Skip to main content

8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट वाला टीवी लॉन्च, 43 से 65 इंच के 3 मॉडल में आएगा

गैजेट डेस्क. श्याओमी ने चीनी बाजार में अपना Mi फुल स्क्रीन टीवी प्रो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे तीन डिस्प्ले साइज 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच में लॉन्च किया है। ये सभी टीवी 4K डिस्प्ले सराउंडेड और पतले बेजल के साथ आएगा। बॉडी में स्क्रीन का हिस्सा 97 प्रतिशत है। इसकी खास बात है कि ये 8K वीडियो भी प्ले करेगा। ये डॉल्बी ऑडियो और DTS-HD को सपोर्ट करता है। इसमें 12nm Amlogic प्रोसेसर दिया है।

Mi फुल स्क्रीन टीवी की कीमतें

43-इंच मॉडल : CNY 1,499 (लगभग 15,000 रुपए)
55-इंच मॉडल : CNY 2,399 (लगभग 24,000 रुपए)
65-इंच मॉडल : CNY 3,399 (लगभग 34,000 रुपए)

कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ ही इन टीवी की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी सेल 27 सितंबर से शुरू हो सकती है। हालांकि, इसके भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Mi फुल स्क्रीन टीवी के स्पेसिफिकेशन

  • टीवी में फुल एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम दी है, जिससे इसे प्रीमियम लुक मिलता है। बैक साइड में 3D कार्बन फाइबर पैटर्न दिया है। इस सीरीज के सभी टीवी 4K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करते हैं। इसमें 9th जनरेशन इमेज प्रोसेसिंग इंजन लगा है।
  • 8K वीडियो को प्ले करने वाले सेगमेंट का ये एकमात्र टीवी है। कंपनी का कहना है कि 8K वीडियो को USB ड्राइव की मदद से ऑफलाइन प्ले किया जा सकता है। वहीं, ऑनलाइन 8K वीडियो प्लेबैक 24fpsVP9 और H.265 स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है।
  • इसमें 12nm क्वाड-कोर Amlogic T972 प्रोसेसर दिया है, जिसकी स्पीड 1.9GHz है। इसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें PatchWall UI ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ बिल्ट-इन XiaoAi असिस्टेंट मिलेगा।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi Full Screen TV Pro With 4K Display, 8K Video Playback Support Launched


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mlWN2Q

Comments

Popular posts from this blog

The Lying Boss and Your Bottom Line

By Roxane Gay from NYT Business https://ift.tt/gNY9Tki

We Did the Research: Masks Work, and You Should Choose a High Quality Mask if Possible

By Jason Abaluck, Laura H. Kwong and Stephen P. Luby from NYT Opinion https://ift.tt/3ufGhjq

Rare Case of Polio Prompts Alarm and an Urgent Investigation in New York

By Jesse McKinley and Nate Schweber from NYT New York https://ift.tt/IalPqdQ