Friday, 6 December 2019

Pantone Declares Another Year of Blue


By JESSICA TESTA from NYT Style https://ift.tt/33Ob4VR

टेक वर्ल्ड में ट्रेंड कर रहा USB कंडोम, सवाल-जवाब में समझें आखिर क्या है?

गैजेट डेस्क. भारतीय टेक बाजार में इन दिनों यूएसबी कंडोम के नाम की चर्चा हो रही है। साथ ही, इसकी डिमांड भी होने लगी है। हालांकि, ये मूल कंडोम से पूरी तरह अलग हैं। यानी यूएसबी कंडोम का इस्तेमाल स्मार्टफोन की सेफ्टी और डाटा सिक्योरिटी के लिए किया जाता है। हम यहां यूएसबी कंडोम से जुड़े सभी सवालों के जवाब आपके दे रहे हैं।

सवाल: क्या होता है USB कंडोम?
जवाब: USB कॉन्डम को USB डेटा ब्लॉकर भी कहा जाता है। ये एक ऐसा डिवाइस है जो स्मार्टफोन, टैबलेट या फिर किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में पब्लिक प्लेस पर चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। ये यूजर के डेटा को जूस जैकिंग से बचाता है। ये देखने में पेन ड्राइव के जैसा नजर आते हैं।

सवाल: जूस जैकिंग क्या होती है?
जवाब: जूस जैकिंग एक तरह का साइबर या वायरस अटैक होता है। जिसमें साइबर क्रिमिनल पब्लिक प्लेस पर इस्तेमाल होने वाले यूएसबी पोर्ट के जरिए आपके फोन, टैबलेट या अन्य डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल करके डेटा चुरा लेते हैं। इसी प्रोसेस को जूस जैकिंग कहा जाता है।

सवाल: किन स्थानों पर हो सकती है जूस जैकिंग?
जवाब: इन दिनों पब्लिक प्लेस जैसे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड्स यहां तक की होटल के अंदर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की जगह यूएसबी पोर्ट होते हैं। इन पोर्ट में चार्जिंग केबल लगाकर डिवाइस को चार्ज किया जाता है। इन्ही पोर्ट पर साइबर क्रिमिनल की नजर होती है।

सवाल: USB कंडोम का फोन में इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
जवाब: USB कंडोम एक छोटे USB एडॉप्टर के जैसा होता है। इसमें इनपुट और आउटपुट के दो अलग सोर्स होते हैं। यानी फोन को केबल की मदद से पहले इस कंडोम में कनेक्ट किया जाता है, फिर कंडोम को दूसरी केबल से यूएसबी पोर्ट में कनेक्ट करते हैं।

सवाल: कैसे काम करता है USB कंडोम?
जवाब: USB कंडोम में PortaPow USB डेटा ब्लॉकर होते हैं। ये सोर्स मोबाइल को USB पोर्ट से कनेक्ट होने पर चार्ज तो करता है, लेकिन डेटा एक्सचेंज की सभी परमिशन को ब्लॉक कर देता है।

सवाल: USB कंडोम की कीमत कीतनी होती है?
जवाब: बाजार में कई अलग क्वालिटी वाले USB कंडोम आ रहे हैं। बिल्ट क्वालिटी के हिसाब से इनकी कीमत में अंतर आ जाता है। इनकी कीमत 500 से 1000 रुपए के बीच में होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
USB condom trending in tech world, understand the story of its use in the question and answer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2s4WKLj

वॉट्सऐप कॉलिंग के दौरान दूसरा कॉल आया तो मिलेगा नोटिफिकेशन, नए अपडेट के साथ मिलेगी सुविधा

गैजेट डेस्क. वॉट्सऐप अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए ऐप में लगातार नए अपडेट कर रही है। वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए कॉल वेटिंग फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप कॉलिंग के दौरान यदि कोई अन्य कॉल आता है, तो कॉल वेटिंग का नोटिफिकेशन मिलेगा। वहीं कॉल करने वाले व्यक्ति तक भी यूजर के बिजी होने की जानकारी पहुंच जाएगी। कंपनी लंबे समय से वॉट्सऐप के लिए डार्क मोड फीचर की भी टेस्टिंग कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसे भी जल्द ही रोल आउट किया जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/369khtk

120 दिन तक इनएक्टिव वॉट्सऐप अकाउंट हुए बंद, कश्मीरी यूजर्स ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

