरत क्यों?
वॉट्सऐप ने अपनी नई पॉलिसी में साफ किया है कि यूजर को अपनी प्राइवेसी कंपनी के साथ शेयर करना होगी। यानी वॉट्सऐप अब आपके डेटा पर पूरी नजर रखेगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। भारत में वॉट्सऐप यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है। यानी पॉलिसी एग्री करने के बाद कंपनी आपके खर्च, आईपी एड्रेस, लोकेशन, स्टेटस, कंटेंट, कॉल जैसे सभी डेटा को एक्सेस कर पाएगा। कुल मिलाकर ऐप पर आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?
नई पॉलिसी में लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उन्हें कहीं भी यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले कर सकती है। यूजर्स को ये पॉलिसी एग्री करना होगी। ये 8 फरवरी, 2021 से लागू हो रही है। इस तारीख के बाद इसे एग्री करना जरूरी होगी। यदि एग्री नहीं करते हैं तब अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आप हेल्प सेंटर पर विजिट कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Signal Seeing Huge Waves of New Users Amid WhatsApp Privacy Row


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MF26Hw

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। 2 ऐप्स की होगी जरूरत वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। 1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में...

सैमसंग नोट 10 लाइट और एस10 लाइट CES में हो सकते हैं लॉन्च, फास्ट चार्जर के साथ आएंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग का नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस10 लाइट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ये इवेंट अगले महीने 7 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक लास वेगास में चलेगा। कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो स्मार्टफोन इस इवेंट में डेब्यू करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ये स्मार्टफोन कौन से होंगे। वैसे नोट 10 लाइट और एस10 लाइट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड) इस स्मार्टफोन में फ्लैट 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) HDR एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलेगा। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें एक मैन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और तीसरा टेलीफोटो के साथ 2x ऑप्किटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W के सैमसंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पे...