Skip to main content

17 लाख रु. तक हो सकती है टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की कीमत, जानें वैरिएंट वाइस फीचर्स

ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स ने कुछ दिन पहले ही टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश किया। यह नए जिपट्रॉन इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इस 2020 की पहली तिमाही तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 15 से 17 लाख रुपए के बीच होगी। नेक्सन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh कैपेसिटी की लिथियम आयन बैटरी मिलेगी। फुल चार्जिंग में यह 300 किलो मीटर तक चलेगी। इसमें 129 पीएस पावर और 245 एनएम टॉर्क मिलेगा। हालांकि यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार नहीं है इससे पहले भी कंपनी टिगोर ईवी भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला महिंद्रा ईवेरिटो और हुंडई कोना से होगा।

इसमें रेगुलर और फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी मिलेंगी। इसके डीसी चार्जर से नेक्सन ईवी को 60 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं इसे स्टैंडर्ड पावर सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है, जिससे इसे 20-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8 घंटे लगते हैं। बैटरी और मोटर पर कंपनी 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी दी रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ETM8SI

Comments

Popular posts from this blog

The Lying Boss and Your Bottom Line

By Roxane Gay from NYT Business https://ift.tt/gNY9Tki

We Did the Research: Masks Work, and You Should Choose a High Quality Mask if Possible

By Jason Abaluck, Laura H. Kwong and Stephen P. Luby from NYT Opinion https://ift.tt/3ufGhjq

Rare Case of Polio Prompts Alarm and an Urgent Investigation in New York

By Jesse McKinley and Nate Schweber from NYT New York https://ift.tt/IalPqdQ