By Unknown Author from NYT World https://ift.tt/2Uv0HVE
Besically its a news website That will provide all kind of National and international news for you. Its also Provie you the best Knowlegdeable blog for you That will help you a lot for your knowledge.
Wednesday, 1 April 2020
Coronavirus Live Updates: Grim Models Project High U.S. Toll in Months-Long Crisis
By Unknown Author from NYT World https://ift.tt/2Uv0HVE
Tuesday, 31 March 2020
Coronavirus Live Updates: U.S. Deaths Set to Surpass China’s, but China’s Figures Remain in Doubt
By Unknown Author from NYT World https://ift.tt/3dJSrbJ
इन 6 सस्ते स्मार्टफोन में खेल सकते हैं पबजी जैसे हैवी गेम्स, 15 हजार से कम है इनकी कीमत
गैजेट डेस्क. गेमिंग फोकस्ड स्मार्टफोन की बात करें तो यह काफी महंगे होते हैं। इनके लिए 35 हजार से 40 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन हर गेमिंग लवर इन्हें अफॉर्ड नहीं कर पाता। ऐसे में अगर आप एक ऐसे गेमिंग फोन की तलाश में है जो सस्ता भी हो और गेमिंग के लिए बढ़िया हो तो हम 15 हजार से कम कीमत के कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए है, जिनमें आप पबजी जैसे गेम आसानी से खेल सकते हैं...
श्याओमी पोको F1, कीमत 14990 रुपए
वैसे को यह स्मार्टफोन मार्केट में थोड़ा पुराना है लेकिन अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बदौलत यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। पोको एफ1 के 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14990 रुपए है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और एड्रिनो 630 जीपीयू है जिसकी बदौलत आसानी से हैवी गेम्स खेले जा सकते हैं।
बेसिक स्पेसिफिकेशन
| प्रोसेसर | ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845, एड्रिनो 630 जीपीयू |
| रैम | 6GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| कैमरा | 12MP+5MP (रियर), 20MP (फ्रंट) |
| डिस्प्ले | 6.2 इंच |
| बैटरी | 4000 एमएएच |
रेडमी नोट 8 प्रो, शुरुआती कीमत 13999 रुपए
इस फोन में गेमिंग सेंट्रिक मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर है जो लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें हाइपर इंजन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत ग्राफिक्स परफॉर्मेंस बूस्ट होती है। यह दुनिया का पहला फोन था जिसमें 64 मेगापिक्सल का एआई क्वाड कैमरा दिया गया था। इसके 6GB+64GB वैरिएंट की कीमत 13999 रुपए है। इसके 6GB+128GB वैरिएंट के लिए 15999 और 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 17999 रुपए खर्च करने होंगे।
बेसिक स्पेसिफिकेशन
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी |
| रैम | 6GB |
| स्टोरेज | 64GB |
| कैमरा | 64MP+8MP+2MP+2MP (रियर), 20MP (फ्रंट) |
| डिस्प्ले | 6.53 इंच |
| बैटरी | 4500 एमएएच |
हुवावे ऑनर प्ले, शुरुआती कीमत 11999 रुपए
फोन में किरिन 970 चिपसेट प्रोसेसर है और खासतौर से गेमिंग के लिए माली G72 MP12 जीपीयू है। यह प्रोसेसर पबजी और कॉल ऑन ड्यूटी जैसे गेमों के लिए बढ़िया है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जिसमें गेम खेलने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है। फ्लिपकार्ट पर इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट को 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
बेसिक स्पेसिफिकेशन
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर किरिन 970 |
| रैम | 6GB |
| स्टोरेज | 64GB |
| कैमरा | 16MP+2MP (रियर), 16MP (फ्रंट) |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच |
| बैटरी | 3750 एमएएच |
वीवो Z1 प्रो, शुरुआती कीमत 12,990 रुपए
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है और यह 6 जीबी रैम से लैस है। यह प्रोसेसर भी गेमिंग के लिए बढ़िया है। इसके अलावा फोन में गेमिंग के लिए खासतौर से अल्ट्रा-गेम मोड दिया गया है, जिसमें 4D गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। फोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12990 रुपए और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13900 रुपए है।
बेसिक स्पेसिफिकेशन
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 |
| रैम | 4GB/6GB |
| स्टोरेज | 64GB |
| कैमरा | 16MP+8MP+2MP (रियर), 32MP (फ्रंट) |
| डिस्प्ले | 6.53 इंच |
| बैटरी | 5000 एमएएच |
रियलमी 5 प्रो, शुरुआती कीमत 12999 रुपए
फोन के 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 12999 और 6GB+64GB वैरिएंट की कीमत 13999 रुपए है। यह दो वैरिएंट है जो 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध है। हालांकि इसके टॉप 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 15999 रुपए खर्च करने होंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर जिसपर पबजी जैसे हैवी गेम्स आसानी से खेले जा सकते हैं।
बेसिक स्पेसिफिकेशन
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 |
| रैम | 4GB/6GB/8GB |
| स्टोरेज | 64GB/128GB |
| कैमरा | 48MP+8MP+2MP+2MP (रियर), 16MP (फ्रंट) |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच |
| बैटरी | 4035 एमएएच |
नोकिया 6.2, कीमत 12499 रुपए
नोकिया 6.2 भी 15 हजार से कम कीमत में एक अच्छा गेमिंग स्मार्टफोन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें गेम खेलने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
बेसिक स्पेसिफिकेशन
| प्रोसेसर | ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB |
| कैमरा | 16MP+8MP+5MP (रियर), 8MP (फ्रंट) |
| डिस्प्ले | 6.39 इंच |
| बैटरी | 3500 एमएएच |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aspEXc
Celebrity Culture Is Burning

