Skip to main content

यूजर्स को वर्कआउट के लिए नए ट्रैकिंग कस्टमाइजेशन मिलेंगे, इस सप्ताह रोलआउट होगा गूगल फिट ऐप

गूगल ने अपने फिटनेस से जुड़े वियर ऑपरेटिंग सिस्टम में नए अपडेट्स जोड़े हैं। इसमें अब बेहतर वर्कआउट ट्रैकिंग और नए मीट्रिक कस्टमाइजेशन मिलेंगे। बीते सप्ताह गूगल ने एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म के लिए गूगल फिट ऐप में चेंजेस का एलान भी किया था। ऐसे में अब कंपनी ने इस अपडेट को जारी कर दिया है। यूजर्स को ये अपडेट इस सप्ताह गूगल फिट ऐप और वियर ओएस पर मिल जाएंगे।

गूगल ने अपने सपोर्टिंग पेज पर बताया कि वर्कआउट ट्रैकिंग के लिए वियर ओएस को अब ज्यादा सरल और यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर करने वाला बनाया गया है। गूगल फिट पर अब तीन नए डिजाइन मिलेंगे। वर्कआउट के दौरान मीट्रिक सामने दिखाई देंगे, जो आपकी परफॉर्मेंस को बढ़ाने का काम करेंगे। यूजर को मीडिया कंट्रोल्स और सेटिंग के लिए राइट स्वाइप करना होगा। गूगल फिट यूजर को हर किलोमीटर/माइल को क्रॉस करे पर अलर्ट भी देगा।

वर्कआउट मीट्रिक को बदल पाएंगे
यूजर जरूरत के हिसाब से वर्कआउट परफॉर्मेंस मीट्रिक जैसे कैलोरीज, स्टेप्स, टाइम और हार्ट पॉइंट ट्रैकिंग को बदल पाएंगे। आप मैट्रिक्स को अपनी स्क्रीन पर जल्दी देख पाएंगे। गूगल फिट पर आप हर वर्कआउट के लिए डिस्टेंस, कैलोरीज काउंट, स्टेप्स और हार्ट पॉइंट का टारगेट सेट कर पाएंगे। आप एक ही समय पर अपनी प्रोग्रेस से जुड़े सभी अपडेट को लगातार देख पाएंगे। आपके हार्ट पॉइंट और स्टेप्स के डेली गोल्स नोटिफिकेशन बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

टच डायरेक्टली लॉक कर पाएंगे
इसमें नया ब्रीथ टाइल मिलेगा, जिसमें आप ये देख पाएंगे की वर्कआउट शुरू करने से खत्म करने तक आपकी हार्ट रेट कैसे बदली। आप सप्ताह में अपने ब्रीथिंग सेशन का रिकैप भी देख सकते हैं। गूगल फिट वियर ओएस में नए अपडेट के बाद आप वर्कआउट के दौरान टच को डायरेक्टली लॉक कर पाएंगे। आप स्क्रीन को ऑन करके पॉज और रिज्यूम का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। पावर बटन को होल्ड करने पर टच लॉक को ऑफ कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Fit Wear OS Update to Start Rolling Out This Week With Improved Workout Tracking, Fresh Design


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33b2KSH

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...