गैजेट डेस्क. कश्मीर के वॉट्सऐप यूजर्स के अकाउंट डिएक्टिवेट होने लगे हैं। ऐसे में यूजर्स अकाउंट डिएक्टिवेट होने के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि उनका अकाउंट डिएक्टिवेट हो रहा है और ग्रुप में शामिल यूजर्स ऑटोमैटिक लेफ्ट हो रहे हैं। बजफीड की रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर में कुछ महीनों से मोबाइल सर्विस बंद थी। जिसके चलते लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट डिलीट हो रहे हैं।

ट्विटर पर लोगों ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

## ##

ट्विटर पर कुछ कश्मीरी यूजर्स ने वॉट्सऐप के स्क्रीनशॉट्स को शेयर किया है। खालिद शाह ने ट्वीट किया है कि 4 महीने से इनएक्टिव रहने के बाद कश्मीर के लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट डिलीट हो रहे हैं। एक अन्य यूजर डॉ. शहनवाज ने लिखा है कि सिर्फ ग्रुप्स ही नहीं, बल्कि वॉट्सऐप अकाउंट्स भी डिएक्टिवेट हो रहे हैं। कई नंबर्स पर फिर से इनवाइट टू वॉट्सऐप ऑप्शन आने लग है।

वॉट्सऐप की पॉलिसी

वॉट्सऐप की पॉलिसी के मुताबिक किसी वॉट्सऐप अकाउंट पर 120 दिन तक एक्टिविटी नहीं होती है या वो इनएक्टिव रहता है, तब कंपनी उसे डिएक्टिवेट कर देती है। कश्मीर में बीते कुछ महीनो से इंटरनेट सर्विस बंद थी, जिसके चलते वॉट्सऐप के साथ इंटरनेट से जुड़े दूसरे काम भी नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में यूजर्स के वॉट्सऐप अकाउंट और ग्रुप को एक्टिवेट किया जा रहा है। अब ऐसे यूजर्स को फिर से वॉट्सऐप पर अकाउंट बनाना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Inactive WhatsApp accounts closed for 120 days, Kashmiri users shared screenshots


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38efjgH

Would You Consider Living on Roosevelt Island? Two Newcomers Look There for the ‘Flow of Life’


By JOYCE COHEN from NYT Real Estate https://ift.tt/2OOYYHD

स्नैपड्रैगन XR2 पेश, दुनिया का पहला XR प्लेटफार्म जो 5G और 8K 360 डिग्री वीडियो सपोर्ट करेगा

गैजेट डेस्क. क्वालकॉम ने अपने नए एक्सटेंडेट रियलिटी प्लेटफार्म स्नैपड्रैगन एक्सआर2 प्लेटफार्म को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला 5जी सपोर्ट प्लेटफार्म है, जिसपर ऑग्मेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और मिक्स्ड रियलिटी (एमआर) का आनुभव लिया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि इसमें पुराने एक्सआर प्लेटफार्म की तुलना में न सिर्फ दोगुना ज्यादा सीपीयू और जीपीयू पावर मिलेगी बल्कि इसमें चार गुना ज्यादा वीडियो बैंडविड्थ, छ: गुना ज्यादा रेजोल्यूशन और ग्यारह गुना ज्यादा बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुविधा मिलेगी। क्वालकॉम ने बताया कि वह ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर से संपर्क कर रही है ताकि इसे जल्द से जल्द बाजार में लाया जा सके।

स्नैपड्रैगन एक्सआर 2 में प्रीमियम एक्सटेंडेट रियलिटी की सुविधाएं मिलती है। इसे एक्सआर से अपग्रेड वर्जन के तौर पर तैयार किया गया है। क्वालकॉम का कहना है कि स्नैपड्रैगन एक्सआर2 दुनिया का पहला एक्सआर प्लेटफार्म है, जिसमें 7 कैमरे और डेडिकेटेड कम्प्यूटर विजन प्रोसेसर है। स्नैपड्रैगन 835 मोबाइल एक्सआर प्लेटफार्म की तुलना में एक्सआर2 प्लेटफार्म ग्राफिक्स के लिए 1.5x पिक्सल रेट और 3x टेलीक्स रेट सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले पैनल 90fps पर 3Kx3K रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। साथ ही यह पहला एक्सआर प्लेटफार्म है जो 60fps पर 8K 360 डिग्री वीडियो सपोर्ट मिलता है। इसमें लगे 7 कैमरा सिर, आंख और होंट और हाथों की प्रतिक्रियाओं को ट्रैक करते हैं। इसमें स्पाटिअल साउंड सपोर्ट भी मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन XR2, फोटो क्रेडिट- ट्विटर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OSXNqI

When Pete Buttigieg Was One of McKinsey’s ‘Whiz Kids’


By MICHAEL FORSYTHE from NYT U.S. https://ift.tt/2Pg5d6E