Skip to main content

2019 में सबसे ज्यादा सर्च हुआ 'क्रिकेट वर्ल्डकप', दूसरे नंबर पर रहा 'लोकसभा इलेक्शन'

गैजेट डेस्क. गूगल ने बुधवार को साल 2019 में अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए विषयों की लिस्ट जारी की है।इसमें 'क्रिकेट वर्ल्ड कप' टॉप पर रहा जबकि दूसरे स्थान पर 'लोकसभा इलेक्शन' रहा। टॉप-10 सर्चिंग लिस्ट में 4 फिल्में शामिल हैं। इनमें से 3 हॉलीवुड की हैं। इस सूचीके जरिए गूगल ने बताया है कि इस साल दुनिया में और भारत में क्या सर्च किया गया। सर्च इंजन नेइसका वीडियो भी शेयर किया है।

2019 में ओवरऑल टॉप-10 सर्च

  1. क्रिकेट वर्ल्ड कप
  2. लोकसभा इलेक्शन
  3. चंद्रयान 2
  4. कबीर सिंह
  5. एवेंजर्स एंडगेम
  6. आर्टिकल 370
  7. नीट रिजल्ट
  8. जोकर
  9. कैप्टन मार्वल
  10. पीएम किसान योजना

सर्च हुए टॉप-10 गाने

गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च किए गएटॉप-10 गानों की लिस्ट भी जारी की है। इसमेंले फोटो ले.., तेरी मेरी कहानी, तेरी प्यारी-प्यारी दो अंखियां, वास्ते, कोका-कोलातू, गोरी तेरी चुनरी बा लाल रे, पल-पल दिल के पास, लड़की आंख मारे,पायलिया बजनी लाडो पिया और क्या बात है शामिल हैं।

सर्च हुईं टॉप-10 फिल्में

2019 में सबसे ज्यादा सर्च हुईं फिल्मों में शाहिद कपूर कीकबीर सिंह, एवेंजर्स एंडगेम, जोकर, कैप्टन मार्वेल, सुपर-30, मिशन मंगल, गली बॉय, वॉर, हाउसफुल 4 और उरी शामिल है।

सबसे ज्यादा सर्च हुईं टॉप 10 शख्सियतें

साल की दस बड़ी शख्सियतों की सूची में पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शामिल हैं। उनके अलावालता मंगेशकर, युवराज सिंह, आंनद कुमार, विक्की कौशल, ऋषभ पंत, रानू मंडल, तारा सुतारिया, सिद्धार्थ शुक्ला और कोइना मित्रा टॉप-10 सर्च में शामिल रहीं।

गूगल पर क्रिकेट विश्व कप को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया

2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्रिकेट विश्व कप के बारे में लोगों ने सर्च किया। इसके अलावाप्रो कबड्‌डी लीग, विंबलडन, कोपा अमेरिका, फ्रेंच ओपन, सुपर बॉल, द एशेज, यूएस ओपन और इंडियन सुपर लीग टॉप स्पोर्ट्स सर्चिंग में रहे।

खबरों में सबसे ज्यादा सर्च किए गए यहटॉपिक
लोकसभा चुनाव नतीजे, चंद्रयान-2, अनुच्छेद 370 के साथ ही प्रधानमंत्री किसान योजना के बारे में काफी सर्च किया गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे, पुलवामा हमला, साइक्लोन फानी, अयोध्या फैसला, अमेजन फॉरेस्ट फायर की खबरों को भी खूब सर्च किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Article 370, Cricket World Cup to Chandrayaan 2; Google, Releases Top Trending Search Terms Complete List (2019 Updated) 2019 में देश में सबसे ज्यादा सर्चिंग 'क्रिकेट वर्ल्ड कप' को लेकर हुई, दूसरे नंबर पर रहा 'लोकसभा इलेक्शन'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E4hJ3U

Comments

Popular posts from this blog

The Fantasy of Brexit Britain Is Over

By Richard Seymour from NYT Opinion https://ift.tt/oO9ZWSD

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY

रियलमी X2 प्रो में जुड़ा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट, 27999 रुपए होगी कीमत

गैजेट डेस्क. हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी X2 प्रो फैमिली में नया वर्जन जुड़ गया है। नए वर्जन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसकी कीमत 27,999 रुपए है। इसेरियलमी X2 प्रो लवर्स के लिए एक अफॉर्डेबल ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी इसे लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अभी तकरियलमी X2 प्रो128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वाले दो वैरिएंट उपलब्ध था। दोनों वैरिएंटमें ही 8 जीबी रैम दी गई थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो क्रेडिट- ट्विटर from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EJBoGq