Skip to main content

विवादों में बाद भी जूम ऐप यूजर्स की संख्या 30 करोड़ यूजर्स हुई; अप्रैल की शुरुआत में 20 करोड़ थे, 50% की बढ़ोतरी

प्राइवेसी को लेकर विवादों में घिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम अब यूजर्स की संख्या को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल को ऐप इस्तेमाल करने वालो का आंकड़ा 30 करोड़ यूजर्स के पार पहुंच गया। अप्रैल की शुरुआत में डेली यूजर्स की संख्या 20 करोड़ थी, यानी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर विवादों में रहने के बाद भी यूजर्स की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बात की जानकारी कंपनी के सीईओ इरिक यूआन ने दी।

यूआन ने कहा कि इन आंकड़ों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि जूम प्लेटफार्म ने इस चुनौतीपूर्ण समय में यूजर्स को अद्भूत सेवाएं प्रदान की है। हम रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं जो हम कई संस्थान, हॉस्पिटल्स, टीचर्स और ग्राहकों का विश्वास हासिल कर पाएं।

पेड वर्जन में 500 यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो सकते हैं
कोरोना के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों ने जूम ऐप का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे ज्यादातर यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए जूम ऐप का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मार्च के अंत में यह एपल और गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप की लिस्ट में शामिल थी। ऐप के फ्री वर्जन में 100 यूजर्स और पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं।

कंपनी ने कहा- जल्द लॉन्च होगा पहले से सुरक्षित वर्जन
ऐप उस समय अधिक सुर्खियों में आई जब ऐप पर यूजर्स की मर्जी के बगैर उनकी मीटिंग डेटा हाइजैक कर फेसबुक के साथ शेयर करने के आरोप लगे। इस प्राइवेसी स्कैंडल में फंसने के बाद ऐप को लेकर काफी विवाद भी हुआ। बुधवार को जूम ने ऐलान किया कि वे ऐप के नए वर्जन को लॉन्च करेगी, जिसमें सुरक्षा और प्राइवेसी से संबंधित सभी खामियों को सही किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Even after the controversies, the number of zoom app users was 300 million users; 200 million at the beginning of April, a 50% increase


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xGn7L3

Comments

Popular posts from this blog

Jerry Westrom Threw Away a Napkin Last Month. It Was Used to Charge Him in a 1993 Murder.

By SARAH MERVOSH from NYT U.S. https://nyti.ms/2SEAt3N

मोटोरोला ने लॉन्च किए कर्व्ड डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन मोटो एज और एज+, सेल्फी के लिए मिलेगा 25 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा

मोटोरोला ने अपनी एज सीरीज को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इसमें फ्लैगशिप फोन मोटोरोला एज+ और मिड रेंज फोन मोटोरोला एज शामिल है। दोनों ही मॉडल कर्व्ड डिस्प्ले, पंच होल डिजाइन और तीन रियर कैमरे से लैस है। फोन में म्यूजिक लवर्स के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे साथ ही इसमें नया एंड्रॉयड 10 ओएस दिया गया है। मोटो एज में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है तो मोटो एज+ में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। मोटोरोला एज सीरीज: कितनी है कीमत कंपनी ने फिलहाल इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यूरोप में मोटो एज की शुरुआती कीमत 58 हजार रुपए है तो यूएस में मोटो एज+ की शुरुआती कीमत 76400 रुपए है। मोटो एज+ स्मोक सैंगरिया और थंडर ग्रे कलर और मोटो एज सोलर ब्लैक और मिडनाइट मजैंटा कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।कंपनी जल्द ही भारत में इनकी कीमत का ऐलान करेगी। मोटोरोला एज प्लस: बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले 6.7 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सर्टिफिकेशन सिम टाइम सिंगल सिम ओएस एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 रैम 12GB तक स्ट...

I’m 26. Coronavirus Sent Me to the Hospital.

By Fiona Lowenstein from NYT Opinion https://ift.tt/2UsGFdc