Skip to main content

त्योहार की व्यस्तताओं के बीच रिलैक्स करने में मदद करेंगे ये ऐप्स

रवि शर्मा, पुणे. दिवाली के काम-काज में दिमाग भी थक जाता है। दिवाली के अगले दिन जब बेहद थकान महसूस हो तो अमूमन दो तरह से दिमाग को रिलैक्स किया जा सकता है- मेडिटेशन से या खूब मौज-मस्ती करके। ये फन और मेडिटेशन ऐप्स आपकी दिमागी थकान को तुरंत दूर करने में काफी हद तक मदद करेंगी।

मेडिटेशन के लिए...

ओमवाना (Omvana) :यहां आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मेडिटेशन, रिलेक्सेशन ऑडियो, योग, म्यूजिक और सेल्फ इम्प्रूवमेंट ट्रैक्स मिलेंगे। विश्व के बेस्ट हेल्थ, वेलनेस और मेडिटेशन टीचर्स ने इन्हें चुना है। यहां आपको कुछ कोर्सेस भी मिलेंगे। इस ऐप में आप किन्हीं दो ट्रैक्स को मिक्स भी कर सकते हैं। नींद बेहतर करने के लिए ऑडियो भी यहां हैं। यहां दावा किया जाता है कि आप कितने भी वर्षों से मेडिटेशन कर रहे हों, इस ऐप के साथ आपका अनुभव अलग होगा।

द ब्रीदिंग ऐप (The Breathing App) :नाम से ही समझा जा सकता है कि यह ऐप सही तरीके से श्वास लेने के फायदों पर फोकस करती है। रोज के तनाव और चिंता से यहां राहत पा सकते हैं। यह ऐप रेजोनेंस से प्रेरित है। रेजोनेंस का सीधा संबंंध आपके सांस लेने और छोड़ने से है। आप रेजोनेंस ब्रीदिंग को स्ट्रेस रीसेट बटन मान सकते हैं। यहां आपको मेडिटेशन प्रोग्राम्स मिलेंगे और दो सेटिंग्स मिलेंगी जिससे आप प्रैक्टिस की लंबाई और ब्रीद रेशो को बदल सकते हैं।

फन के लिए...

बबल रैप (Bubble Wrap) :यह दिमाग को सुकून देने वाला गेम है, जिसमें आप बबल्स को फोड़ सकते हैं। बबल्स को फोड़ने के लिए आपको उन्हें सिर्फ छूना है। इसका काउंटर आपको बता देगा कि कितने बबल्स फोड़े हैं और आप इसे ट्विटर पर शेयर भी कर सकते हैं। रिलैक्स होने के साथ फन का ऐसा मेल वाकई बिरला है। रिलैक्स होने के लिए आप कोई फिजूल काम करें, उससे तो बेहतर है िक कुछ देर इस ऐप पर समय बिताएं।

आईफनी (iFunny) :टिपिकल फनी ऐप है। ऐप खोलते ही आपके सामने कई वीडियो, इमेजेस, जीआईएफ्स और कॉमिक्स आ जाती हैं। ये मीम्स भी बनाती है। सबसे अच्छी बात, यह बेहद सिंपल है। इसे ऑपरेट करने में दिमाग पर जोर नहीं देना होता है। इसमें हजारों मजेदार फोटोज भी हैं, जिन्हें देखने से ही आप खुद को तनावमुक्त महसूस करने लगते हैं। यह हमेशा एक-सी भी नहीं है, हर बार इसे खोलेंगे तो नया कंटेंट मिलता चला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These apps will help you relax between busyness of the festival


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NcBVVr

Comments

Popular posts from this blog

The Lying Boss and Your Bottom Line

By Roxane Gay from NYT Business https://ift.tt/gNY9Tki

We Did the Research: Masks Work, and You Should Choose a High Quality Mask if Possible

By Jason Abaluck, Laura H. Kwong and Stephen P. Luby from NYT Opinion https://ift.tt/3ufGhjq

Rare Case of Polio Prompts Alarm and an Urgent Investigation in New York

By Jesse McKinley and Nate Schweber from NYT New York https://ift.tt/IalPqdQ