Skip to main content

55 इंच डिस्प्ले वाले दो स्मार्ट टीवी Q1 और Q1 प्रो लॉन्च; ऑन करने पर सामने आएगा साउंडबार

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी वनप्लस ने गुरुवार को वनप्लस इवेंट में कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन वनप्लस 7T के साथ अपना पहली स्मार्ट टीवी सीरीज भी लॉन्च की। इसमें वनप्लस टीवी Q1 और टीवी Q1 प्रो शामिल है। दोनों टीवी में 55 इंच का डिस्प्ले साइज मिलेगा। इसके साथ ही स्पेसिफिकेशन के मामले में भी दोनों टीवी लगभग एक जैसी ही है। कंपनी ने सबसे पहले इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया। वनप्लस टीवी Q1 की कीमत 69,900 और वनप्लस टीवी Q1 प्रो की कीमत 99,900 रुपए है। इसे अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल के दौरान खरीदा जा सकेगा। वनप्लस टीवी Q1 प्रो में 50 वॉट साउंड आउटपुट वाला साउंडबार भी मिलेगा।

  1. इसमें 55 इंच 4K रेजोल्यूशन और कस्टमाइड QLED डिस्प्ले पैनल है। इसे सबसे ज्यादा 120% NTSE स्कोर मिला है।

  2. यह एंड्रॉयड टीवी 9.0 ओएस पर रन करता है। इसमें ऑक्सीजन प्ले फीचर भी है, जो एक कंटेंट सर्विस है। इसमें मूवी और टीवी शो स्ट्रीमिंग की जा सकेगी।यह वॉयस असिस्टेंट की मदद से आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है।

  3. टीवी को वनप्लस फोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले को स्क्रॉल कर टीवी के डिस्प्ले को भी स्क्रॉल किया जा सकता है। इसके साथ ही रियल टाइम में टीवी का स्क्रीन शॉट को फोन में लिया जा सकता है।

  4. फोन कॉल आने पर ऑटोमैटिक टीवी का साउंट 100% से 10% पर आ जाता है।इसमें गामा कलर मैजिक लगी है, जिसकी वजह यह किसी भी स्थिति में बेहतर पिक्चर क्वालिटी देती है।

  5. इसमें डोल्बी विजन और डोल्बी एटमोस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जो इसे बेहतरीन साउंड और पिक्चर क्वालिटी मिलती है।

  6. इसमें आठ हाई क्वालिटी स्पीकर्स है। जिसमें दो वूफर, चार फुल रेंड ड्राइवर और तीन ट्विटर्स है।

  7. जिसकी मदद से इसमें क्रिस्टल क्लियर साउंड मिलता है। टीवी में 50 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है।

  8. इसमें इन-बिल्ट कास्टिंग की सुविधा है, इसकी मदद से यूजर एक ही समय में मोबाइल और टीवी दोनों में गेम खेल सकेंगे।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      OnePlus TV Launch, OnePlus TV Launch price features specifications and price list


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2m2A0ZY

Comments

Popular posts from this blog

The Lying Boss and Your Bottom Line

By Roxane Gay from NYT Business https://ift.tt/gNY9Tki

We Did the Research: Masks Work, and You Should Choose a High Quality Mask if Possible

By Jason Abaluck, Laura H. Kwong and Stephen P. Luby from NYT Opinion https://ift.tt/3ufGhjq

Rare Case of Polio Prompts Alarm and an Urgent Investigation in New York

By Jesse McKinley and Nate Schweber from NYT New York https://ift.tt/IalPqdQ