Skip to main content

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. इस दिवाली लोगों ने वॉट्सऐप पर इमोजी और GIF की जगह स्टीकर शेयर किए। ये देखने में ज्यादा अट्रेक्टिव भी हैं। वहीं, इसे डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर भी शेयर किए। दिवाली का शुभकामनाएं देने का ये अंदाज एकदम अलग रहा।

हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं।

2 ऐप्स की होगी जरूरत

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं।

1. Background Eraser :इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में फोटो को PNG फॉर्मेट में सेव करें। इस तरह से आप फोटो या नाम के कम से कम 3 स्टीकर तैयार कर लें। ये फोटो ही स्टीकर का काम करेंगे।

2. Personal stickers for WhatsApp :आप इस ऐप को ओपन करेंगे तो PNG फॉर्मेट में सेव फोन की सभी फाइल यहां नजर आएंगी। आपके द्वारा तैयार किए गए फोटो भी यहां दिखाई देंगे। आपको सिर्फ इन फोटो के सामने ADD पर टैब करना है। इसके बाद आपके सामने एक मिनी विंडो आएगी इस पर एक बार फिर ADD कर लें। इस तरह आपके द्वारा तैयार किए गए स्टीकर्स वॉट्सऐप पर पहुंच जाएंगे।

स्टीकर सेंड करने की प्रोसेस

  • वॉट्सऐप ओपन करके उस कॉन्टैक्ट पर जाएं जिसे स्टीकर सेंड करना है।
  • अब टाइपिंग स्पेस के पास दिए गए स्माइली पर टैब करें।
  • यहां सबसे नीचे की तरफ स्माइली के साथ GIF और स्टीकर का लोगो नजर आएगा।
  • स्टीकर के लोगो पर टैब करें और ऊपर दी गी लिस्ट से बनाया गया स्टीकर सिलेक्ट करें।
  • स्टीकर पर टैब करें वो सेंड हो जाएगा।

ऐप्स को यहां से डाउनलोड करें

Personal stickers for WhatsApp
Background Eraser



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How to turn your photos into whatsapp stickers on this diwali


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ONngw

Comments

Popular posts from this blog

The Lying Boss and Your Bottom Line

By Roxane Gay from NYT Business https://ift.tt/gNY9Tki

We Did the Research: Masks Work, and You Should Choose a High Quality Mask if Possible

By Jason Abaluck, Laura H. Kwong and Stephen P. Luby from NYT Opinion https://ift.tt/3ufGhjq

Rare Case of Polio Prompts Alarm and an Urgent Investigation in New York

By Jesse McKinley and Nate Schweber from NYT New York https://ift.tt/IalPqdQ