Skip to main content

कोरोना संकट में Google ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 2021 तक घर से काम करने का दिया ऑप्शन

दिग्गज टेक कंपनी गूगल के कर्मचारी अब 2021 तक घर से काम कर सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिसंबर' 2020 तक घर से काम करने की अनुमति दी थी। इसे अब बढ़ाकर जुलाई 2021 कर दिया गया है। कंपनी ने यह फैसला दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया है।

कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल भेज कर दी जानकारी

द वाॅल जर्नल की खबर के मुताबिक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पिछले सप्ताह यह निर्णय लिया है। कंपनी की तरफ से कर्मचारियों के लिए एक ईमेल भेजा गया है। इसमें सुंदर पिचाई ने कहा है कि अब हमारे कर्मचारियों के पास स्वैच्छिक तौर पर 30 जून, 2021 तक घर से काम करने का विकल्प रहेगा। गूगल के करीबन सभी 2 लाख कर्मचारी और कांट्रेक्टर्स वैश्विक स्तर पर घर से काम करने के विकल्प को बढ़ता हुआ देख रहे हैं। यह विकल्प अगले साल जुलाई तक जारी रह सकता है।

अन्य दिग्गज कंपनियां भी कर्मचारियों को दी है राहत

बता दें कि दिग्गज टेक कंपनी फेसबुक अपने अधिकतर कर्मचारियों को इस साल के अंत तक वर्क फ्राॅम होम यानी घर से काम करने की इजाजत दी है। इस बीच ट्विटर ने कहा है कि यह सभी कर्मचारियों को अनिश्चित काल तक घर से काम करने की अनुमति देगा। दिग्गज ई-काॅमर्स कंपनी अमेजन ने अपने कर्मचारियों को इस साल अक्टूबर तक घर से काम करने की सलाह दी है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस के अब 33 फीसदी कर्मचारी हमेशा के लिए घर से काम कर सकेंगे। वैश्विक स्तर पर कंपनी में कुल 2 लाख 42 हजार 371 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से अब 80 हजार कर्मचारियों को परमानेंट घर से काम करने की छूट दे दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पिछले सप्ताह यह निर्णय लिया है। कंपनी की तरफ से कर्मचारियों के लिए एक ईमेल भेजा गया है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D5nvF7

Comments

Popular posts from this blog

Scientists Identify 69 Drugs to Test Against the Coronavirus

By Carl Zimmer from NYT Science https://ift.tt/39bAP5d

डीजल कार को इलेक्ट्रिक बनाने की प्रोसेस:फ्यूल किट की जगह ई-मोटर और बैटरी लगाई जाएगी, हर साल 1 लाख रुपए से ज्यादा की होगी बचत

from टेक ऑटो | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3rgRBg7