Skip to main content

महिला के घर में रेप के इरादे से आया था आरोपी, एपल वॉच ने पुलिस को बुलाया

गैजेट डेस्क. कनाडियन प्रोविन्स ऑफ अल्बेर्टा में काल्गरी की एक महिला का दावा है कि एपल वॉच ने उसका रेप होने से बचा लिया। इतना ही नहीं उसकी जान भी इसी वॉच की वजह से बच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कई सप्ताह से महिला को फॉलो कर रहा था। उसने महिला की बिल्डिंग में घुसने के लिए एक्सेस कार्ड का क्लोन भी बना लिया था। आरोपी के पास चाकू, पाइलर, कंडोम, ल्युब्रिकेंट्स जैसे सामना भी मिले।

ऐसा है पूरा मामला

1 अप्रैल, 2019 को महिला अपने घर में सो रही थी। कुत्ते के भौंकने की आवाज से उसकी नींद खुली। उसे घर के आसपास एक साया जैसा नजर आया। फोन महिला से दूर था जिस वजह से वो पुलिस को फोन नहीं कर सकी। हालांकि, उसने एपल वॉच से अपने बॉयफ्रेंड को टेक्स्ट मैसेज करके पुलिस को कॉल करवा दिया। पुलिस जब महिला के घर पहुंची तो आरोपी जॉन जोसेफ मैकिंडो किचन में छिपा था। जांच में आरोपी ने महिला से रेप की बात स्वीकार की थी।

जब एपल वॉच ने नदी में गिरे युवक को बचाया

28 वर्षीय जेम्स प्रुडेंसियानो न्यूजर्सी के हार्टशोर्न वुड्स पार्क में घूमने गए थे। यहां वे सबसे ऊंचाई वाले हिस्से की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे नदी में जा गिरे। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। नीचे गिरने के दौरान उनकी एपल वॉच का 'फॉल डिटेक्शन' फीचर एक्टिव हो गया। जिस वजह से उसने 911 नंबर डॉयल कर दिया। बाद में जेम्स को बचा लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple Watch likely saved Calgary woman from man who had bag of rape tools


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qHHaol

Comments

Popular posts from this blog

The Lying Boss and Your Bottom Line

By Roxane Gay from NYT Business https://ift.tt/gNY9Tki

We Did the Research: Masks Work, and You Should Choose a High Quality Mask if Possible

By Jason Abaluck, Laura H. Kwong and Stephen P. Luby from NYT Opinion https://ift.tt/3ufGhjq

Rare Case of Polio Prompts Alarm and an Urgent Investigation in New York

By Jesse McKinley and Nate Schweber from NYT New York https://ift.tt/IalPqdQ