Skip to main content

कोरोना के लिए एपल ने फेस ID फीचर में किया बदलाव, चेहरे पर मास्क हुआ तो सीधे पिनकोड एंट्री स्क्रीन खुलेगी

एपल नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें मास्क पहने हुए भी फेस आईडी सपोर्ट करने वाले आईफोन को अनलॉक किया जा सकेगा। यह नया फीचर आईओएस 13.5 बीटा वर्जन में मिलेगा, जिसमें यूजर के चेहरे पर मास्क होने पर फेस आईडी फंक्शनैलिटी ऑटोमैटिक स्विच होकर पिनकोड में कन्वर्ट हो जाएगी, जिसके बाद पासवर्ड डालकर फोन अनलॉक किया जा सकेगा। कोरोना महामारी के दौरान यह फीचर काफी महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि कई जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसे में फोन अनलॉक करने के लिए मास्क हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मास्क देखकर खुद स्किप हो जाएगा फेस आईडी फीचर

  • हालांकि, आईफोन X या उससे ऊपर के मॉडल्स में बाय डिफॉल्ट फेस आईडी ऑथेंटिकेशन मिलता है, जो ट्रू डेप्थ कैमरे के जरिए यूजर का फेशियल डेटा कलेक्ट करता है। हालांकि यूजर के पास स्क्रीन स्वाइप करके पासवर्ड डालने की सुविधा भी मिलती है।
  • लेकिन लेटेस्ट आईओएस 13.5 बीटा वर्जन में कंपनी ने सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया है कि अगर फेसआईडी को यूजर के चेहरे पर मास्क या उससे मिलता-जुलता कोई ऑब्जेक्ट दिखता है, तो सीधे पासवर्ड एंट्री स्क्रीन खुल जाएगी। यूजर स्क्रीन स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शुरुआत में कुछ ही यूजर को मिलेगा फीचर
शुरुआती तौर में टेस्टिंग के लिहाज से फीचर सिर्फ लेटेस्ट आईओएस 13.5 बीटा वर्जन के डेवलपर्स को ही मिलेगा। जल्द ही कंपनी इसे स्टेबल वर्जन यूजर्स के लिए भी जारी करेगी।

रॉबर्ट पीटरसन नाम के यूजर इस फीचर का स्क्रीनशॉट ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसमें इस फीचर की झलक देखने को मिल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह नया फीचर आईओएस 13.5 बीटा वर्जन के जरिए मिलेगा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KLj17l

Comments

Popular posts from this blog

Jerry Westrom Threw Away a Napkin Last Month. It Was Used to Charge Him in a 1993 Murder.

By SARAH MERVOSH from NYT U.S. https://nyti.ms/2SEAt3N

मोटोरोला ने लॉन्च किए कर्व्ड डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन मोटो एज और एज+, सेल्फी के लिए मिलेगा 25 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा

मोटोरोला ने अपनी एज सीरीज को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इसमें फ्लैगशिप फोन मोटोरोला एज+ और मिड रेंज फोन मोटोरोला एज शामिल है। दोनों ही मॉडल कर्व्ड डिस्प्ले, पंच होल डिजाइन और तीन रियर कैमरे से लैस है। फोन में म्यूजिक लवर्स के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे साथ ही इसमें नया एंड्रॉयड 10 ओएस दिया गया है। मोटो एज में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है तो मोटो एज+ में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। मोटोरोला एज सीरीज: कितनी है कीमत कंपनी ने फिलहाल इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यूरोप में मोटो एज की शुरुआती कीमत 58 हजार रुपए है तो यूएस में मोटो एज+ की शुरुआती कीमत 76400 रुपए है। मोटो एज+ स्मोक सैंगरिया और थंडर ग्रे कलर और मोटो एज सोलर ब्लैक और मिडनाइट मजैंटा कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।कंपनी जल्द ही भारत में इनकी कीमत का ऐलान करेगी। मोटोरोला एज प्लस: बेसिक स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले 6.7 इंच डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सर्टिफिकेशन सिम टाइम सिंगल सिम ओएस एंड्रॉयड 10 प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 रैम 12GB तक स्ट...

I’m 26. Coronavirus Sent Me to the Hospital.

By Fiona Lowenstein from NYT Opinion https://ift.tt/2UsGFdc