Skip to main content

8 सितंबर को आईफोन 12 और नई एपल वॉच, 27 अक्टूबर को सिलिकॉन बेस्ड मैकबुक लाइनअप और नया आईपैड लॉन्च कर सकती है एपल

आईफोन 11 के बाद अब लोग आईफोन 12 के लिए काफी उत्सुक है। ट्विटर पर टिपस्टर ने रिवील किया कि 8 सितंबर को होने वाले इवेंट में कंपनी आईफोन 12 लॉन्च करेगी। टिपस्टर के अनुसार, कंपनी ऑनलाइन इवेंट के जरिए अपने 5G आईफोन मॉडल, नई एपल वॉच समेत कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके अलावा टिपस्टर ने यह भी बताया कि अगला इवेंट 27 अक्टूबर को होगा, जिसमें आईपैड प्रो और इन-हाउस प्रोसेसर 'सिलिकॉन' से लैस मैकबुक मॉडल पेश किए जाएंगे। फिलहाल यह पुष्टि नहीं की गई है कि यह इवेंट ऑनलाइन होगा या फिजिकली ऑर्गनाइज किया जाएगा।

एयरपॉवर वायरलेस चार्जिंग पैड भी कर सकता है डेब्यू

  • टिपस्टर iHacktu प्रो के ट्वीट में बताया कि, एपल के पास सितंबर और अक्टूबर के लिए दो स्पेशल इवेंट हैं। 8 सितंबर को होने वाले इवेंट में कंपनी अपने मोस्ट अवेटेड नए 5G आईफोन 12 मॉडल को लॉन्च करेगी (लॉन्चिंग के समय इसे कुछ और नाम भी दिया जा सकता है), साथ ही नई एपल वॉच भी लॉन्च करेगी। टिपस्टर ने बताया कि इवेंट में एपल एयरपॉवर ( जो कि एक वायरलेस चार्जिंग पैड है) को भी पेश किया जाएगा, जिसकी लॉन्चिंग पिछले साल मार्च में रद्द कर दी गई थी।
  • इसके अलावा, कंपनी एक नए आईपैड की भी घोषणा कर सकती है, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कौन सा आईपैड होगा। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि, 27 अक्टूबर के इवेंट में एपल एक नया आईपैड प्रो लॉन्च किया जाएगा, जो संभवत: 5G आईपैड प्रो है, जिसे पहले 2021 तक स्थगित कर दिया गया था।

इन-हाउस प्रोसेसर के साथ आएगी पूरी मैकबुक लाइनअप
टिपस्टर का दावा है कि नया मैकबुक और मैकबुक प्रो 13 इंच के साथ एपल अपने इन-हाउस डेवलप सिलिकॉन प्रोसेसर को भी पेश करेगी। जून में WWDC 2020 में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह अपनी पूरी मैकबुक लाइनअप को इन-हाउस प्रोसेसर से लैस कर देगी, यानी अब इसमें पहले की तरह इंटेल CPU का उपयोग बंद किया जाएगा, जो पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।

एपल ग्लास भी हो सकता है लॉन्च, मिक्स्ड रियलिटी पर बेस्ड होगा
टिपस्टर का दावा है कि क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी अक्टूबर को होने वाले इवेंट में अपने एपल ग्लास को भी पेश कर सकती है। मई में एक लीक के अनुसार एपल ग्लास के डिजाइन और फीचर्स को रिवील किया था और यह भी उल्लेख किया था कि इसकी कीमत $ 499 (लगभग 37,300 रुपए) होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिपस्टर iHacktu प्रो के ट्वीट में बताया कि, एपल के पास सितंबर और अक्टूबर के लिए दो स्पेशल इवेंट हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jG5s9n

Comments

Popular posts from this blog

What is Edit command

                        FILE MENU (ALT+F) when we press Al+f then open file menu with suitable sub option is called file menu. ex- New, open, save, close, save as, print, exit. New      -                 Ctrl+n open     -                 Ctrl+o Save     -                 Ctrl+s Save as -                  Ctrl+a Close    -                 Ctrl+f+c Print    -                 Ctrl+p Exit      -                 Ctrl+f+x 1.New - By using this option we can create a new page in edit program and you are ready to write in a new page. 2.Open - This option is u...

Your Environment Is Cleaner. Your Immune System Has Never Been So Unprepared.

By MATT RICHTEL from NYT Health https://ift.tt/2CimNB0