Skip to main content

6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ गैलेक्सी A51 स्मार्टफोन, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम

गैजेट डेस्क. सैमसंग ने भारतीय बाजार में ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए51 लॉन्च कर दिया है। इसमें इंफिनिटी डिस्प्ले यानी पंच होल डिस्प्ले डिजाइन और चार रियर कैमरे मिलेंगे। कंपनी ने भारत में इसका सिंगल वैरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन की कीमत 23,999 रुपए है। इसकी बिक्री 31 जनवरी से शुरू होगी। यह ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज्म क्रश कलर में उपलब्ध है। इसे सैमसंग डॉट कॉम, सैमसंग ओपेरा हाउस, ऑफलाइन रिटेलर्स समेत ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने पिछले महीने गैलेक्सी ए51 को गैलेक्सी ए71 के साथ वियतनाम में लॉन्च किया था, जहां इसकी कीमत 24600 रुपए है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Galaxy A51 Price | Samsung Galaxy A51 Launched in India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Szfpb

Comments

Popular posts from this blog

7 जनवरी को 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी कंपनी, इनविटेशन में कहा- आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा की भारतीय टेक बाजार में फिर से एंट्री हो चुकी है। कंपनी ने बीते सप्ताह अपना BeU स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब वो नए साल में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। कंपनी ने 7 जनवरी के इवेंट के लिए इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में एक साथ चार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लावा ने सोशल मीडिया पर इनवाइट को लेकर बताया कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन 7 जनवरी को लॉन्च करेगी। ये इवेंट 12PM पर शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। कंपनी ने ट्वीट के साथ #AbDuniyaDekhegi और #ProudlyIndian हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। वीडियो इनविटेशन शेयर किया लावा इंडिया के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, सुनील रैना ने 36 सेकंड का इनविटेशन वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको कुछ ऐसा करने के लिए आमंत्रित करता हूं जो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ है। इसके लिए हम अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरों का धन्यवाद करते हैं। इतिहास बनाने के लिए हमारे लाइव वेबकास्ट पर बन रहें। मैं वाद...