Skip to main content

दुनियाभर में मशहूर ये कारें 2020 में दिखेंगी भारतीय सड़कों पर

क्षितिज राज, नोएडा. नए साल में भारतीय सड़कों पर कई नए मॉडल्स दिखने वाले हैं। इनमें से कुछ की बात इसलिए अलग होगी कि ये वो नाम हैं जिन्हें दुनिया ने आज़माया है और 2020 में ये भारत पहुंच रहे हैं...

लैंड रोवर डिफेंडर :291एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस है और 38 डिग्री का अप्रोच एंगल। पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्प मिल सकते हैं। 10 इंच का टचस्क्रीन और डेश माउंटेड गिअर लीवर मिलेगा। भारत में कीमत 75 लाख रुपए के करीब होगी।

वॉल्वो एस60 :फिलहाल अमेरिका में बन रही है। फ्रेश स्टाइलिंग के साथ तमाम फीचर्स होंगे। पायलट असिस्ट सिस्टम और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन रहेगा। मर्सिडीज सी क्लास, ऑडी ए4, जगुआर एक्सई से मुकाबला होगा। भारत में कीमत लगभग 45 लाख रुपए रहेगी।

फरारी एफ8 ट्रिब्यूटो :फरारी की इस स्पोर्ट्सकार में 3.9 लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन है जो 770एनएम टॉर्क और 720एचपी की ताकत रखता है। 2.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। 340 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छूती है। कीमत- 4 करोड़ रु के करीब।

ऑडी क्यू2 :ऑडी की सबसे छोटी एसयूवी टीएफएसआई के 1.0 और 2.0 लीटर डिस्प्लेसमेंट के साथ भारत आ सकती है। 2020 के अंत तक होगी एंट्री और कीमत 30 लाख रुपए से कम ही रहेगी।

बीएमडब्लू एक्स2 :भारत में बीएमडब्लू एक्स2 के 2.0 लीटर के इंजन के साथ आ सकती है। यूकेएल1 प्लेटफॉर्म पर होगी। स्लांट रूफ स्टाइलिश है। भारत में युवाओं को टारगेट करेगी। मर्सिडीज जीएलए एसयूवी से मुकाबला करेगी। कीमत लगभग 40 लाख रुपए होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These famous cars will be seen on Indian roads in 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2stQc9H

Comments

Popular posts from this blog

The Fantasy of Brexit Britain Is Over

By Richard Seymour from NYT Opinion https://ift.tt/oO9ZWSD

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY

रियलमी X2 प्रो में जुड़ा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट, 27999 रुपए होगी कीमत

गैजेट डेस्क. हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी X2 प्रो फैमिली में नया वर्जन जुड़ गया है। नए वर्जन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसकी कीमत 27,999 रुपए है। इसेरियलमी X2 प्रो लवर्स के लिए एक अफॉर्डेबल ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी इसे लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अभी तकरियलमी X2 प्रो128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वाले दो वैरिएंट उपलब्ध था। दोनों वैरिएंटमें ही 8 जीबी रैम दी गई थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EJBoGq