Skip to main content

JioMart ऐप लॉन्च होते ही 10 लाख बार डाउनलोड हुआ, गूगल और एपल ऐप स्टोर में बनाया टाॅप पोजीशन

रिलायंस जियो का किराना स्टोर प्लेटफार्म जियो मार्ट लॉन्चिंग के दो महीने के भीतर ही देश के ऑनलाइन ग्रॉसरी सेगमेंट में ग्राहकों की पहली पसंद बन गई। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर जियोमार्ट ऐप लॉन्च किया था और कुछ ही दिनों में जियोमार्टऐप, गूगल प्ले स्टोर से 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड हो चुका है।

एपल ऐप स्टोर में दूसरे और गूगल प्ले स्टोर पर तीसरे स्थान पर

ऐप की रैकिंग करने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी ऐप-एनी के अनुसार, जियोमार्ट ऐप, ओवरऑल शॉपिंग सेगमेंट में भी झंडे गाड़ रहा है। यह इंडियन रैंकिंग में एपल ऐप स्टोर में दूसरे और गूगल प्ले स्टोर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

यहां डेली 2.5 लाख ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं

जियोमार्ट पर प्रतिदिन के हिसाब से 2.5 लाख ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं। ऑर्डर की यह संख्या ऑनलाइन ग्रॉसरी सेगमेंट में सबसे अधिक है। आर्डर्सकी संख्या में लगातार इजाफा भी हो रहा है। सोडेक्सो कूपन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक, जियोमार्ट पर इसका इस्तेमाल कर भुगतान कर पा रहे हैं। इसका फायदा ग्राहकों के साथ जियोमार्ट, दोनों को मिल रहा है।

पुराना खाता जस का तस बना रहेगा

जियोमार्ट ऐप से पहले कंपनी अपनी वेबसाइट पर ऑर्डर बुक किया करती थी। ऐप के आ जाने के बाद भी ग्राहकों का पुराना खाता जस का तस बना रहेगा। कंपनी ने कुछ ऐसी व्यवस्था की है जिसमें ग्राहक वेबसाइट, एंड्रायड और एपल ios जैसे लगभग सभी प्लेफार्म्स पर अपने लॉग इन एकाउंट का इस्तेमाल कर लॉग इन कर पाएगा। यानी वेबसाइट पर ऑर्डर किए गए आइटम ग्राहक के एंड्रायड मोबाइल फोन पर और मोबाइल फोन से किए गए ऑर्डर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

जियोमार्ट की सुविधा 200 शहरों में है

इसी साल मई के आखिरी सप्ताह में जियोमार्ट ने 200 शहरों से अपनी शुरूआत की थी। 90 शहरों में पहली बार ग्राहक ग्रॉसरी की ऑनलाइन शॉपिंग के साथ जुड़े थे। अपने लॉन्च के साथ ही जियोमार्ट प्रतिद्वंद्वियों से दो दो हाथ करने को तैयार है। जियोमार्ट पर अधिकतर उपलब्ध चीजें दूसरी ऐसे ही प्लेटफॉर्म्स से 5% सस्ती हैं। ब्रांडेड सामान की कीमतें भी कुछ कम रखी गई हैं।

जल्द ही अन्य शहरों में भीहोगी इसकी सुविधा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने हाल ही में एजीएम के दौरान जियोमार्ट की महत्वाकांक्षी विस्तार योजना पर कहा कि जियोमार्ट अब अपनी पहुंच और डिलीवरी क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर देगा। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं और खरीदारी का अनुभव देने के लिए जियोमार्ट प्रतिबद्ध है। किराना के अलावा हम आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर के क्षेत्रों को भी कवर करेंगे। आने वाले वर्षों में, हम कई और शहरों में कहीं अधिक ग्राहकों की सेवा करेंगे।

3 करोड़ किराना दुकानदारोंको कारोबार का मौका

फेसबुक के साथ डील की घोषणा करते हुए मुकेश अंबानी ने देश के 12 करोड़ किसानों और 3 करोड़ किराना दुकान मालिकों को जोड़ने की बात कहीथी।

2024 तक 50% बाजार पर होगा कब्जा

वैश्विक ब्रोकर हाउस गोल्डमैन-सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस की फेसबुक के साथ साझेदारी के परिणामस्वरूप कंपनी ऑनलाइन ग्रॉसरी स्पेस में मार्केट लीडर बन सकती है। 2024 तक कंपनी देश के पास 50 प्रतिशत मार्किट हिस्सेदारी होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फेसबुक के साथ डील की घोषणा करते हुए मुकेश अंबानी ने देश के 12 करोड़ किसानों और 3 करोड़ किराना दुकान मालिकों को जोड़ने की बात कही थी। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jD2gLK

Comments

Popular posts from this blog

China’s ‘Belt and Road’ Plan in Pakistan Takes a Military Turn

By MARIA ABI-HABIB from NYT World https://ift.tt/2SboA0G

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY