Skip to main content

21 साल का हुआ गूगल, डूडल में 1998 की यादों के साथ दिखाया पुराना कम्प्यूटर

गैजेट डेस्क. गूगल आज अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इसके लिए उसने एक डूडल तैयार किया है, जिसमें पुराना कम्प्यूटर रखा है। उसकी स्क्रीन पर गूगल सर्च इंजन नजर आ रहा है। साथ ही, मॉनिटर के पास सीपीयू, कीबोर्ड और माउस भी दिख रहा है। इस फोटो में '98 9 27' (27 सितंबर, 1998) भी लिखा गया है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्चिंग के लिए गूगल का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल एक कंपनी के तौर पर 4 सितंबर, 1998 को रजिस्टर की गई थी। आपको बता दें कि गूगल के मौजूदा सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं।

गूगल को ज्यादातर यूजर्स सर्च इंजन के नाम से ही जानते हैं, लेकिन ये ऐसी कंपनी है जिसके पास कुल 201 प्रोडक्ट्स और सर्विसेज हैं। इसमें जीमेल, गूगल प्लस, गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज, डॉक्स, गूगल मैप्स, यूट्यूब, क्रोम, क्लाउड प्रिंट, प्ले स्टोर, एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम समेत अन्य हैं।

  1. एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल ओएस बन गया है। नंबर वन ऑपरेटिंग सिस्टम होने के साथ-साथ इस ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम को लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठता होगा कि आखिर इसका नाम मिठाइयों के नाम पर क्यों रखा गया है। गूगल के एक कर्मचारी रैनडल सराफा (Randall Sarafa) के हिसाब से यह टीमवर्क के कारण है। इस बारे में कंपनी ने आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। आपको बताते चलें की गूगल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को ABCD के अल्फाबेट के हिसाब से नाम दिए गए हैं। Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean और हालिया KitKat.

  2. गूगल का पहला डूडल 'बर्निंग मैन फेस्टिवल' पर 1998 में बनाया गया था। इसमें गूगल का सर्च पेज बदल दिया गया था। मई 2012 में गूगल ने अपने डूडल को नया रूप दिया। यह एक गेम के रूप में था, ऐसा पहली बार हुआ था कि यूजर गूगल डूडल के साथ खेल सकता था। यह गेम Pac-Man वीडियो गेम के 30 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया था। इसी साल गूगल ने अपना पहला एनिमेटेड (कार्टून) डूडल अपडेट किया था। यह जॉन लेनन के 70 वें जन्मदिन के कारण बनाया गया था।

  3. शुरुआती दौर में गूगल के संस्थापक सर्जी ब्रिन और लैरी पेज गूगल को बेचने के लिए एक्साइट कंपनी के CEO के पास गए थे। यह दोनों गूगल कंपनी को 1 मिलियन डॉलर में बेचना चाहते थे। एक्साइट कंपनी की तरफ से गूगल को सिर्फ 750000 डॉलर ही ऑफर किए गए। उस समय ये सौदा नहीं हो पाया और गूगल ने बाद में इतना विशाल रूप ले लिया।

  4. गूगल की तरफ से नवंबर 1999 में एक शेफ रखा गया। चार्ली अइयर्स (Charlie Ayers) को शुरुआती दौर में 40 कर्मचारियों का खाना बनाना होता था। उनके काम को मीडिया में काफी सराहा गया। 2006 में चार्ली ने गूगल को छोड़ा इस समय तक गूगल के इस मास्टर शेफ के पास टीम में 4 खास शेफ और 150 लोगों की टीम बन चुकी थी। यह टीम एक दिन में 4000 लंच और डिनर परोसा करती है।

