Skip to main content

पॉलिसी बदलने से यूजर की डेटा सेफ्टी पर नहीं होगा असर, नए बदलाव सिर्फ बिजसने चैट के लिए किए गए

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी कंपनी के लिए मुसीबत बन चुकी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में अब कंपनी इस पर सफाई दे रही है। उसने कहा कि नए अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा शेयरिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। चैट और कॉल डिटेल पहले की तरह सुरक्षित रहेंगी। एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन भी जारी रहेगा। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

बिजनेस चैट के लिए पॉलिसी में बदलाव किए
कंपनी ने कहा कि हमने बीते साल अक्टूबर में बताया था कि वॉट्सऐप लोगों के लिए खरीदारी को आसान बनाना चाहता है। लोग ऐप की मदद से डायरेक्ट खरीदारी कर पाएंगे। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल फैमिली और फ्रेंट्स के साथ चैटिंग के लिए करते हैं। ऐसे इससे उनके बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा।

वॉट्सऐप के हेड विल कैथार्ट ने सोशल मीडिया पर बताया कि कंपनी ने अपनी पॉलिसी में ट्रांसपेरेंसी लाने और पीपुल-टू-बिजनेस के ऑप्शनल फीचर की जानकारी देने के लिए अपडेट की है। यह साफ होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि यह अपडेट बिजनेस से जुड़ी जानकारियां देने के लिए किया जा रहा है। इससे फेसबुक के साथ डेटा शेयर करने की हमारी पॉलिसी पर कोई असर नहीं होगा।

वॉट्सऐप पॉलिसी पर चिंता करने की जरूरत क्यों?
वॉट्सऐप ने अपनी नई पॉलिसी में साफ किया है कि यूजर को अपनी प्राइवेसी कंपनी के साथ शेयर करना होगी। यानी वॉट्सऐप अब आपके डेटा पर पूरी नजर रखेगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। भारत में वॉट्सऐप यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है। यानी पॉलिसी एग्री करने के बाद कंपनी आपके खर्च, आईपी एड्रेस, लोकेशन, स्टेटस, कंटेंट, कॉल जैसे सभी डेटा को एक्सेस कर पाएगा। कुल मिलाकर ऐप पर आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?
नई पॉलिसी में लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उन्हें कहीं भी यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले कर सकती है। यूजर्स को ये पॉलिसी एग्री करना होगी। ये 8 फरवरी, 2021 से लागू हो रही है। इस तारीख के बाद इसे एग्री करना जरूरी होगी। यदि एग्री नहीं करते हैं तब अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आप हेल्प सेंटर पर विजिट कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
WhatsApp issues clarification after continuous social media criticism over the new update, says 'It is only for business chats'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q4TLeP

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। 2 ऐप्स की होगी जरूरत वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। 1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में...

सैमसंग नोट 10 लाइट और एस10 लाइट CES में हो सकते हैं लॉन्च, फास्ट चार्जर के साथ आएंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग का नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस10 लाइट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ये इवेंट अगले महीने 7 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक लास वेगास में चलेगा। कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो स्मार्टफोन इस इवेंट में डेब्यू करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ये स्मार्टफोन कौन से होंगे। वैसे नोट 10 लाइट और एस10 लाइट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड) इस स्मार्टफोन में फ्लैट 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) HDR एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलेगा। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें एक मैन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और तीसरा टेलीफोटो के साथ 2x ऑप्किटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W के सैमसंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पे...