Skip to main content

Mi नोट 10 में मिलेगा दुनिया का पहला 108MP पेंटा कैमरा, टीजर हुआ आउट

गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी का फोकस अब कैमरा की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिनों कंपनी ने अपनी नोट 8 सीरीज लॉन्च की थी। अब इस सीरीज का नया स्मार्टफोन नोट 10 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके प्रो वर्जन थाईलैंड में सर्टिफाइड हुआ है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस चीन के बाहर भी लॉन्च किया जाएगा।

दुनिया का पहला पेंटा कैमरा वाला स्मार्टफोन

कंपनी ने ट्वीट करके इस फोन के बारे में जानकारी शेयर की है। ट्वीट के मुताबिक फोन में 108MP का पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है। यानी इस तरह का ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन भी होगा। ट्वीट में 5 रिंग नजर आ रही हैं, जो कैमरा लेंस को दर्शाती हैं। ट्वीट में कंपनी ने लिखा, "Introducing the world's FIRST 108MP Penta Camera. A new era of smartphone cameras begins now! #MiNote10 #DareToDiscover"

Mi CC9 प्रो में भी मिलेगा 108MP कैमरा

श्याओमी 5 नवंबर को Mi CC9 प्रो लॉन्च कर सकती है। इस फोन में भी 108 मेगापिक्सल ISOCELL ब्राइट HMX रियर कैमरा दिया है। कंपनी ने जो पोस्टर शेयर किया है उसके मुताबिक इसमें 5 रियर कैमरे दिए गए हैं। ये सभी वर्टिकल सेटअप किए गए हैं। फोन की फोटो को बेहतर बनाने के लिए दो डुअल LED फ्लैश दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi Note 10 confirmed with 108MP penta camera setup, could be global version of Mi CC9 Pro


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MSK823

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप और फेसबुक की तर्ज पर टेलीग्राम में भी जोड़ेगा ग्रुप कॉल फीचर, कंपनी का दावा- यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा

वॉट्सऐप और इंस्ट्राग्राम के तर्ज पर अब टेलीग्राम में भी वीडियो कॉलिंग फीचर जुड़ने वाला है। कंपनी का कहना है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इसमें यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, इसके डेटा पर कोई थर्ड पार्टी एक्सेस नहीं कर पाएगी। इसे कब लॉन्च किया जाएगा और ग्रुप कॉल में कितने यूजर्स शामिल हो सकेंगे, इसे लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है। लॉकडाउन में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का क्रेज काफी बढ़ रहा है। ऑफिस का काम और दोस्तों से बात करने के लिए लोग वीडियो कॉलिंग ऐप का सहारा ले रहे हैं। इसी को देखते हुएटेलीग्राम ने ऐप में यह फीचर जोड़ने का ऐलान किया है। टेलीग्राम का वैश्विक स्तर पर 40 करोड़ यूजर्स हैं। कई कंपनियों ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग फीचर दरअसल लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉलिंग ऐप जूम काफी फेमस हुआ था, इसके फ्री वर्जन में 100 यूजर्स तो पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ सकते हैं। जूम ऐप के विवादों में आने के बाद मौके का फायदा उठाने के लिए कई ऐप ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर अपने प्लेटफार्म में शामिल कर लिया। फेसबुक मैसेंजर ऐप में नया वीडिय...

An Atheist Chaplain and a Death Row Inmate’s Final Hours

By Emma Goldberg and Desiree Rios from NYT U.S. https://ift.tt/z2QVmLr