Skip to main content

सैमसंग बनाएगा स्ट्रेचेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, जरूरत के हिसाब से घटा-बढ़ा सकेंगे इसका स्क्रीन साइज

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग नए स्ट्रेचेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसकी खासियत यह है कि यूजर स्क्रीन साइज को सुविधानुसार बड़ा-छोटा कर सकेंगे। पेटेंटली मोबाइल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी ने जून 2019 में यूएस पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस में नई स्ट्रेचेबल डिस्प्ले डिजाइन का पेटेंट फाइल कराया। पिछले हफ्ते सामने आई इसकी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन की स्क्रीन को बिना किसी नुकसान के कुछ इंच तक बढ़ाया जा सकेगायानी अन्य फोल्डेबल फोन की तरह इसमें टूटने-फूटने की संभावना कम होगी।

सैमसंग लगातार स्मार्टफोन की स्क्रीन के साथ एक्सपेरीमेंट करती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग टेलिस्कोपिक स्क्रीन, फोल्डिंग स्क्रीन और फ्लेक्सिबल स्क्रीन के नए डिजाइन पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही इनके पेटेंट फाइल कराने की तैयारी में हैं। कुछ हफ्ते पहले ही सैमसंग ने अपना पहला फोल्डेबल फोन बाजार में उतारा, जिसे लोगों में काफी पसंद किया, जल्द ही कंपनी अपना वर्टिकल फोल्डेबल फोन भी भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- patently mobile


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35df0QP

Comments

Popular posts from this blog

Michael J. Fox Reviews a Thoughtful Memoir on the Challenges of Living With Disability

By Michael J. Fox from NYT Books https://ift.tt/2W0MRO6