Skip to main content

6000 एमएएच बैटरी से लैस 4 बजट स्मार्टफोन, सबसे सस्ते फोन की कीमत 8,499 रुपए, 200 घंटे तक गाने सुन सकेंगे

गैजेट डेस्क. मोबाइल गेमिंग या मूवी देखने के शौकीन है साथ ही ऑफिस के कई काम फोन से निपटाने पड़ते हैं तो जाहिर सी बात है कि इसके लिए आपको एक बेहतरीन बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन जरूरत होगी। ऐसे में अगर बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं और एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जिसमें कम बजट में अच्छा खासा बैटरी बैकअप भी मिल जाए तो नीचें दिए कुछ ऑप्शन्स बेहतर साबित हो सकते हैं।


सैमसंग गैलेक्सी M21
सबसे पहला स्मार्टफोन है सैमसंम का गैलेक्सी M21। कंपनी ने इसे हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें 6000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलती है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी तेजी से चार्ज भी हो जाता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 22 घंटे तक इंटरनेट सर्फिंग की जा सकती है, 22 घंटे तक वाई-फाई यूज किया जा सकता है, 29 घंटे तक वीडियो देखे जा सकते हैं, 49 घंटे कॉलिंग की जा सकेगी और 131 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं। फोन के 4GB|64GB वैरिएंट की कीमत 13499 रुपए है जबकि 6GB|128GB वैरिएंट की कीमत 15499 रुपए है।

सैमसंग गैलेक्सी M31
इस कैटेगरी में अगला फोन है सैमसंग गैलेक्सी M31। कंपनी ने इसे भी हाल ही में लॉन्च किया है। फोन कैमरा सेटअप के मामले में गैलेक्सी M21 से अलग है। M31 में भी 6000 एमएएच बैटरी है जिसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है किसिंगल चार्जिंग में इसमें 21 घंटे तक इंटरनेट यूज किया जा सकता है, 48 घंटे बातें की जा सकती है, 26 घंटे तक वीडियो देखे जा सकते हैं और 119 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं। फोन के 6GB|64GB वैरिएंट की कीमत 15999 रुपए और 6GB|128GB वैरिएंट की कीमत 16999 रुपए है।

सैमसंग गैलेक्सी M30s
गैलेक्सी एम-सीरीज के M30s में भी 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। इसके 4GB|64GB वैरिएंट की कीमत 13999 रुपए है जबकि 6GB|128GB वैरिएंट की कीमत 15999 रुपए है। कंपनी का दावा है कि फोन की 6000 एमएएच बैटरी को फुल चार्ज कर इसमें 29 घंटे वीडियो देखे जा सकते हैं, 49 घंटे कॉलिंग की जा सकती है और 131 घंटे म्यूजिक सुना जा सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें भी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

टेक्नो स्पार्क पावर
हॉन्ग-कॉन्ग बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो का स्पार्क पावर भी 6000 एमएएच बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि फोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर बेस्ड पावर सेविंग तकनीक और सेफ चार्जिंग मोड का इस्तेमाल किया है। इसमें 5 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। फुल चार्ज कर इसमें 29 घंटे वीडियो देखे जा सकते हैं, 35 घंटे कॉलिंग की जा सकती है और 200 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं। यह 4GB|64GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 8499 रुपए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
smartphone under 15k| techno spark power, samsung galaxy M series include 4 best budget smartphone having 6000mAh battery know updates on price features and specifications


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dmeW6u

Comments

Popular posts from this blog

The Fantasy of Brexit Britain Is Over

By Richard Seymour from NYT Opinion https://ift.tt/oO9ZWSD

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY

Liz Cheney Is Prepared to Lose Power, and It Shows

By Katherine Miller from NYT Opinion https://ift.tt/oX6grsp