Skip to main content

30 अप्रैल को रेडमी नोट 9 सीरीज का नया फोन लॉन्च होगा, कंपनी चीन में ऑर्गनाइज करेगी ऑनलाइन इवेंट

30 अप्रैल को श्याओमी ऑनलाइन इवेंट में रेडमी नोट 9 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। उम्मीद की जा रही है कि यह रेडमी नोट 9 हो सकता है, जिसे पिछले महीने लॉन्च हुई रेडमी नोट 9 प्रो और 9 प्रो मैक्स के साथ लॉन्च किया जाना था। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रेडमी नोट 9 को चीन में रेडमी 10X के नाम से उतारा जा सकता है।

कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी
कंपनी ने ट्विटर पर पोस्टर इमेज जारी कर लॉन्चिंग इवेंट की जानकारी दी। टीजर इमेज में कंपनी ने बताया कि नया रेडमी नोट 9 सीरीज फोन 30 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसे ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसे ट्विटर और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा। हालांकि ऑफिशियल टीजर इमेज में फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

पंच होल डिजाइन मिल सकता है
फिलहाल अभी रेडमी नोट 9 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चीन में इसे रेडमी 10X के नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जिसे पिछले हफ्ते TENAA डेटाबेस में मॉडल नंबर M2003J15SC नाम से स्पॉट किया गया था। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें चार रियर कैमरे और पंच होल डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा।

रेडमी नोट 9 कीमत और स्पेसिफिकेशन
चीन टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक, चीन में रेडमी 10X की कीमत 16200 रुपए तक होगी। ग्लोबल मार्केट में भी इसे इतनी ही कीमत के साथ उतारा जा सकता है। साइट के मुताबिक, इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 6 जीबी तक की रैम मिलेगी और यह मीडियाटेक हीलियो जी85 और एंड्ऱॉयड 10 पर काम करेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5020 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Redmi 10X and Redmi Note 9 price|Redmi Note 9 Series to Get a New Phone on April 30, Could Be Redmi Note 9


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eSGnWk

Comments

Popular posts from this blog

Jerry Westrom Threw Away a Napkin Last Month. It Was Used to Charge Him in a 1993 Murder.

By SARAH MERVOSH from NYT U.S. https://nyti.ms/2SEAt3N

मोटोरोला ने लॉन्च किए कर्व्ड डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन मोटो एज और एज+, सेल्फी के लिए मिलेगा 25 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा

मोटोरोला ने अपनी एज सीरीज को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इसमें फ्लैगशिप फोन मोटोरोला एज+ और मिड रेंज फोन मोटोरोला एज शामिल है। दोनों ही मॉडल कर्व्ड डिस्प्ले, पंच होल डिजाइन और तीन रियर कैमरे से लैस है। फोन में म्यूजिक लवर्स के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे साथ ही इसमें नया एंड्रॉयड 10 ओएस दिया गया है। मोटो एज में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है तो मोटो एज+ में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। मोटोरोला एज सीरीज: कितनी है कीमत कंपनी ने फिलहाल इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यूरोप में मोटो एज की शुरुआती कीमत 58 हजार रुपए है तो यूएस में मोटो एज+ की शुरुआती कीमत 76400 रुपए है। मोटो एज+ स्मोक सैंगरिया और थंडर ग्रे कलर और मोटो एज सोलर ब्लैक और मिडनाइट मजैंटा कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।कंपनी जल्द ही भारत में इनकी कीमत का ऐलान करेगी। मोटोरोला एज प्लस: बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले 6.7 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सर्टिफिकेशन सिम टाइम सिंगल सिम ओएस एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 रैम 12GB तक स्ट...

I’m 26. Coronavirus Sent Me to the Hospital.

By Fiona Lowenstein from NYT Opinion https://ift.tt/2UsGFdc