Skip to main content

सैमसंग ने गैलेक्सी A30s को 128GB स्टोरेज में किया लॉन्च, कीमत 15999 रुपए

गैजेट डेस्क. सैमसंग ने गैलेक्सी A30s को 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। इसमें 64GB वैरिएंट पहले से आ रहा है। दोनों वैरिएंट 4GB रैम के साथ आते हैं। नए वैरिएंट को ऑफलाइन रिटेलर्स के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।

गैलेक्सी A30s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत अब घटाकर 14,999 रुपए कर दी गई है। इसे प्रिज्म क्रश वायलेट, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A30s के स्पेसिफिकेशन

फोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है। वहीं, एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.4-इंच HD+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जो 19.5:9 आस्पेकट रेशो और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसमें एक्सीनोस 7804 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4GB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 64GB और 128GB है। माइक्रो SD कार्ड से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 25 मेगापिक्सल (f/1.7), दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल लेंस दिया है। जिसका अपरचर f/2.0 है।

ये 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट स्कैनर दिया है। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है। जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung launches Galaxy A30s in 128GB storage, price Rs 15999


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QpX28m

Comments

Popular posts from this blog

वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर से दें लोगों को बधाई, 2 ऐप्स से होगा काम

गैजेट डेस्क. क्रिसमस पर आप अपने फोटो वाला वॉट्सऐप स्टीकर लोगों को भेजकर फेस्टिव को ज्यादा मेजदार बना सकते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बात का पता नहीं कि आखिर वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाले स्टीकर तैयार कैसे किए जाते हैं। क्योंकि डिफॉल्ट स्टीकर में यूजर को ये ऑप्शन नहीं मिलता है। ऐसे में हम यहां इस तरह के स्टीकर बनाने की ट्रिक बता रहे हैं। 2 ऐप्स की होगी जरूरत वॉट्सऐप पर अपने नाम या फोटो वाला स्टीकर बनाने के लिए आपको स्मार्टफोन में Background Eraser और Personal stickers for WhatsApp नाम के 2 ऐप्स इन्स्टॉल करने होंगे। एंड्रॉइड यूजर्स इन ऐप्स को प्ले स्टोर से फ्री इन्स्टॉल कर सकते हैं। 1. Background Eraser : इस ऐप की मदद से आप किसी फोटो का बैकग्राउंड मिटा सकते हैं। ऐप में फोटो क्रॉप करने के साथ, उसे इरेज करने का ऑप्शन मिलता है। फोटो के बैकग्राउंड ऑटो, मैनुअल, मैजिक, रिपेयर टूल की मदद से आसानी से इरेज कर सकते हैं। फोटो इरेज करने के बाद उसे सेव कर लें। यदि आप ऐप पर फोटो का बैकग्राउंड डिलीट नहीं कर पा रहे, तब उसे कम्प्यूटर पर फोटोशॉप या दूसरे सॉफ्टवेयर की मदद से इरेज कर लें। बाद में...

सैमसंग नोट 10 लाइट और एस10 लाइट CES में हो सकते हैं लॉन्च, फास्ट चार्जर के साथ आएंगे

गैजेट डेस्क. सैमसंग का नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट और एस10 लाइट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ये इवेंट अगले महीने 7 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक लास वेगास में चलेगा। कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के दो स्मार्टफोन इस इवेंट में डेब्यू करेंगे। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि ये स्मार्टफोन कौन से होंगे। वैसे नोट 10 लाइट और एस10 लाइट के फीचर्स लीक हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड) इस स्मार्टफोन में फ्लैट 6.7-इंच का फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) HDR एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें एक्सीनोस 9810 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलेगा। फोन में 12+12+12 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें एक मैन कैमरा, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर और तीसरा टेलीफोटो के साथ 2x ऑप्किटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W के सैमसंग फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के स्पे...