Skip to main content

ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए 2020 में लॉन्‍च करेगी जियोमार्ट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से होगी टक्कर

गैजेट डेस्क. देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को चुनौती देने के लिए अपने नए ई-कॉमर्स वेंचर 'जियो मार्ट’ का सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है। इसे 'देश की नई दुकान' नाम दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रिटेल आर्म रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने सोमवार को जियो टेलीकॉम यूजर्स को कॉल करके जियो मार्ट में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आमंत्रित किया। फिलहाल नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण क्षेत्र के ऑनलाइन शॉपर्स जियो मार्ट की सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

हर जगह मिलेगी डिलीवरी

रिलायंस रिटेल के एक अधिकारी ने इस लॉन्च के बारे में बताते हुए कहा कि कंपनी ने अभी सिर्फ मुंबई में अपनी जियो मार्ट सेवा को शुरू किया है, लेकिन इसे बहुत जल्द अन्य शहरों तक पहुंचाया जाएगा। नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण के जियो यूजर्स को मैसेज करके उन्हें रजिस्टर करने को कहा है, जिससे वे शुरुआती डिस्काउंट्स का फायदा उठा सकें। उन्होंने बताया कि जल्द ही जियो मार्ट ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। रिलायंस अपने किराना स्टोर के जरिए कहीं भी आपको डिलिवरी देने में सक्षम होगी। दूरदराज या छोटे शहरों में रहने वालों को पास के रिलायंस स्टोर से डिलिवरी मिल जाएगी।

बनेगा सबसे बड़ा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म

रिलायंस लंबे समय से दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनाने के लिए काम कर रही है। फिलहाल देश में 15,000 किराना स्टोर डिजिटाइज हुए हैं। रिलायंस अपने हाई-स्पीड 4G नेटवर्क के जरिए कस्टमर्स को उनके आस-पास के किराना स्टोर्स से जोड़ेगा, जिससे ग्राहक घर बैठे किराना स्टोर से सामान मंगा सकें। जियो मार्ट अपने यूजर्स को 50 हजार से ज्यादा ग्रोसरी प्रोडक्ट्स, फ्री होम डिलीवरी, नो क्वेस्चन आस्क्ड रिर्टन पॉलिसी और एक्सप्रेस डिलीवरी प्रॉमिस ऑफर कर रही है।

किराना स्टोर्स पर पीओएस मशीन लगा रही कंपनी

किराना स्टोर को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए रिलायंस जल्द ही इन स्टोर में प्वाइंट टू सेल (पीओएस) मशीन या कार्ड स्वाइप मशीन लगाने का काम शुरू करने जा रही है। यह शुरुआत गुजरात से होने जा रही है। फिलहाल 30 लाख किराना स्टोर में पीओएस जोड़ने के लिए सर्वे का काम किया गया है। लेकिन वित्त वर्ष के अंत तक एक करोड़ से अधिक किराना स्टोर में यह सुविधा हो जाएगी। पीओएस मशीन के जरिए किराना कारोबारी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों कारोबार कर सकेंगे। रिलायंस जियो इंफोकॉम की पीओएस मशीन की कीमत बाजार में उपलब्ध पीओएस से काफी कम होगी और यह पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JioMart Debuts as Reliance E Commerce Venture


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36dYx02

Comments

Popular posts from this blog

He Scoured the Bronx on a Budget. Which Home Did He Choose?

By JOYCE COHEN from NYT Real Estate https://ift.tt/2pPHyAE

एंटरटेनमेंट, डेटा शेयरिंग, फोटो एडिटिंग तक के लिए हम चीनी ऐप्स पर निर्भर; टिकटॉक, पबजी, यूसी ब्राउजर से लेकर जूम तक सब चाइनीज

गलवान घाटी पर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक मारे गए, जिसके बाद देश में चीनी विरोधी भावनाओं ने एक बार फिर तुल पकड़ लिया है। लोग चीनी वस्तुओं का बायकॉट कर स्वदेशी चीजों को अपने के लिए कवायद कर रहे हैं। सैंकड़ों भारतीय रोजाना कई चीनी ऐप्स इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन ऐप्स पर भी खतरा मंडरा रहा है। हमारे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कितनी ऐप्स चीनी है। आइए जानते हैं भारत में पॉपुलर और अच्छा कारोबार करने वाली चीनी ऐप्स... 1. टिकटॉक टिकटॉक भारत में काफी पॉपुलर है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने इसका नाम नहीं सुना होगा। यह एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है, जो एक मिनट तक के वीडियो बनाने और उन्हें लोगों के साथ शेयर करने की अनुमति देता। ऐसे में कई लोग प्रोफेशनलीतो कई लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके चाहने वालों में विराट कोहली, शिल्पा शेट्टी जैसी समेत कई भारतीय सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइट डांस है, जिसकी कई ऐप्स भारत में सक्रिय है। टिकटॉक भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 150 बाजारों में लगभग 39 ...

भारत में लॉन्च होंगी डुकाटी, होंडा और अप्रिलिया की ये 6 स्पोर्ट बाइक्स, 1.6 लाख से 28 लाख रुपए तक है इनकी कीमत

लॉकडाउन की वजह से देश थम गया है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी लॉन्चिंग टाल दी है। ज्यादातर कंपनियों ने प्रोडक्शन बंद कर रखा है। सभी मिलकर उम्मीद कर रही हैं कि स्थिति जल्द से जल्द बेहतर हो, ताकि अपने नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे जा सके। स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन हैं तो यह कुछ ऐसे मॉडल्स हैं, जिन्हें साल के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है.... अप्रिलिया RS 150 लॉन्चिंग: 2020 की तीसरी तिमाही कीमत: 1.6 लाख से 1.9 लाख रुपए इटेलियन मोटरसाइकिल कंपनी जल्द ही RSV4 का सस्ता वर्जन भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इसे अप्रिलिया RS 150 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसमें 150 सीसी का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें मैक्सिमम 18.25PS का पावर और 14Nm टॉर्क मिलेगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला यामाहा R15 V3 से होगा। अप्रिलिया RS 660 लॉन्चिंग: 2020 की तीसरी तिमाही कीमत: 14 लाख से 19 लाख रुपए पहली बार इसे EICMA 2019 के दौरान शोकेस किया था और भारत में इसे फेस्टिव सीजन के दौरान उतारा जा सकता है। बाइक में डबल फेयरिंग डिजाइ...