By Amanda Hess from NYT Arts https://ift.tt/2JCvGcd
BS6 हुंडई वरना लॉन्च, शुरुआती कीमत 9.31 लाख रुपए, सेगमेंट की पहली कार जिसमें है वायरलेस चार्जिंग समेत 8 नए फीचर्स
ऑटो डेस्क. हुंडई ने अपनी पॉपुलर सेडान का वरना का बीएस 6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत 9.31 लाख रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट 15.10 लाख रुपए का है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन है। कार में मैकेनिकल और फीचर अपडेट्स के अलावा 8 ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।
वैरिएंट वाइस कीमत
| मॉडल | कीमत |
| वरना 1.5 MPI MT S वरना 1.5 MPI MT SX वरना 1.5 MPI CVT SX वरना 1.5 MPI MT SX(O) वरना 1.5 MPI CVT SX(O) वरना 1.0 TRUBO DCT SX(O) वरना 1.5 CRDi MT S+ वरना 1.5 CRDi MT SX वरना 1.5 CRDi AT SX वरना 1.5 CRDi MT SX(O) वरना 1.5 CRDi AT SX(O) |
9.31 लाख रुपए 10.70 लाख रुपए 11.95 लाख रुपए 12.60 लाख रुपए 13.85 लाख रुपए 13.99 लाख रुपए 10.66 लाख रुपए 12.05 लाख रुपए 13.20 लाख रुपए 13.95 लाख रुपए 15.10 लाख रुपए |
इंजन में कितना है दम
- कार में 1.5 लीटर का नेचुरली एसपीरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 114 हॉर्स पावर की ताकत और 144 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड और CVT ऑप्शन भी मिलेगा।
- 1.0 लीटर टर्बो यूनिट में 119 हॉर्स पावर और 172 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलेगा।
- 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें 114 हॉर्स पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक सेटअप भी मिलेगा।
सेफ्टी के लिए क्या मिलेगा
- कार में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर एबीएस, रिय पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, फ्रंट पैसेंजर्स के लिए दो एयरबैग्स मिलेंगे।
- टॉप वैरिएंट में ईएससी, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा।
इसमें 8 ऐसे फीचर को सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं
1. ब्लू लिंक टेलीमैटिक सिस्टम
वेन्यू, एलेंट्रा और क्रेटा के बाद वरना फेसलिफ्ट में हुंडई की ब्लू लिंक कनेक्टिविटी मिलेगी जिसमें 45 फीचर्स मिलेंगे। इसमें वॉयस कमांड फॉर इन-कार फंक्शन, रिमोट इंजन और एयर-कॉन ऑपरेशन (सिर्फ ऑटोमैटिक के लिए)। इन फंक्शन को स्मार्टवॉच से भी कंट्रोल किया जा सकेगा।
2. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर विद 4.2 इंच एमआईडी
वरना फेसलिफ्ट पहली मिड-साइज सेडान है जिसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4.2 इंच का मल्टी इंफॉर्मेंशन डिस्प्ले भी है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ठीक बीचोंबीच रहेगा।
3. वायरलेस चार्जर
वरना फेसलिफ्ट में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। यह वायरलेस चार्जिंग पैड गियर लीवर के पास स्थित है।
4. रियर यूएसबी चार्जिंग पॉइंट
यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें रियर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।
5. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
यह सेगमेंट की पहली सेडान कार है जिसमें कूल्ड फ्रंट सीट्स मिलती है। गर्मी के मौसम में ड्राइवर को रिलेक्स और कूल रहने में मदद करेगा।
6, हैंड्स फ्री बूट ओपनिंग
वरना फेसलिफ्ट हैंड्स-फ्री ओपनिंग फंक्शनैलिटी से लैस है। इस फीचर की मदद से चाबी बूट स्पेस की पास ले जाने पर यह डिक्की को ऑटोमैटिक ओपन कर देता है।
7. इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल
यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल मिलता है। इमरजेंसी में तेजी से ब्रेक लगाने पर हजार्ड्स लाइट्स फ्लैश करने लगती है, ताकि पीछे आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट न हो।
8. आर्केमीज ऑडियो सिस्टम
इसमें आर्केमीज का प्रीमियम साउंड सिस्टम है, जो वरना फेसलिफ्ट के बेस वैरिएंट में भी मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2URarbt
Days After a Funeral in a Georgia Town, Coronavirus ‘Hit Like a Bomb’

By Ellen Barry from NYT U.S. https://ift.tt/33YhnrE
Restrictions Are Slowing Coronavirus Infections, New Data Suggest

By Donald G. McNeil Jr. from NYT Health https://ift.tt/2vWO1x8