Skip to main content

श्याओमी का स्मार्टफॉरयू हेलमेट, ब्रेक लगाते ही पीछे आने वाले को करता है अलर्ट

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी के ग्लोबल मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट आ रहे हैं, जिन्हें अब तक भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है। इनमें एक प्रोडक्ट स्मार्टफॉरयू हेलमेट (Smart4U) शामिल है। इस हेलमेट के पीछे लाल रंग की एलईडी लाइट दी है, जो पीछे आने वाले लोगों को अलर्ट करते हैं। ताकि दुर्घटना की संभावना खत्म हो जाए। कुछ इंटरनेशनल वेबसाइट इस हेलमेट की डिलिवरी भारत में दे रही हैं। इसे ब्लैक, व्हाइट, पिंक और ब्लू चार कलर्स में खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफॉरयू हेलमेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

श्याओमी के इस हेलमेट का मॉडल नंबर SH50 है। इसे बनाने में PC और EPS (पॉलीकार्बोनेट) मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सॉलिड स्वेट एबसॉर्बिंग स्ट्रेप दिए हैं। हेलमेट को IPX4 वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। इसे साइकिल राइडिंग के लिए लॉन्च किया गया है। बाइकर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।

> इसमें 7 सेंसनिंग LED दी है, जो फास्ट फ्लैश, ट्राइडल और ब्लास्ट फ्लैश की तीन लाइट मोड के साथ आती है।
> इसमें 3.7V वाली 455mAh की बैटरी दी है। लगातर लाइट ऑन रहने पर ये 36 घंटे तक का बैकअप दे देती है।
> बैटरी को चार्ज करने के लिए 5V का DC चार्जर दिया है। बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
> ब्रेक लगाने पर हेलमेट के पीछे लगी लाइट ऑन हो जाती है, जिससे पीछे आने वाली गाड़ी को अलर्ट मिल जाता है।
> 20 मिनट तक जब इस हेलमेट को इस्तेमाल में नहीं लिया जाता, तब लाइट ऑटो सटडाउन हो जाती है।

हेलमेट की कीमत

इस हेलमेट को कई इंटरनेशनल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। बैंगगुड (banggood) पर इसकी कीमत 6,179 रुपए है। हालांकि, साइट पर दिए कूपन कोड की मदद से इसकी कीमत 3,482 रुपए रह जाती है। यानी कस्टमर को सीधे 2697 रुपए का फायदा मिल जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Xiaomi's SmartForu helmet alerts the rear as soon as it is braked


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37miwtF

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। 2 ऐप्स की होगी जरूरत वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। 1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में...

सैमसंग नोट 10 लाइट और एस10 लाइट CES में हो सकते हैं लॉन्च, फास्ट चार्जर के साथ आएंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग का नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस10 लाइट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ये इवेंट अगले महीने 7 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक लास वेगास में चलेगा। कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो स्मार्टफोन इस इवेंट में डेब्यू करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ये स्मार्टफोन कौन से होंगे। वैसे नोट 10 लाइट और एस10 लाइट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड) इस स्मार्टफोन में फ्लैट 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) HDR एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलेगा। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें एक मैन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और तीसरा टेलीफोटो के साथ 2x ऑप्किटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W के सैमसंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पे...