Skip to main content

टिप्सटर ने शेयर की एपल आईपैड 2020 की फोटो, आईफोन 11 प्रो जैसा कैमरा मिलेगा

गैजेट डेस्क. अगले साल लॉन्च होने वाले एपल आईपैड से जुड़ी डिटेल मीडिया में लीक होने लगी है। एपल के बारे में जानकारी देने वाले टिप्सटर ऑनलीक्स (OnLeaks) ने आईपैड 2020 के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस डिजाइन के मुताबिक नया आईपैड मौजूद आईफोन 11 प्रो जैसे ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होगा।

@OnLeaks के ट्विटर हैंडल पर जो फोटोज शेयर किए हैं उसमें कैमरा को ठीक आईफोन 11 प्रो या प्रो मैक्स के जैसे सेटअप किया गया है। कैमरा लेंस के साथ एलईडी फ्लैश और एक माइक्रोफोन भी नजर आ रहा है। ये कैमरा एक स्क्वेयर बंप मॉड्यूल के अंदर फिक्स किया है।

फोटो क्रेडिट : @OnLeaks, iGeeksblog​​​​

दो डिस्प्ले साइज में लॉन्च हो सकता है आईपैड

ऐसा माना जा रहा है कि आईपैड 2020 को 11-इंच और 12.9-इंच के दो अलग डिस्प्ले साइज में लॉन्च किया जा सकता है। फोटो देखने से ये पता चलता है कि नए आईपैड में बेजल का एरिया ज्यादा होगा। यानी स्मार्टफोन की तरह इसमें पतले बेजल नहीं होंगे। दूसरी तरफ iGeeksblog पर इसका 360 डिग्री रेंडर वीडियो भी शेयर किया गया है। 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन का डिजाइन भी आईपैड की तरह हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट : @OnLeaks, iGeeksblog​​​​


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZtEqsb

Comments

Popular posts from this blog

Michael J. Fox Reviews a Thoughtful Memoir on the Challenges of Living With Disability

By Michael J. Fox from NYT Books https://ift.tt/2W0MRO6