Skip to main content

माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स सीरीज एक्स पर मिलने वाले गेम्स को रिवील्ड किया, हेलो इनफिनिटी से कंपनी का ज्यादा उम्मीद

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नेक्स्ट जनरेशन एक्सबॉक्स सीरीज एक्स पर मिलने वाले गेम्स को रिवील्ड कर दिया है। कंपनी ने अपने नए एक्सबॉक्स को सोनी के अपकमिंग प्लेस्टेशन 5 के डिजाइन की घोषणा करने के एक महीने बाद पेश किया है।

पहली और मोस्ट अवेटेड घोषणा 'हेलो इनफिनिटी' है। एक्सबॉक्स का दावा की ये उसका अब तक का सबसे बड़ा और मोस्ट ऐम्बिशस गेम है। ये गेम फाइट बेस्ड है। कंपनी इस गेम को इस हॉलिडे सेशन में आउट करेगी।

343 इंडस्ट्रीज में हेलो इनफिनिटी के स्टूडियो हेड क्रिस ली ने कहा, "हम ये पक्का करना चाहते हैं कि यह एक ऐसा खेल है जो हमारे प्रशंसकों को बहुत अच्छा लगता है। 'हेलो' गेम नए खिलाड़ियों के लिए अच्छा एंट्री प्वाइंट है।" गेम में हाई रेजोल्यूशन ग्राफिक्स को रेंडर करने के लिए एक्सबॉक्स सीरीज एक्स में प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल किया गया है।

हैलो नेबर 2

प्री-शो के दौरान पांच गेम सामने आए, जिनमें 'हैलो नेबर 2' भी शामिल है। ये पॉपुलर हॉरर गेम की अगली कड़ी है, जहां आप अपने पड़ोसी के तहखाने में एक रहस्य को उजागर करते हैं। हैलो नेबर 2 में आप अपने पड़ोसी को ढूंढने का प्रयास करते हैं जो गायब हो गया है। इसे 2021 में रोलआउट किया जाएगा।

स्टेट ऑफ डिके 3

एक्सबॉक्स ने 'स्टेट ऑफ डिके 3' का भी अनाउंस किया। ये जोंबी सर्वाइवल फ्रैंचाइजी में अगला गेम है। माइक्रोसॉफ्ट ने 2018 में 'स्टेट ऑफ डिके' को बनाने वाले स्टूडियो, अंडरड लैब्स का अधिग्रहण किया था। उसी वर्ष पिछला सीक्वल रिलीज किया गया था। ट्रेलर में एक महिला एक जोंबी मूस का शिकार करती है।

फोर्जा मोटरस्पोर्ट

​​​​​​​

फोर्जा, उन खेलों में से एक है जो पिछले साल के ई3 गेमिंग कन्वेंशन में डेमो के दौरान एक्सबॉक्स अपने क्लाउड गेमिंग वेंचर, प्रोजेक्ट एक्सक्वाउड को दिखाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। रेसिंग गेम को रे-ट्रेसिंग सहित एक्सबॉक्स सीरीज एक्स की बेहतर तकनीक को दिखाने के लिए भी बनाया गया है, जो छाया और रोशनी को बेहतर ढंग से रोशन करने में मदद करता है। अभी इस गेम का डेवलपमेंट किया जा रहा है। इसकी तारीख रिलीज नहीं की गई है।

'एवरवाइल्ड'

एवरवाइल्ड एक जादुई दुनिया है जो असामान्य जानवरों जैसे दोस्तों के साथ भरी हुई है। अभी इस गेम का ट्रेलर दिखाया है, ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि खिलाड़ियों को इस खेल में क्या करना होगा। अभी इस गेम की रिलीज डेट भी तय नहीं की गई है।

टेल मी वाय

'टेल मी वाय' एक कथा-आधारित जुड़वा बच्चों से जुड़ा गेम है। जो पास्ट को देख सकते हैं। गेमर्स द्वारा किए गए विकल्पों के आधार पर कहानी का अंत बदल जाएगा। ये गेम 27 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्सबॉक्स का दावा की ये उसका अब तक का सबसे बड़ा और मोस्ट ऐम्बिशस गेम है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WW0Dir

Comments

Popular posts from this blog

China’s ‘Belt and Road’ Plan in Pakistan Takes a Military Turn

By MARIA ABI-HABIB from NYT World https://ift.tt/2SboA0G

Prince Charles’s Charity Accepted Millions From Family of Osama bin Laden

By Stephen Castle from NYT World https://ift.tt/yzlDHIY