Skip to main content

4 जून को लॉन्च होगी नोकिया 43 इंच स्मार्ट टीवी, 31 हजार से 34 हजार के बीच होगी कीमत, मिलेगा JBL ऑडियो और डोल्बी विजन सपोर्ट

HMD ग्लोबल ने बताया कि वे 43 इंच स्क्रीन वाला नोकिया स्मार्ट टीवी 4 जून को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री पर जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने टीवी की अनुमानित कीमत का भी खुलासा किया है। कंपनी ने बताया कि इसकी कीमत 31 हजार रुपए से 34 हजार रुपए के बीच होगी। नोकिया वेबसाइट मार्च के बाद से 43 इंच टीवी को टीज कर रही है लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी से हो रही है।

नोकिया 43 इंच स्मार्ट टीवी: भारत में संभावित कीमत

  • कंपनी ने कंफर्म किया है कि टीवी को 4 जून को भारतीय बाजार में उजारा जाएगा। नई स्मार्ट टीवी की कीमत की रेंज 31 हजार से 34 हजार रुपए के बीच होगी। इसकी बिक्री विशेष रूप से फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। हालांकि कीमत और ऑफर्स की सही जानकारी लॉन्चिंग के समय ही सामने आएगी।
  • इसकी खासियत यह है कि इसमें JBL ऑडियो और डोल्बी विजन सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में 55 इंच मॉडल लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 41999 रुपए है।

नोकिया 43 इंच स्मार्ट टीवी: संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • नोकिया का 43 इंच स्मार्ट टीवी एंड्ऱॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, इसमें 55 इंच वाले वैरिएंट जैसे ही एक्सपीरियंस मिलेंगा।
  • डिजाइन और लुक्स के मामले में 43 इंच मॉडल 55 इंच वाले मॉडल जैसा ही होगा। इसमें भी स्लिम बेजल्स और वी-शेप स्टैंड मिलेगा।
  • इसके स्पेसिफिकेशन भी 55 इंच मॉडल से मिलते जुलते होंगे। 55 इंच वैरिएंट की कीमत 41999 रुपए है और यह भी एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। इसमें क्वाडकोर प्रोसेसर, माली-450 MP GPU, 2.25 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगा।
  • इसमें 12 वॉट के दो स्पीकर्स मिलेंगे जो डोल्बी ऑडियो और डीटीएस ट्रू सराउंड से लैस है।
  • 55 इंच मॉडल में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे ऐप्ल का सपोर्ट मिलता है। 43 इंच मॉडल में भी इन ऐप्ल का सपोर्ट मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और ब्लूटूथ वर्जन 5.0 सपोर्ट मिलेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसमें 12 वॉट के दो स्पीकर्स मिलेंगे जो डोल्बी ऑडियो और डीटीएस ट्रू सराउंड से लैस है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X9RNxX

Comments

Popular posts from this blog

Is Biden Too Old? America Got Its Answer.

By Michelle Cottle, Ross Douthat and Ezra Klein from NYT Opinion https://ift.tt/EfDMyNL

Jon Favreau on Where the Democrats Went Right

By Ezra Klein from NYT Opinion https://ift.tt/oYMghXn

Netflix, Still Reeling, Bets Big on ‘The Gray Man’

By Nicole Sperling from NYT Business https://ift.tt/mqetS2Y