
By JOSH OWENS from NYT Magazine https://ift.tt/2DJNM99
Besically its a news website That will provide all kind of National and international news for you. Its also Provie you the best Knowlegdeable blog for you That will help you a lot for your knowledge.


गैजेट डेस्क. नोकिया ने अपनी पहली स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर तैयार किया है। टीवी में 55 इंच का यूएचडी डिस्प्ले मिलेगा। एंड्रॉयड 9.0 टीवी पर बेस्ड इस स्मार्ट टीवी में सुपीरियर साउंड क्वालिटी के लिए जेबीएल टेक्नोलॉजी और 24 वॉट स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इसकी साउंड क्वालिटी को ही इसकी सबसे बड़ी खूबी के रूप में पेश कर रही है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर और 16 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। इसकी बिक्री 10 दिसंबर से शुरू होगी, इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

कैलिफोर्निया. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का सीईओ बनने के बाद सुंदर पिचाई को दैनिक भास्कर ने अपने लाखों पाठकों की ओर से बधाई दी। हमने पिचाई से मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी अल्फाबेट के भविष्य और भारत को लेकर उनकी योजनाओं के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने जो बताया, उन्हीं के शब्दों में पढ़ें...
मैं दुनियाभर से अपने शुभचिंतकों की ओर से मिल रही शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं दैनिक भास्कर के जरिए सभी भारतीय पाठकों के असीम प्यार और उनकी गर्मजोशी के लिए भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह वास्तव में मेरे लिए सुखद स्नेह भरे पल हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि मैं अपनी एक नई भूमिका की ओर बढ़ रहा हूं, तो मैं इस बात की पुष्टि करना चाहता हूं कि इससे हमारे काम के डायनेमिक्स (गतिशीलता) नहीं बदलेंगे और मैं बुधवार से पहले की तरह, वैसे ही काम करता रहूंगा। हालांकि अबअल्फाबेट की ग्रुप होल्डिंग्स और इन्वेस्टमेंट्स की अतिरिक्त जिम्मेदारीमुझ पर होगी।
यह नया बदलाव लैरी और सर्गेई के परोपकार और निस्वार्थ नजरिये के बिना संभव नहीं होगा, जो अब मेनस्ट्रीम मैनेजमेंट में अपनी भूमिकाओं को और ज्यादा पकड़ कर नहीं रखना चाहते हैं और मुझे एकतरह से अपना उत्तराधिकारी मानते हैं। लैरी और सर्गेई को-फाउंडर्स और बोर्ड मेंबर्स के रूप में हमारा एक अभिन्न अंग बने रहेंगे और इससे भी अधिक, मेरे व्यक्तिगत दोस्त और संरक्षक के रूप में हमारी टीम वैसी ही बनी रहेगी, जो आज है।
...लेकिन अब जब पैरेंट कंपनी अल्फाबेट पूरी तरह से कंपनियों का एक विकसित अम्ब्रेला बन गई है, मैं हमारी अन्य सभी टेक कंपनियों में अपनी भूमिकाओं को संतुलित करने पर जोर दूंगा, इन कंपनियों में कैलिको, गूगल एक्स लैब्स, वेंचर, कैपिटल, नेस्ट, फाइबर, गूगल (हमारा मुख्य व्यवसाय), जिग्सॉ, मकानी, डीपमाइंड, जीवी, वेरी, वायमो, विंग, लून और साइडवॉक लैब्स हैं।
मेरी नई भूमिका का एक हिस्सा इन नई टेक्नोलॉजीसको हमारे मुख्य कारोबार में इंटीग्रेट करते हुए एक साथ लाना रहेगा। हालांकि, इस समय मैं गूगल में जो कुछ भी कर रहा हूं, वह करता रहूंगा और अपना ध्यान पहले की ही तरह वहां से रेवेन्यू लाने पर बनाए रखूंगा, क्योंकि वास्तव में यह हमारे बिजनेस के लिए ‘ब्रेड एंड बटर’ जैसा है।
हम हमेशा की तरह भारतीय बाजार में अपने कदम बढ़ाते रहेंगे। इस बार गूगल और उसकी सर्विसेज के अलावा हमारा ध्यान भारत में अल्फाबेट कंपनियों को लाने पर ज्यादा होगा। इससे ज्यादा नौकरियां और एफडीआई मिलेगा और इसके लिए हम योजना जल्दी ही तैयार करेंगे।
मैं अपनी क्षमताओं के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।
एक बार फिर से आपका धन्यवाद।
सुंदर
गैजेट डेस्क. गुरुवार को हुवावे ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुवावे वॉच जीटी 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। ये चार वर्जन में अवेलेबल है। कंपनी ने इसे हुवावे वॉच जीटी के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी खासियत है कि इसमें 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी साथ ही इसमें स्ट्रेस मॉनिटिरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लिप ट्रैकिंग जैसे कई दिलचस्प फीचर से लैस है। नई वॉच एमोलेड डिस्प्ले से लैस है, इसमें दो तरह के डायल ऑप्शन मिलेंगे।
गैजेट डेस्क. रिलायंस जियो के नए टैरिफ प्लान लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने ऑल-इन-वन कैटेगरी में कुल 11 प्लान को शामिल किया है। इसमें महीनेभर से सालभर और 129 रुपए से 2199 रुपए तक के प्लान शामिल हैं। जियो का दावा है कि वो दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सबसे सस्ते प्लान दे रही है। वहीं, इन सभी प्लान में ग्राहकों को 300 प्रतिशत तक बेनिफिट्स होंगे। बता दें कि जियो के नए टैरिफ 6 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे।
जियो प्राइम यूजर्स को मिलेंगे ये बेनिफिट्स
ऐसे यूजर्स जिन्होंने जियो प्राइम मेंबरशिप ले रखी है। उन्हें ने टैरिफ में सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, क्योंकि कंपनी द्वार मिलने वाली दूसरी सर्विसेज उनके लिए पूरी तरह फ्री रहेंगी।
1. जियो टीवी ऐप पर 600 से ज्यादा टीवी चैनल्स फ्री देखें, जिसमें 100 से ज्यादा एचडी चैनल्स शामिल हैं।
2. जियो सिनेमा ऐप पर 10,000 से ज्यादा मूवीज, टीवी शो के साथ प्रीमियम कंटेंट जैसे डिज्नी, मार्वल, फिक्सल, लुकास, वूट, इरोजनाउ, एएलटी बालाजी के साथ दूसरा कंटेंश भी पूरी तरह फ्री मिलेगा।
3. जियो सावन ऐप पर 5 करोड़ से ज्यादा गाने मिलेंगे। कॉलर ट्यून के लिए सबसे बड़ी फ्री लाइब्रेरी।
4. जियो न्यू ऐप पर 150 से ज्यादा लाइव न्यू चैनल्स, 300 से ज्यादा न्यूज पेपर एडिशन, 800 से ज्यादा मैग्जीन मिलेंगी।
5. जियो सिक्योरिटी ऐप पर नोर्टन प्रीमियम मोबिलिटी सिक्योरिटी मिलेगी।
6. जियो क्वाउड ऐप पर हमेशा के लिए 5GB क्वाउड स्टोरेज मिलेगा।
7. जियो हेल्थ हब ऐप पर बुक टेस्ट, कंसल्ट डॉक्टर, वेट मैनेजमेंट जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।
जियो के नए 'ऑल-इन-वन' टैरिफ प्लान
