Skip to main content

डार्क मोड से पेमेंट तक, नए साल में मिलेंगे कई फीचर्स; कुछ फीचर्स एडवांस करने की जरूरत

गैजेट डेस्क. देश के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप में 2020 में कई बदलाव होंगे। एक तरफ जहां पुराने एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर इसका अपडेट बंद हो जाएगा। तो दूसरी तरफ, इसमें कई यूजफुल फीचर्स जुड़ेंगे। कई फीचर्स बीटा वर्जन में मिल रहे हैं, जो 2020 में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। हम यहां ऐसे ही फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

डार्क मोड :बीटा वर्जन पर इस फीचर को हाल ही में रोलआउट किया गया है। फुल टेस्टिंग के बाद इसे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। डार्क मोड की मदद से रात में या कम रोशनी वाली जगह पर ऐप को इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। इससे फोन की बैटरी भी सेव होगी। डार्क मोड अभी यूट्यूब, ट्विटर, रेडिफ जैसे ऐप में यूज किया जा रहा है।

डिसअपेयरिंग मैसेज :वॉट्सऐप ने इस फीचर को क्लीनिंग टूल की तरह तैयार किया है। इस फीचर की मदद से मैसेज को 1 घंटे से लेकर 1 साल तक की अवधि में ऑटोमैटिक डिलीट किया जा सकेगा। यूजर चाहे तो इस फीचर को ऑफ भी रख सकता है। इस फीचर का राइट ग्रुप एडमिन के पास होगा। फीचर ऑन करने के लिएGroup setting => Delete messages => Off / Time => OK फॉलो करें।यूजर यहां से किसी मैसेज को ऑटोमैटिकली डिलीट करने का टाइम सिलेक्ट कर सकता है। यहां पर 1 घंटा, 1 दिन, एक सप्ताह, एक महीना और एक साल का टाइम दिया है।

वॉट्सऐप पेमेंट :वॉट्सऐप पेमेंट सिस्टम से कस्टमर्स और छोटे बिजनेस के बीच ऐप की मदद से एनक्रिप्टेड पेमेंट हो सकते हैं। इसके लिए इस सर्विस को 'एंड-टू-एंड कम्युनिकेशन साइकल' के साथ अनेबल किया जा सकता है। इसकी मदद से छोटे बिजनेस की सेल बढ़ेगी। साथ ही, पेमेंट एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। इस सर्विस को 2017 से ही इनवाइट-ओनली बेसिस पर टेस्टिंग चल रही है।

यूजर्स को वॉट्सऐप में और क्या चाहिए...

अनलिमिटेड फोटो सेंड :वॉट्सऐप पर अभी 30 फोटो ही एकसाथ सेंड किए जा सकते हैं। जबकि कुछ ऐप्स पर पूरी एलबम सेंड करने का ऑप्शन आता है। वॉट्सऐप में इस फीचर का अभी भी इंतजार है। फोटो की क्वालिटी भी कम्प्रेस हो जाती है। इसे भी ऑरिजनल साइज में सेंड करने का कोई ऑप्शन होना चाहिए।

वीडियो लेंथ और क्वालिटी :वॉट्सऐप पर अभी 16MB साइज का वीडियो ही शेयर किया जा सकता है। ऐसे में कई बार वीडियो की क्वालिटी काफी खराब हो जाती है। ज्यादा लेंथ वाला वीडियो शेयर करने का फीचर भी मिलना चाहिए। साथ ही, क्वालिटी भी बेहतर होना चाहिए।

चैट ऑटो डिलीट :वॉट्सऐप में सीक्रेट चैट का फीचर आना चाहिए। इस फीचर में की जाने वाली चैट ऑटो डिलीट हो जाए। टेलीग्राम ऐप पर ये फीचर मौजूद है। इसमें फीचर से की जाने वाली चैटिंग कुछ समय में ऑटो डिलीट हो जाती है।

स्टेटस सेविंग फीचर :वॉट्सऐप में यूजर जो स्टेटस लगाता है, उसे देखने के साथ सेव करने का भी ऑप्शन होना चाहिए। अभी इमेज का स्क्रीनशॉट लेना पड़ता है। वहीं, वीडियो सेव नहीं हो पाता।

वीडियो ग्रुप कॉलिंग :वॉट्सऐप में वीडियो ग्रुप कॉलिंग में अभी सिर्फ 4 मेंबर्स को ही जोड़ा जा सकता है। कंपनी को इसमें भी मेंबर्स की संख्या 6 या 8 तक कर देना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many features to be found in the new year, from dard mode to payment; Need to advance some features


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fb5RxE

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। 2 ऐप्स की होगी जरूरत वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। 1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में...

सैमसंग नोट 10 लाइट और एस10 लाइट CES में हो सकते हैं लॉन्च, फास्ट चार्जर के साथ आएंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग का नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस10 लाइट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ये इवेंट अगले महीने 7 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक लास वेगास में चलेगा। कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो स्मार्टफोन इस इवेंट में डेब्यू करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ये स्मार्टफोन कौन से होंगे। वैसे नोट 10 लाइट और एस10 लाइट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड) इस स्मार्टफोन में फ्लैट 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) HDR एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलेगा। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें एक मैन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और तीसरा टेलीफोटो के साथ 2x ऑप्किटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W के सैमसंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पे...