Skip to main content

मारुति 5 कारों पर दे रही 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, ऑफर 31 दिसंबर तक वैलिड

ऑटो डेस्क. नया साल शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। ऐसे में मारुति सुजुकी लगभग सभी मॉडल पर धमाकेदार ईयरएंड डिस्काउंट और ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी आल्टो 800, आल्टो K10, वैगनआर, सिलेरियो, ईको पर कैश बेनिफिट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस जैसे कई फायदे दे रही है। ये ऑफर देशभर में स्टॉक मौजूद होने पर दिया जाएगा। ऑफर 31 दिसंबर तक ही वैलिड है। इन सभी कार पर मिल रहे ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।

मारुति आल्टो 800

इस कार पर कंपनी 60 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के पेट्रोल और CNG BS6 दोनों मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपए से शुरू है।

कैश डिस्काउंट 40,000 रुपए
एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए
मारुति आल्टो K10

इस कार पर कंपनी 50 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के पेट्रोल और CNG BS4 दोनों मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.61 लाख रुपए से शुरू है।

कैश डिस्काउंट 30,000 रुपए
एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट

5,000 रुपए

मारुति ईको

इस कार पर कंपनी कुल 40 हजार रुपए तक का बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर कार के BS4 मॉडल पर दिया जा रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.59 लाख रुपए से शुरू है।

कैश डिस्काउंट 15,000 रुपए
एक्सचेंज बोनस 20,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए
मारुति वैगनआर

न्यू जनरेशन वैगनआर के BS6 वर्जन पर 35 हजार रुपए से लेकर 45 हजार रुपए तक के डिस्काउंट बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.42 लाख रुपए से शुरू है।

कैश डिस्काउंट 20,000 रुपए
एक्सचेंज बोनस 20,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए
मारुति सिलेरियो

मारुति इस कार पर अधिकतम 50,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। ये ऑफर सिलेरियो के पेट्रोल और CNG दोनों मॉडल पर मिल रहा है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपए से शुरू है।

कैश डिस्काउंट 30,000 रुपए
एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपए
कॉर्पोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti is giving a discount of up to 60 thousand rupees on 5 cars, offer valid till 31 December


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37aBxiC

Comments

Popular posts from this blog

The Fantasy of Brexit Britain Is Over

By Richard Seymour from NYT Opinion https://ift.tt/oO9ZWSD

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY

रियलमी X2 प्रो में जुड़ा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट, 27999 रुपए होगी कीमत

गैजेट डेस्क. हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी X2 प्रो फैमिली में नया वर्जन जुड़ गया है। नए वर्जन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसकी कीमत 27,999 रुपए है। इसेरियलमी X2 प्रो लवर्स के लिए एक अफॉर्डेबल ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी इसे लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अभी तकरियलमी X2 प्रो128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वाले दो वैरिएंट उपलब्ध था। दोनों वैरिएंटमें ही 8 जीबी रैम दी गई थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EJBoGq