Skip to main content

नए साल से इन स्मार्टफोन में बंद हो जाएगा वॉट्सऐप, देखें कहीं आपका फोन भी इस लिस्ट में तो नहीं

गैजेट डेस्क. नए साल में टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं लोगों की रोजाना की जरूरत बन चुका सोशल मीडिया प्लेटफार्म वॉट्सऐप भी नए साल से कई स्मार्टफोन में पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। कंपनी के इस फैसले से सिर्फ विंडोज फोन ही नहीं बल्कि कई एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस भी प्रभावित होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप 31 जनवरी 2019 के बाद से विंडोज फोन में पूरी तरह से चलना बंद हो जाएगा।

वॉट्सऐप FAQ सेक्शन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एंड्रॉयड 2.3.7 ओएस या उससे पुराने वर्जन पर चल रहे एंड्रॉयड फोन के अलावा आईओएस 8 या उससे पुराने वर्जन पर काम कर रहे आईफोन में 1 फरवरी 2020 के बाद से वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। यानी इन डिवाइस के यूजर्स न तो वॉट्सऐप चैटिंग कर पाएंगे न ही अकाउंट को दोबारा वैरिफाई करा पाएंगे। हालांकि KaiOS 2.5.1+ ओएस समेत जियो फोन और जियो फोन 2 पर वॉट्सऐप की सुविधा मिलती रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
WhatsApp will not work in these smartphones from the new year, if your phone is also included in this list


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SF5GlX

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। 2 ऐप्स की होगी जरूरत वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। 1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में...

सैमसंग नोट 10 लाइट और एस10 लाइट CES में हो सकते हैं लॉन्च, फास्ट चार्जर के साथ आएंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग का नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस10 लाइट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ये इवेंट अगले महीने 7 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक लास वेगास में चलेगा। कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो स्मार्टफोन इस इवेंट में डेब्यू करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ये स्मार्टफोन कौन से होंगे। वैसे नोट 10 लाइट और एस10 लाइट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड) इस स्मार्टफोन में फ्लैट 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) HDR एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलेगा। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें एक मैन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और तीसरा टेलीफोटो के साथ 2x ऑप्किटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W के सैमसंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पे...