Saturday 30 November 2019

सीट बेल्ट, वीआर हैडसेट, स्मार्ट फोन, गेम कंट्रोलर जैसे डिवाइस महिलाओं के लिए असुविधाजनक

गैजेट डेस्क. टेलरों ने बहुत समय पहले तय कर लिया था कि पुरुष और महिला के आकार भिन्न हैं। लेकिन, डिजाइन के अन्य क्षेत्रों में यह बात नहीं पहुंच पाई है। उदाहरण के लिए 1880 में बने कार के सीट बेल्ट अब भी पुरुषों के लिए अनुकूल हैं। वह ड्राइविंग करते समय महिलाओं की तुलना में बहुत पीछे बैठते हैं। कामगारों के अधिकतर सुरक्षा उपकरण पुरुष शरीर को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। सिलिकॉन वैली तक अपने प्रोडक्ट में भेदभाव से चिपकी है। वर्चुअल रियलिटी हैडसेट का इस्तेमाल करते हुए पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के स्वयं को बीमार महसूस करने की संभावना अधिक रहती है। 90% महिलाओं की आंखों की पुतलियां सामान्य हैडसेट की सेटिंग के मुकाबले अधिक नजदीक रहती हैं। अधिकतर स्मार्ट फोन इतने बड़े होते हैं कि औसत महिला के हाथ में सहजता से फिट नहीं बैठते हैं। कई वीडियो गेम कंट्रोलर भी ऐसे ही हैं।

सिलिकॉन वैली की डिजाइन समस्या की जड़ उसके नेतृत्व में है। ज्यादातर कंपनियों पर पुरुषों का नियंत्रण है। पुरुषों की कंपनियों को 82% वेंचर केपिटल फंडिंग मिलती है। आंत्रप्रेन्योर अक्सर स्वयं को निजी तौर पर प्रभावित करने वाली जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बनाते हैं। संभव है, कंपनियों के पुरुष प्रमुख और आंत्रप्रेन्योर को महिलाओं की समस्याओं का अहसास न हो। एपल की स्मार्ट वॉच या आईफोन हेल्थ एप में महिलाओं की मासिक क्रिया की ट्रेकिंग शामिल नहीं है। अमेजन का एक कंप्यूटर सिस्टम लगातार लैंगिक भेदभाव करता था। किसी डिवाइस की टेस्टिंग भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है। डिवाइस के प्रोटोटाइप को बहुत बड़े समूह पर टेस्ट किया जाता है। इसमें भेदभाव का खतरा रहता है। डिजाइनर वही सुनना चाहेंगे जो वे पसंद करते हैं। वे कुछ अन्य यूजर के समूह की नकारात्मक प्रतिक्रिया खारिज कर सकते हैं।

वर्चुअल रियलिटी हैडसेट से महिलाओं को होने वाली कठिनाई पर अध्ययन करने वाले मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के थॉमस स्टोफ्रेजेन ने पाया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं चार गुना अधिक प्रभावित होती हैं। वे कार ड्राइविंग का उदाहरण देते हैं। उनका कहना है, स्टीयरिंग व्हील घुमाते समय ड्राइवर को अपना सिर सड़क की ओर रखना पड़ता है। दिशा बदलते समय उन्हें अपना शरीर स्थिर रखना होता है। शरीर को यहां-वहां करना पड़ता है। कार में लंबा समय बिताने पर लोग इसके साथ तालमेल बिठा लेते हैं। लेकिन, वर्चुअल या आभासी वातावरण में लोगों को ऐसा करने में कठिनाई होती है। जब वर्चुअल कार मुड़ती है तब वे झुकते हैं लेकिन वे स्थिरता से अलग हट रहे होते हैं। इससे खासतौर से महिलाएं प्रभावित होती हैं क्योंकि उनमें पुरुषों की तुलना में गुरुत्व बल कम रहता है।

ऐसा लगता है कि स्थिति में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। महिलाओं के स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों पर फोकस करने वाली कंपनियां इस वर्ष के अंत तक एक अरब डॉलर की पूंजी जुटा सकती हैं। वेंचर फंड और टेक्नोलॉजी कंपनियों में अधिक महिलाओं की नियुक्ति हो रही है।

