Skip to main content

अब ट्विटर में नहीं मिलेगी एसएमएस के जरिए ट्वीट करने की सुविधा, फीचर में खामी आने के बाद कंपनी ने कुछ देशों में इसे बैन किया

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ट्विटर ने सुरक्षा कारणों के चलते ट्वीट वाया मैसेज फीचर को कई देशों में बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक एसएमएस फीचर में खामियां पाए जाने के बाद कंपनी ने यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए ये फैसला लिया है। हालांकि यह पाबंदी सिर्फ कुछ ही देशों तक सीमित है। अभी भी कई देशों में टेक्स्ट मैसेज से ट्वीट करने की सुविधा उपलब्ध है। पिछले हफ्ते कंपनी ने एसएमएस के जरिए नए ट्वीट रिसीव करने की सुविधा को बंद कर दिया था।

सोमवार को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर ने अपने बयान में कहा कि हमे एसएमएस फीचर में कई सारी खामियां मिली। जिसके बाद यूजर्स के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए हमने ट्वीट वाया एसएमएस फीचर को बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि यह फीचर कुछ ही देशों में काम नहीं करेगा। कंपनी का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल ज्यादा यूजर्स नहीं करते क्योंकि ज्यादातर यूजर्स वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसे लेकर काफी कम्पलेंट्स मिल रही थी।

कंपनी ने कहा ऐप या साइट का इस्तेमाल करें
इस फीचर को भी कंपनी ने अपनी ओरिजनल 140 कैरेटर लिमिट के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें ने सिर्फ एसएमएस के जरिए नए ट्वीट पढ़ें जा सकते थे बल्कि ट्वीट किए भी जा सकते थे। कंपनी ने बताया कि अगर ट्विटर वाया मैसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो https://twitter.com लॉग इन करें या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ताकि इसका बेहतर अनुभव लिया जा सके।

पिछले साल हैक हुआ था ट्विटर के सीईओ का फोन
पिछले साल सितंबर में भी यूजर्स के अकाउंट सुरक्षित करने के लिए ट्विटर ने ट्वीट वाया एसएमएस और टेक्स्ट मैसेज फीचर को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया था। हालांकि यह फैसला तब लिया गया था जब कंपनी की सीईओ जैक डोर्सी का फोन हैक हो गया था और हैकर्स ने एसएमएस फीचर के इस्तेमाल से उनके अकाउंट पर ट्वीट कर दिए थे, जिसके बाद कंपनी ने कुछ जगहों पर इस फीचर को बैन कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Twitter turns off its original SMS service in most countries


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJTAgS

Comments

Popular posts from this blog

Jerry Westrom Threw Away a Napkin Last Month. It Was Used to Charge Him in a 1993 Murder.

By SARAH MERVOSH from NYT U.S. https://nyti.ms/2SEAt3N

मोटोरोला ने लॉन्च किए कर्व्ड डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन मोटो एज और एज+, सेल्फी के लिए मिलेगा 25 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा

मोटोरोला ने अपनी एज सीरीज को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इसमें फ्लैगशिप फोन मोटोरोला एज+ और मिड रेंज फोन मोटोरोला एज शामिल है। दोनों ही मॉडल कर्व्ड डिस्प्ले, पंच होल डिजाइन और तीन रियर कैमरे से लैस है। फोन में म्यूजिक लवर्स के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे साथ ही इसमें नया एंड्रॉयड 10 ओएस दिया गया है। मोटो एज में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है तो मोटो एज+ में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। मोटोरोला एज सीरीज: कितनी है कीमत कंपनी ने फिलहाल इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यूरोप में मोटो एज की शुरुआती कीमत 58 हजार रुपए है तो यूएस में मोटो एज+ की शुरुआती कीमत 76400 रुपए है। मोटो एज+ स्मोक सैंगरिया और थंडर ग्रे कलर और मोटो एज सोलर ब्लैक और मिडनाइट मजैंटा कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।कंपनी जल्द ही भारत में इनकी कीमत का ऐलान करेगी। मोटोरोला एज प्लस: बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले 6.7 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सर्टिफिकेशन सिम टाइम सिंगल सिम ओएस एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 रैम 12GB तक स्ट...

I’m 26. Coronavirus Sent Me to the Hospital.

By Fiona Lowenstein from NYT Opinion https://ift.tt/2UsGFdc