Skip to main content

कैमरा और चार्जर तो मिलेगा दमदार, लेकिन बैटरी कैपेसिटी में कमजोर

गैजेट डेस्क. वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 7T लॉन्च कर दिया है। पिछले हैंडसेट की तरह ये कई खूबियों से लैस है। वहीं, एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला पहला एंड्रॉयड फोन भी है। इसकी खूबियां यूजर्स की जेब पर वजनदार भी हैं। ऐसे में क्या ये ग्राहकों को पसंद आएगा? टेक एक्सपर्ट गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) से इसकी अनबॉक्सिंग और फर्स्ट लुक के साथ जानते हैं।

OnePlus 7T Unboxing

1. बॉक्स में क्या मिलेगा?

OnePlus 7T Unboxing

बॉक्स का कलर रेड है जिसके ऊपर ब्लैक लेटर में फोन का मॉडल नंबर और कुछ डिटेल दी है। बॉक्स के पीछे कुछ फीचर्स को हाईलाइट किया गया है। बॉक्स में अंदर एक सेक्शन दिया है, जिसके अंदर यूजर मैनुअल दिया है। सेक्शन के नीचे हैंडसेट और उसके नीचे एक ट्रांसपेरेंट केस और सिम ट्रे इजेक्टर टूल दिया है। इसके साथ, बॉक्स में माइक्रो USB C-टाइप केबल, 30 वॉट आउटपुट चार्जर दिया है।

2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशन

OnePlus 7T Unboxing

राइट साइड में पावर ऑन/ऑफ बटन दिया है। जिसके ठीक ऊपर एक अलर्ट स्लाइडर बटन दिया है। इसे स्लाइड करने पर फोन की प्रोफाइल बदल जाती है। लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स दी है। फोन के नीचे की तरफ डुअल सिम ट्रे, प्राइमरी माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी है।

फोन के बैक साइड के टॉप सेंटर में एक सर्कल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। इसमें तीनों लेंस एक लाइन में है। वहीं, इसके नीचे LED फ्लैश दिया है। इसके नीचे कंपनी का लोगो और सबसे नीचे कंपनी की ब्रांडिंग है।

3. फोन का डिस्प्ले

OnePlus 7T Unboxing

इसमें 6.55-इंच का फ्लॉइड एमोलेड टचस्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। फोन की बॉडी में स्क्रीन का हिस्सा 86.5 प्रतिशत है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 402 ppi है। स्क्रीन 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। स्क्रैच और डेमेज होने से बचाने के लिए स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है।

4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरी

OnePlus 7T Unboxing

इसमें क्वालकॉम SDM855 स्नैपड्रैगन 855+ (7nm) ऑक्टा-कोर (1x2.96 GHz Kryo 485 & 3x2.42 GHz Kryo 485 & 4x1.78 GHz Kryo 485) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU एड्रेनो 640 (700 MHz) है।

फोन दो स्टोरेज वैरिएंट में आता है। जिसमें एक 128GB स्टोरेज और दूसरा 256GB स्टोरेज है। ये स्टोरेज UFS3.0 के साथ दिया है। इसमें मेमोरी बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड नहीं मिलेगा। दोनों वैरिएंट 8GB रैम के साथ आते हैं।

5. कैमरे में कितना दम?

OnePlus 7T Unboxing

फोन का बेस्ट पार्ट कैमरा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। जो 48 मेगापिक्सल (f/1.6) वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल (f/2.2) टेलिफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल जूम और 16 मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड लेंस के साथ दिया है। इसमें डुअल LED फ्लैश, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स दिए हैं। रियर कैमरा से फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

सेल्फी लवर्स के लिए 16 मेगापिक्सल (f/2.0) वाइड लेंस दिया है। ये ऑटो HDR फीचर के साथ आता है। इससे भी फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी

OnePlus 7T Unboxing

ओएस : इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 10.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। जो कंपनी के ऑक्सीजन ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर बेस्ड है। इसमें कस्टमाइज से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे।

बैटरी : फोन का दूसरा बेस्ट पार्ट इसका चार्जर है। इसमें 3800mAh की बैटरी दी है। जो 30 वाट के सुपर फास्ट चार्ज के साथ आता है। कंपनी ने इसमें वार्प चार्ज 30T का इस्तेमाल किया है।

7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स

OnePlus 7T Unboxing

कनेक्टिविटी : फोन में Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB C-टाइप पोर्ट, NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो नहीं मिलेगा।

सिक्योरिटी : फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो बहुत तेजी से काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

8. कीमत और हमारी राय

OnePlus 7T Unboxing

वनप्लस 7T के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपए, वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है। यानी ये प्रीमियम कैटेगरी हैंडसेट है। फोन में कैमरा, ओएस, चार्जर जैसी कई खूबियां है। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी कम और ऑडियो जैक का नहीं होने जैसी खामियां भी हैं। ऐसे में यदि आपका बजट ज्यादा है और प्रीमियम हैंडसेट की तलाश कर रहे हैं, तब इसकी तरफ जा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
OnePlus 7T Unboxing and First Look; 5000mAh Battery and 18W Charger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n91hdx

Comments

Popular posts from this blog

The Texas Oil Heir Who Took On Math’s Impossible Dare

By William J. Broad from NYT Science https://ift.tt/ZNibTug5j

Federal Judge Finds Trump Most Likely Committed Crimes Over 2020 Election

By Luke Broadwater and Alan Feuer from NYT U.S. https://ift.tt/PbkhVZR

पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएगा eBikeGo, दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप eBikeGo देश के पांच शहरों में 3000 स्मार्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रहा है। यह चार्जिंग स्टेशन IoT तकनीक पर आधारित होंगे और इन पर दोपहिया वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इन शहरों में लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पहले चरण में 3000 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यह स्टेशन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में लगाए जाएंगे। यह स्टेशन तीन महीने में लगाए जाएंगे। कंपनी की योजना पूरे देश में 1 साल में 12 से 15 हजार चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। ऐप से होगी चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग कंपनी के मुताबिक, इन चार्जिंग स्टेशनों की मॉनिटरिंग के लिए eBikeGo चार्ज ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप से वाहनों की मॉनिटरिंग भी होगी। यूजर इस ऐप से QR कोड स्कैन करके अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे। इस ऐप से चार्जिंग के दौरान बिजली की खपत की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा eBikeGo इस बात की मॉनिटरिंग भी करेगी कि वाहन में कितनी बैटरी बकाया है और कितनी चार्जिंग की आवश्यकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में मदद ...