Skip to main content

10 लाख से कम है बजट! तो जल्द आ रही हैं रेनो किगर से लेकर सिट्रोएन C3 तक ये पांच छोटी एसयूवी, देखें लिस्ट

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीक्लस (एसयूवी) सेगमेंट पिछले कुछ सालों से भारतीय बाजार में काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। एसयूवी की पॉपुलैरिटी देखते हुए निर्माता भी भारतीय बाजार में किफायती एसयूवी लॉन्च कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय सेगमेंट में कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं।

अगर आप एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं लेकिन अगर आपका बजट टाइट है, जो जल्द ही इस लिस्ट में कुछ नए ऑप्शन जुड़ने वाले हैं। आज हम आपको 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 10 लाख के अंदर हो सकती है। देखें लिस्ट...

1. रेनो किगर (Renault Kiger)

निसान ने सब-फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में मैग्नाइट के साथ एंट्री कर ली है, और निसान का सिस्टर ब्रांड रेनो भी किगर को लॉन्च करने के लिए लगभग तैयार है। मैग्नाइट की तरह किगर भी सीएमएफ-ए+ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसमें मैग्नाइट की तरह ही 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। किगर की मेन हाइलाइट्स होंगे इसकी कीमत। कंपनी का दावा है कि मैग्नाइट की तरह किगर भी अपने कॉम्पीटिटर की तुलना में काफी सस्ती होगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जो फीचर मैग्नाइट में नहीं मिले वो किगर में देखने को मिल सकते हैं, जैसे की इलेक्ट्रिक सनरूफ।

2. टाटा एचबीएक्स (Tata HBX)

कंपनी ने अपनी इस कॉन्सेप्ट एसयूवी को पिछले साल हुए ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था, जिसे एचबीएक्स कोडनेम दिया गया था। इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अप्रैल या मई के आसपास 'हॉर्नबिल' नाम से लॉन्च किया जा सकता है। कार में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप और हरमान सोर्स ऑडियो सिस्टम मिल सकता है।

3. हुंडई एएक्स (Hyundai AX)

हुंडई भी अपनी सब-फोर मीटर एसयूवी पर जोर-शोर से काम कर रही है। इसे एएक्स1 कोडनेम दिया गया है। कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सेंट्रो की तरह ही के1 प्लेटफॉर्म और हुंडई के फैशन डिजाइन के साथ आएगी, जिसकी बदौलत यह सेगमेंट में एक बेंचमार्क सेट करेगी। इसे 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 5-स्पीड मैनुअल और ऑप्शन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उतारा जा सकता है।

एंट्री लेवल की बजाए मॉडर्न और फीचर रिच कारों की तरफ बढ़ा लोगों का रुझान, पहली बार ऑल्टो को पछाड़ कर स्विफ्ट टॉप पर

4. सिट्रोएन सी3 (Citroen C3)

सी-क्यूब्ड प्रोग्राम के तहत भारतीय बाजार में सिट्रोएन का पहला प्रोडक्ट सी3 हो सकता है, हालांकि इससे पहले निर्माता अपनी सी5 एयरक्रॉस को भारत में लॉन्च करेगा। सी3 (जिसे सी21 कोडनेम दिया गया है) को पिछले साल टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और उम्मीद की जा रही है कि यह साल की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है। सी3 कंपनी के सीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और कंपनी के ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर प्योरटेक पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। अन्य सिट्रोएन मॉडल की तरह सी3 में कर्वी बॉडी डिजाइन और स्पोर्टी एक्सटीरियर से लैस होगी। सब-फोर मीटर एसयूवी में एलईडी डीआरएल से लैस स्प्लिट हेडलैंप मिलेंगे।

5. फोर्ड इकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट (Ford EcoSport facelift)

डेमो इमेज

फोर्ड इकोस्पोर्ट देश की सबसे पुरानी सब-फोर मीटर एसयूवी में से एक है। हालांकि, एसयूवी को अभी तक कोई जनरेशनल अपडेट नहीं मिला है। सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण अपने कॉम्पीटिटर्स की तुलना में इकोस्पोर्ट अब आउटडेटेड हो चुकी है। कंपनी अब इसके फेसलिफ्ट पर काम कर रही, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि फेसलिफ्ट मॉडल में बड़े ग्रिल के साथ स्पोर्ट फ्रंट बंपर और री-स्टाइल हेडलैंप समेत 360 डिग्री कैमरा समेत कई नए फीचर्स मिलेंगे।

इमोशनल वैल्यू का लाभ उठाने ग्रेविटास को सफारी नाम से लाएगी टाटा, दिसंबर'19 में 63 यूनिट बिकने के बाद बंद किया था प्रोडक्शन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Renault Kiger To Citroen C3, 5 Upcoming SUVs Under Rs 10 Lakh In India, Check list


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MRU9Px

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। 2 ऐप्स की होगी जरूरत वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। 1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में...

सैमसंग नोट 10 लाइट और एस10 लाइट CES में हो सकते हैं लॉन्च, फास्ट चार्जर के साथ आएंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग का नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस10 लाइट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ये इवेंट अगले महीने 7 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक लास वेगास में चलेगा। कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो स्मार्टफोन इस इवेंट में डेब्यू करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ये स्मार्टफोन कौन से होंगे। वैसे नोट 10 लाइट और एस10 लाइट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड) इस स्मार्टफोन में फ्लैट 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) HDR एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलेगा। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें एक मैन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और तीसरा टेलीफोटो के साथ 2x ऑप्किटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W के सैमसंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पे...