Skip to main content

विंडोज 10 और इंटेल पावर्ड है आसुस वीवोस्टिक पीसी, छोटा इतना कि पॉकेट में आ जाए

गैजेट डेस्क. आसुस ने बीते दिनों वीवोस्टिक पीसी लॉन्च किया था। ये पॉकेट साइज साइज पीसी देखने में किसी ट्रिम के जैसा है और इसे डोंगल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इंटेल पावर्ड ये पीसी विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसकी कीमत 10,889 रुपए है। इस कीमत में ये पॉकेट पीसी कितना इफेक्टिव है। इसकी अनबॉक्सिंग के साथ जानते हैं।

बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा

इस पॉकेट पीसी के बॉक्स में वारंटी कार्ड, यूजर मैनुअल, HDMI एक्सटेंशन, USB टू माइक्रो USB डेटा केबल, पावर एडॉप्टर और एक माउंट मिलता है। माउंड के किसी एक जगह पर चिपकाकर इसमें डिवाइस फिक्स करत है।

वीवोस्टिक पीसी का डायमेंशन और स्पेसिफिकेशन

इस स्टिक के डायमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 135mm, चौड़ाई 36mm और मोटाई 16.5mm है। डिवाइस के एक तरफ पावर के लिए माइक्रो USB पोर्ट दिया है। इसे एडॉप्टर की मदद से पावर दिया जाता है। दूसरी तरफ, USB 3.0 और USB 2.0 पोर्ट दिए हैं। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया है। इसमें एक तरफ HDMI मेल पोर्ट, तो दूसरी तरफ पावर बटन दिया है। डिवाइस के साथ कीबोर्ड और माउस कनेक्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस को टीवी या मॉनिटर के HDMI पोर्ट में डायरेक्ट लगाकर काम कर सकते हैं। ये विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

> इसमें इंटेल एटम x5-Z8350 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB LPDDR3 रैम और 32GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है।
> आसुस इस डिवाइस के साथ एक साल के लिए 100GB का वेब स्टोरेज स्पेस फ्री दे रही है।
> इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11ac और ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टेविटी दी है।
> डिवाइस में एंटीवायरस, रिमोट गो, मीडिया स्टीरम, ऑफिस, बिजनेस मैनेजर जैसे फीचर्स प्री-इन्स्टॉल हैं।

आसुस वीवोस्टिक पीसी को ट्रैवलिंग के दौरान खासकर प्रेजेंटेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे प्रोजेक्टर में डायरेक्ट एक्सेस कर सकते हैं। घर में बच्चों के लिए और बिजनेस के लिए ये बेस्ट पीसी बन सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Windows 10 and Intel Powered Asus VivoStick PC, Small enough to Pocket


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Y62Io

Comments

Popular posts from this blog

The Fantasy of Brexit Britain Is Over

By Richard Seymour from NYT Opinion https://ift.tt/oO9ZWSD

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY

रियलमी X2 प्रो में जुड़ा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट, 27999 रुपए होगी कीमत

गैजेट डेस्क. हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी X2 प्रो फैमिली में नया वर्जन जुड़ गया है। नए वर्जन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसकी कीमत 27,999 रुपए है। इसेरियलमी X2 प्रो लवर्स के लिए एक अफॉर्डेबल ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी इसे लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अभी तकरियलमी X2 प्रो128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वाले दो वैरिएंट उपलब्ध था। दोनों वैरिएंटमें ही 8 जीबी रैम दी गई थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EJBoGq