Skip to main content

भारत में 4999 रुपए होगी अपकमिंग स्मार्टवॉच अमेजफिट बिप S की कीमत, 40 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी; 3 जून को लॉन्चिंग

स्मार्ट वियरेबल डिवाइस बनाने वाली कंपनी हुआमी 3 जून को भारतीय बाजार में अपनी नए स्मार्टवॉच अमेजफिट बिप S लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत सामने आ गई है। अमेजन पर जारी टीजर पेज के मुताबिक इसकी कीमत 4999 रुपए होगी। इसमें चार कलर ऑप्शन्स मिलेंगे। यह सिर्फ 31 ग्राम वजनी होगी और इसमें 40 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसमें ट्रांसफ्लेक्टिव कवलरफुल डिस्प्ले मिलेगा, जो धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी देता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले इसे जनवरी में हुए CES 2020 में शोकेस किया गया था।

यह सिर्फ 31 ग्राम वजनी है जबकि रिस्ट बैंड हटने के बाद इसका वजन मात्र 19 ग्राम रह जाता है

अमेजफिट बिप S स्मार्टवॉच: कीमत और उपलब्धताक

  • अमेजन पर जारी टीजर पेज के मुताबिक, भारत में इसे 3 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 4999 रुपए होगा। इसे अमेजन समेत फ्लिपकार्ट और मिंत्रा से भी खरीदा जा सकेगा।

अमेजफिट बिप S स्मार्टवॉच: स्पेसिफिकेशन

  • अमेजफिट बिप स्मार्टवॉच में 1.28 इंच का ट्रांसफ्लेक्टिव कलर टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 176x176 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगा। वॉट ब्लूटूथ वर्जन 5.0 फीचर के साथ लोकेशन ट्रैकिंग के लिए जीपीएस और GLONASS से लैस होगी।
  • इसमें ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगी। इसके अलावा इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी मिलेगी।
  • वॉच में 200mAh बैटरी मिलेगी, जिसे फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगेगा। कंपनी का दावा है कि बेसिक इस्तेमाल में इसमें 40 दिन की बैटरी लाइफ और टिपिकल इस्तेमाल करने पर इसमें 15 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। लगातार जीपीएस इस्तेमाल करने पर 22 घंटे में बैटरी चलेगी।
  • वॉच अमेजफिट ओएस पर काम करेगी। इसमें PPG बायोट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर, 3-एक्सिस एक्सेरेशन सेंसर और 3-एक्सिस जियोमैग्निटिक सेंसर मिलेगा।
  • यह हुआमी-पीएआई हेल्थ असेसमेंट सिस्टम के साथ आएगी, जो कंटीन्यूअस हार्ट रेट और रेस्टिंग हार्ट रेट मॉनिटरिंग करती है। यह सिस्टम के जरिए यूजर तक सरल तरीके से सभी आवश्यक जानकारी पहुंचाई जाती है।
  • इसमें बिल्ट-इन 10 स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट मिलता है और वॉच से फोन का म्यूजिक भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा रिमाइंडर और मौसम का पूर्वानुमान भी प्राप्त किया जा सकता है।
  • स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रेसिस्टेंट है, इसे 50 मीटर तक गहरे पानी में इस्तेमाल किया जा सकता है साथ ही स्वीमिंग के दैरान भी इसे यूज किया जा सकता है
  • यह पॉली कार्बोनेट से बनी है। इसका डायमेंशन 42x35.3x11.4 एमएम है। वॉच का वजन बैंड के साथ 31 ग्राम और बैंड के बिना 19 ग्राम होता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह हुआमी-पीएआई हेल्थ असेसमेंट सिस्टम के साथ आएगी, जो कंटीन्यूअस हार्ट रेट और रेस्टिंग हार्ट रेट मॉनिटरिंग करती है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gnhwe8

Comments

Popular posts from this blog

A QAnon ‘Digital Soldier’ Marches On, Undeterred by Theory’s Unraveling

By Kevin Roose from NYT Technology https://ift.tt/3qxdQuz

Seeking Early Signals of Dementia in Driving and Credit Scores

By Paula Span from NYT Health https://ift.tt/2XKH5kh