  5. गूगल के बारे में एक और रोचक बात यह है कि 2010 से गूगल ने लगभग हर हफ्ते एक नई कंपनी में निवेश किया है। 2010 में गूगल एनर्जी के साथ गूगल ने अपना पहला निवेश शुरू किया। इसके बाद 'नेक्स्ट एरा एनर्जी रिसोर्स' में दूसरी बार इंवेस्ट किया। इसी साल 'ग्लोबल आईपी सॉल्यूशन' और ऐसी ही कई कंपनियों को गूगल ने अपने साथ मिला लिया। इसके बाद एंड्रॉइड, मोटोरोला, क्विकऑफिस जैसी कई कंपनियों को गूगल ने अपने साथ मिला लिया। हालांकि, अब मोटोरोला कंपनी को लेनोवो ने खरीद लिया है। अगले कुछ महीनों में मोटोरोला और लेनोवो की डील पूरी हो जाएगी।

  6. गूगल सर्च इंजन के नाम की स्पेलिंग उसके संस्थापकों द्वारा की गई गलती के कारण GOOGLE लिखी गई। इसका नाम लिखते समय गलती से GOOGLE लिख दिया गया। इस कंपनी को असल में GOOGOL नाम दिया जाना था।

  7. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि गूगल ने अपनी पहली ट्वीट कम्प्यूटर की भाषा जिसमें 0 और 1 का इस्तेमाल किया जाता है -'बाइनरी (Binary)' में की थी।
    यह ट्वीट थी-

    “I’m 01100110 01100101 01100101 01101100 01101001 01101110 01100111 00100000 01101100 01110101 01100011 01101011 01111001 00001010.”

    अंग्रेजी में इसका मतलब है ' im feeling lucky' गूगल के सर्च बटन के बगल में आपको यही शब्द लिखे मिलेंगे। इस पर क्लिक करते ही आप अब तक के सभी गूगल डूडल के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

  8. गूगल की ई-मेल सर्विस GMAIL 16 दिसंबर 2005 में लॉन्च की गई थी। इस सर्विस को 50 अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया गया। GMAIL का आइडिया राजन सेठ ने दिया था जब वो गूगल में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। इस आइडिया को बाद में पॉल बुचे (Paul Buchhe) ने असली आकार दिया। शुरुआती दौर में GMAIL को सिर्फ गूगल कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाया गया था। अप्रैल 1, 2004 को इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया भर के यूजर्स के लिए शुरू करने की घोषणा की गई।

  9. गूगल के शेयर बेचने पर कंपनी के करीब 1000 कर्मचारी करोड़पति बन गए, जब 2004 में कंपनी ने अपने शेयर्स आम लोगों के लिए निकाले। उनमें से एक बोनी ब्राउन (Bonnie Brown) 1999 में 450 डॉलर प्रति हफ्ते के वेतन पर काम किया करते थे।

  10. अगर सर्च इंजन के डिजाइन की बात करें तो गूगल का सर्च इंजन सबसे आकर्षक लगेगा। बीच में गूगल का सर्च बार और ऊपर लिखा हुआ गूगल। शुरुआती समय में गूगल का लोगो स्क्रीन पर लेफ्ट साइड था। गूगल का सर्च पेज 31 मार्च, 2001 में बदला गया था।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Google celebrates its 21st birthday with a doodle


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nK580R

Comments

Popular posts from this blog

Top 10 Whey Protein Brands in India

The fitness industry in India has grown rapidly over the last few years, and whey protein has become one of the most popular supplements for muscle growth, recovery, and overall health. Whether you are a beginner, athlete, gym enthusiast, or someone simply looking to improve your daily protein intake, choosing the right whey protein brand is extremely important. With hundreds of options available in the market, finding the best whey protein in India can feel confusing. To make your decision easier, we have created a list of the Top 10 Whey Protein Brands in India based on quality, ingredient profile, protein content, brand reputation, and customer trust. 1. Dignity Health Dignity Health  is quickly becoming one of the fastest-growing supplement brands in India. Known for its premium whey protein formulas, the brand focuses on delivering high-quality protein with excellent taste and digestion support. Dignity Whey Protein is designed for muscle recovery, lean muscle growth, an...