महिलाओं के पास 40 लाख करोड़ रु. के खर्च का नियंत्रण

डिजाइन में भेदभाव को नैतिक, सुरक्षा और व्यावसायिक कारणों से दुरुस्त करने की जरूरत है। लेखक क्रिएडो पेरेज कहती हैं, यह गलत है कि महिलाओं को पुरुषों की सुविधा की दृष्टि से काम चलाना पड़े। जहां तक सुरक्षा का प्रश्न है, सरकारी एजेंसियों को कारों के सीट बेल्ट सहित महिलाओं के लिए खतरनाक वस्तुओं पर रोक लगानी चाहिए। विश्व की आबादी में लगभग 50% महिलाएं हैं। वे कंज्यूमर खर्च के 70-80% फैसले लेती हैं। उनके हाथ में साल भर में 40 लाख करोड़ रुपए के खर्च का नियंत्रण है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devices like seat belts, VR headsets, smart phones, game controllers are inconvenient for women.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R45Xy5

सिक्योरिटी के लेकर यूजर्स की जरूरत तक, वॉट्सऐप में आ रहे कई नए फीचर्स

तनु एस, बेंगलुरु. वॉट्सएप कुछ दिनों से चर्चा में है, कभी अपने नए फीचर्स की वजह से तो कभी सिक्योरिटी संबंधित चिंताओं के कारण। अब तो फेसबुक ने भी चेतावनी जारी की है एक वीडियो से सावधान रहने की जरूरत है। नए अपडेट के साथ, उन फीचर्स का आगमन भी करीब है जो इस एप के इस्तेमाल का अंदाज बदल सकते हैं। ऐसी ही कुछ बातें जो एक वॉट्सएप यूजर को जान लेना चाहिए...

अपग्रेड कीजिए, सुरक्षित रहिए

अपने वॉट्सएप अकाउंट को अभेद्य बनाना है तो लेटेस्ट वर्जन अपग्रेड करें। नए वर्जन 2.19.274 पर एंड्रायड और 2.19.100 पर आईफोन यूजर अपग्रेड करें। इसे चैक करने के लिए एंड्रॉयड यूजर, एप इंफो पर टैप करें। आईफोन यूजर सेटिंग्स में हेल्प सिलेक्ट करें।

ये फीचर आ रहे

  • सबसे ज्यादा चर्चे मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट के हैं। ये आने वाला एंड्रायड फीचर, यूजर को अपना अकाउंट एक साथ दो डिवाइस पर चलाने की आजादी देगा। "रजिस्ट्रेशन नोटिफिकेशन्स" में पहली डिवाइस पर दूसरी डिवाइस के लॉगइन का नोटिफिकेशन आ जाएगा। इस मैसेज पर लिखा होगा कि "पानेवाले की डिवाइस लिस्ट बदल गई है, नए सिक्योरिटी कोड को कन्फर्म करने के लिए टैप करें"। जब सिक्योरिटी कोड वेरिफाई हो जाएगा तो वॉट्सएप को एक से ज्यादा डिवाइस पर यूज कर पाएंगे।
  • डार्क मोड का उपयोग करने वाले, वॉट्सएप पर भी इसे पाएंगे। यूट्यूब, जीमेल और दूसरी एप्स की तरह वॉट्सएप को भी यूजर पूरे सिस्टम में फैली डार्क थीम में यूज कर पाएंगे। कई जगह आईओएस डिवाइस पर वॉट्सएप में यह फीचर अच्छे से काम कर रहा है।
  • वॉट्सएप काम कर रहा है कि "पिक्चर इन पिक्चर" मोड में थर्ड-पार्टी एप्स का भी जुड़ाव हो। इससे नेटफ्लिक्स ट्रेलर्स को इसमें देख सकेंगे।
  • फिंगरप्रिंट अनलॉक को आईओएस पर रोल करने के बाद, एंड्रॉयड हैंडसेट्स पर लाया जा रहा है। नए आईफोन यूजर तो फेसअनलॉकिंग फीचर का उपयोग भी इस एप पर कर पा रहे हैं। फिंगरप्रिंट से अगर फोन लॉक है तो भी आप वीडियो और ऑडियो कॉल्स का जवाब दे पाएंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From security to users' needs, many new features are coming in WhatsApp


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Oy5jqO

News Quiz: Richard Spencer, Uber, Thanksgiving


By CHRIS STANFORD, WILL DUDDING and ANNA SCHAVERIEN from NYT Briefing https://ift.tt/2qM67Q7

Brad Gobright, Renowned Rock Climber, Is Dead After Fall in Mexico


By ELIAN PELTIER from NYT World https://ift.tt/33xAXJw

Where’s Lindsey? After G.O.P. Outcry, Graham Emerges as a Trump Defender


By CATIE EDMONDSON from NYT U.S. https://ift.tt/2OxgIY9

Here’s What’s Happening in the American Teenage Bedroom


By TAYLOR LORENZ from NYT Style https://ift.tt/2OR7LYy

Suddenly, the Chinese Threat to Australia Seems Very Real


By DAMIEN CAVE and JAMIE TARABAY from NYT World https://ift.tt/37PpjwI