Skip to main content

मोटोरोला ने लॉन्च किए कर्व्ड डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन मोटो एज और एज+, सेल्फी के लिए मिलेगा 25 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा

मोटोरोला ने अपनी एज सीरीज को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इसमें फ्लैगशिप फोन मोटोरोला एज+ और मिड रेंज फोन मोटोरोला एज शामिल है। दोनों ही मॉडल कर्व्ड डिस्प्ले, पंच होल डिजाइन और तीन रियर कैमरे से लैस है। फोन में म्यूजिक लवर्स के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे साथ ही इसमें नया एंड्रॉयड 10 ओएस दिया गया है। मोटो एज में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है तो मोटो एज+ में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

मोटोरोला एज सीरीज: कितनी है कीमत

  • कंपनी ने फिलहाल इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यूरोप में मोटो एज की शुरुआती कीमत 58 हजार रुपए है तो यूएस में मोटो एज+ की शुरुआती कीमत 76400 रुपए है।
  • मोटो एज+ स्मोक सैंगरिया और थंडर ग्रे कलर और मोटो एज सोलर ब्लैक और मिडनाइट मजैंटा कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।कंपनी जल्द ही भारत में इनकी कीमत का ऐलान करेगी।

मोटोरोला एज प्लस: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले 6.7 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सर्टिफिकेशन
सिम टाइम सिंगल सिम
ओएस एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम 12GB तक
स्टोरेज 256GB नॉन एक्सपेंडेबल
रियर कैमरा 108MP(मेन सेंसर)+16MP(अल्ट्रा-वाइड)+8MP(टेलीफोटो)
फ्रंट कैमरा 25MP
बैटरी 5000mAh सपोर्ट 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
कनेक्टिविटी 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस
सेंसर एक्सीरेलोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एंबिएंट लाइट, सेंसर हब और बारोमीटर
सिक्योरिटी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

मोटोरोला एज: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले 6.7 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड IP54 रेटिंग सर्टिफिकेशन
सिम टाइम डुअल सिम
ओएस एंड्रॉयड 10 ओएस
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर
रैम 6GB तक
स्टोरेज 128GB, 1TB तक एक्सपेंडेबल
रियर कैमरा 64MP(मेन सेंसर)+16MP(अल्ट्रा-वाइड)+8MP(टेलीफोटो)+ToF सेंसर
फ्रंट कैमरा 25MP
बैटरी 4500mAh सपोर्ट 18W टर्बोपावर चार्जिंग टेक्नोलॉजी
कनेक्टिविटी 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस
सेंसर एक्सीरेलोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एंबिएंट लाइट, सेंसर हब और बारोमीटर
सिक्योरिटी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Motorola Edge Series Price| Motorola launches two smartphones with curved display, Moto Edge and Moto Edge+, 25-megapixel punch hole camera for selfie


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wYC7TY

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...