
ऑटो निर्माताओं ने पिछले साल ही घोषणा कर दी थी कि 1 जनवरी 2021 से कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। हुंडई पहले ही नई प्राइस लिस्ट जारी कर चुका है और अब हीरो मोटोकॉर्प ने भी स्कूटर और मोटरसाइकिलों की नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। नई कीमतें लागू हो चुकी हैं और जिसके मुताबिक, गाड़ियां 1900 रुपए तक महंगी हो गई हैं। कंपनी का कहना है कि कीमतें बढ़ती इनपुट कॉस्ट और मैनुफैक्चरिंग कॉस्ट की वजह से बढ़ाई जा रही हैं।
1. हीरो मोटरसाइकिलों की नई प्राइस लिस्ट- जनवरी 2021
मॉडल | नई कीमत (रु.) | पुरानी कीमत (रु.) |
एक्सपल्स 200 | 1,15,230 | 1,13,730 |
एक्सट्रीम 160R डिस्क ब्रेक | 1,06,950 | 1,05,050 |
एक्सट्रीम 160R ड्रम ब्रेक | 1,03,900 | 1,02,000 |
ग्लैमर डिस्क ब्रेक | 75,400 | 74,500 |
ग्लैमर ड्रम ब्रेक | 71,900 | 71,000 |
ग्लैमर ब्लेज ड्रम ब्रेक | 73,100 | 72,200 |
ग्लैमर ब्लेज डिस्क ब्रेक | 76,600 | 76,600 |
पैशन प्रो डिस्क | 69,600 | 68,700 |
पैशन प्रो ड्रम | 67,400 | 66,500 |
सुपर स्प्लेंडर डिस्क | 73,400 | 72,950 |
सुपर स्प्लेंडर ड्रम | 69,900 | 69,450 |
स्प्लेंडर iSmart डिस्क | 68,700 | 68,150 |
स्प्लेंडर iSmart ड्रम | 66,500 | 65,950 |
स्प्लेंडर प्लस ब्लैक एक्सेंट | 65,295 | 64,470 |
स्प्लेंडर प्लस i3S | 65,295 | 64,470 |
स्प्लेंडर प्लस सेल्फ स्टार्ट | 64,085 | 63,260 |
स्प्लेंडर प्लस किक स्टार्ट | 61,785 | 60,960 |
एचएफ डीलक्स i3S ब्लैक | 60,225 | 60,225 |
एचएफ डीलक्स i3S | 61,225 | 59,800 |
एचएफ डीलक्स सेल्फ स्टार्ट | 59,900 | 58,600 |
एचएफ डीलक्स किक स्टार्ट | 51,200 | 49,950 |
एचएफ डीलक्स स्पोक व्हील्स | 50,200 | 48,950 |
- सबसे ज्यादा 1900 रुपए की बढ़ोतरी एक्सट्रीम 160R की कीमतों में हुई है, इसके बाद एक्सपल्स 200 आती है, जिसकी कीमतों में 1,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जो वर्तमान में हीरो की लाइनअप में केवल दो 125+ सीसी मोटरसाइकिल हैं। ग्लैमर (ग्लैमर ब्लेज डिस्क वैरिएंट को छोड़कर) और पैशन की कीमतें 900 रुपए तक बढ़ गई हैं।
- सबसे अधिक बिकने वाली स्प्लेंडर रेंज (स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर आईस्मार्ट, और सुपर स्प्लेंडर) की कीमतें मॉडल वाइज 450 रुपए से 825 रुपए तक बढ़ी है।
- हीरो एचएफ डीलक्स की कीमत 1250 रुपए से 1435 रुपए के बीच बढ़ाई गई है। i3S ब्लैक वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया, यह पहले जितनी ही है।
2. हीरो स्कूटरों की नई प्राइस लिस्ट- जनवरी 2021
मॉडल | नई कीमत (रु.) | पुरानी कीमत (रु.) |
डेस्टिनी 125 डिस्क | 70,450 | 69,700 |
डेस्टिनी 125 ड्रम | 66,960 | 66,310 |
मेस्ट्रो 125 स्टेल्थ | 72,950 | 72,950 |
मेस्ट्रो एज 125 डिस्क | 71,450 | 71,450 |
मेस्ट्रो एज 125 ड्रम | 69,250 | 69,250 |
मेस्ट्रो एज 110 ZX | 63,450 | 62,950 |
मेस्ट्रो एज 110 VX | 61,950 | 61,450 |
प्लेजर प्लस ZX प्लेटिनम | 61,950 | 60,950 |
प्लेजर प्लस VX | 59,950 | 58,950 |
प्लेजर प्लस LX | 57,300 | 56,800 |
- हीरो के स्कूटरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। डेस्टिनी 125 के ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 650 रुपए तक बढ़ी है जबकि डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 750 रुपए तक बढ़ गई है। मैस्ट्रो एड 110 की कीमत में 500 रुपए का इजाफा हुआ है।
- प्लेजर प्लस की कीमत में 500 से 1000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि मेस्ट्रो एज 125 की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, क्योंकि इसे कुछ महीने पहले ही बीएस 6 अवतार में पेश किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bo8iOm
No comments:
Post a Comment